scorecardresearch

भारत आर्थिक महाताकत बनने की ओर, 2030 तक जापान को पीछे कर बनेगा एशिया में दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी: एसएंडपी ग्लोबल

Indian Economy Outlook: साल 2021 और 2022 में दो साल की तेज आर्थिक ग्रोथ के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी निरंतर मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा. मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 6.2-6.3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है.

Indian Economy Outlook: साल 2021 और 2022 में दो साल की तेज आर्थिक ग्रोथ के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी निरंतर मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा. मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 6.2-6.3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Indian GDP

Indian Economy: भारत 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है. (pixabay)

Indian Economy Growth Outlook: भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है. वहीं ऐसा होने पर भारत एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण ने अपनी लेटेस्‍ट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्‍स (पीएमआई) में यह बात कही है.

मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी

साल 2021 और 2022 में दो साल की तेज आर्थिक ग्रोथ के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी निरंतर मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा. मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी. अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही.

घरेलू मांग में मजबूत बढ़ोतरी

Advertisment

एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि निकट अवधि के इकोनॉमिक आउटलुक में 2023 के शेष के समय और 2024 में निरंतर तीव्र विस्तार का अनुमान है, जो घरेलू मांग में मजबूत बढ़ोतरी पर आधारित है. अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मापी गई भारत की वर्तमान कीमतों की जीडीपी 2022 में 3500 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है. आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के परिणामस्वरूप 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से अधिक हो जाएगा, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

ये हैं टॉप इकोनॉमी वाले देश

अमेरिका वर्तमान में 25500 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसके बाद चीन 18000 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरी और जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वहीं भारतीय जीडीपी का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था. 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है.

आरबीआई थोड़ा अधिक आशावादी

इस बीच आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के मेंबर जयंत आर वर्मा ने कहा कि वह कुछ महीने पहले की तुलना में भारत की आर्थिक ग्रोथ को लेकर थोड़ा अधिक आशावादी हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि चिंताएं बनी हुई हैं क्योंकि देश अब घरेलू खर्च पर असाधारण रूप से निर्भर है और मांग के अन्य घटकों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्‍लोबल ग्रोथ अनुमान को 3 फीसदी पर बरकरार रखते हुए आईएमएफ ने हाल ही में, अक्टूबर में भारत के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया है.

Indian Economy Gdp Growth Gdp