scorecardresearch

Bank Holidays in June 2022 : जून में देश के अलग-अलग हिस्सों में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर निपटा लें काम

Bank Holidays in June 2022 : बैंक में छुट्टी होने पर भी नेट-बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए कई जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं.

Bank Holidays in June 2022 : बैंक में छुट्टी होने पर भी नेट-बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए कई जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं.

author-image
FE Online
New Update
List of Bank Holidays For June 2022:

देश के अलग-अलग इलाकों में बैंकों की छुट्टियों में थोड़ा-बहुत फर्क होता है. जून के महीने में देश के कई शहरों में बैंक दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार के अलावा 6 दिन और बंद रहेंगे. (File Photo : Indian Express)

List of Bank Holidays For June 2022: अगर आपको अगले महीने यानी जून 2022 के दौरान बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है, तो ये खबर आपके काम की है. जून के महीने में बैंकों में किस-किस दिन छुट्टी होने वाली है, ये देखकर आप अपने काम के बारे में पहले से प्लानिंग कर सकते हैं. जून 2022 के दौरान कोई भी नेशनल हॉलिडे यानी ऐसा राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, जिस दिन पूरे देश में छुट्टी घोषित हो. लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय तौर पर छुट्टियां रहने वाली हैं, जिस दौरान उन इलाकों में आने वाली बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनके अलावा हर महीने की तरह जून में भी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

जून 2022 में बैंकों की छुट्टियां

  • 2 जून 2022 (गुरुवार) : महाराणा प्रताप जयंती (हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा) / तेलंगाना स्थापना दिवस (तेलंगाना)
  • 3 जून 2022 (शुक्रवार) : गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस (पंजाब)
Advertisment
  • 14 जून 2022 (मंगलवार) : संत कबीर जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश), पहिली राजा (ओडिशा)
  • 15 जून 2022 (बुधवार) : गुरु हरगोबिंद सिंह जी की जयंती (जम्मू-कश्मीर) / Y.M.A. डे (मिजोरम)/ राजा संक्रांति (ओडिशा)
  • 22 जून 2022 (बुधवार) : खरची पूजा (त्रिपुरा)
  • 30 जून 2022 (गुरुवार) : रेम्मा नी (मिजोरम)

जून 2022 में शनिवार-रविवार की छुट्टियां

जून 2022 में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां इन तारीखों को पड़ रही हैं -

  • 5 जून 2022 : रविवार
  • 11 जून 2022 : दूसरा शनिवार
  • 12 जून 2022 : रविवार
  • 19 जून 2022 : रविवार
  • 25 जून 2022 : चौथा शनिवार
  • 26 जून 2022 : रविवार
Banking Sector Bank Holidays