/financial-express-hindi/media/post_banners/8GkI25n5Fub5PCTlxSiV.jpg)
आज गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं और इसी के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों ही राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है.
Goa, Manipur Election Result Live Updates: आज गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं और इसी के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों ही राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है. गोवा की बात करें तो यहां कुल 40 विधानसभा सीटें हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, गोवा में कांग्रेस औऱ बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन दोनों ही पार्टियां एग्जिट पोल में बहुमत से दूर नजर आ रही हैं. यहां सत्ता की चाबी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के हाथों में नजर आ रही है. इनके विधायकों की मदद से ही अगली सरकार बनने का अनुमान एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर लगाया जा रहा है.
मणिपुर की बात करें तो यहां विधानसभा की सभी 60 सीटों पर वोटों की गिनती 10 मार्च यानी कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. मणिपुर में बीजेपी का गठबंधन एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक एक बार फिर से सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है. वहीं, कई एग्जिट पोल में यहां त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया है.
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
- ज्यादातर एग्जिट पोल गोवा में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर के बीच त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है. यह अनुमान भी जाहिर किए गए हैं कि राज्य में सत्ता की चाबी तृणमूल कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के हाथों में हो सकती है. 40 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 21 सीटें चाहिए.
- मणिपुर चुनाव के एग्जिट पोल में या तो बीजेपी की सत्ता में वापसी की बात कही गई या फिर किसी को बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं. बहरहाल, सच क्या है इसका खुलासा आज मतगणना में हो ही जाने वाला है.
- 12:27 (IST) 10 Mar 2022गोवा में अब तक के रूझान
भाजपा - 19
कांग्रेस - 11
टीएमसी - 4
आप - 3
अन्य - 3
- 12:26 (IST) 10 Mar 2022मणिपुर में क्या है हाल
भाजपा - 29
अन्य - 11
कांग्रेस - 10
NPP- 10
TMC - 0
- 09:56 (IST) 10 Mar 2022गोवा में अब तक रूझान
बीजेपी - 20
कांग्रेस - 9
टीएमसी - 3
अन्य - 3
आप - 2
- 09:56 (IST) 10 Mar 2022गोवा में अब तक के रूझान
बीजेपी - 20
कांग्रेस - 9
टीएमसी - 4
अन्य - 3
आप - 1
- 09:45 (IST) 10 Mar 2022कांग्रेस नेता अल्टोन डी'कोस्टा आगे चल रहे हैं.
गोवा: चुनाव आयोग के अनुसार क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अल्टोन डी'कोस्टा आगे चल रहे हैं, भाजपा के चंद्रकांत कावलेकर पीछे चल रहे हैं।
- 09:43 (IST) 10 Mar 2022गोवा में बीजेपी को रूझानों में बहुमत
बीजेपी – 21
कांग्रेस – 12
टीएमसी – 5
आप – 1
अन्य – 1
- 09:31 (IST) 10 Mar 2022गोवा में अब तक के रूझान
बीजेपी - 18
कांग्रेस - 16
टीएमसी - 3
आप - 0
अन्य - 3
- 09:29 (IST) 10 Mar 2022मणिपुर में अब तक के रूझान
कांग्रेस - 7
बीजेपी- 23
अन्य- 17
- 09:28 (IST) 10 Mar 2022प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे
गोवा: सांकेलिम से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां से कांग्रेस आगे चल रही है.
- 09:21 (IST) 10 Mar 2022मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे
मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे चल रही है.
- 09:21 (IST) 10 Mar 2022मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे
मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे चल रही है.
- 09:15 (IST) 10 Mar 2022गोवा: 2017 चुनाव परिणाम (कुल सीटें- 40):
बीजेपी- 13
कांग्रेस- 17
महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी- 3
निर्दलीय- 3गोवा फारवर्ड पार्टी- 3
एनसीपी- 1 - 09:14 (IST) 10 Mar 2022गोवा: पिछले चुनाव में कांग्रेस अधिक सीट होने के बावजूद नहीं बना पाई थी सरकार
पिछले विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी को सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें नहीं हासिल हुई थी. 40 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी की तुलना में अधिक सीटें हासिल हुई थीं लेकिन सरकार नहीं बना सकी. मनोहर पर्रिकर गठबंधन के जरिए किसी तरह बीजेपी की सरकार बनाने में सफल रहे. गोवा में इस समय प्रमोद सावंत की सरकार है. बता दें कि गोवा देश का पहला राज्य है जहां 2017 में पहली बार पूरे राज्य में वीवीपैट लगी हुई ईवीएम पर मतदान हुए.