scorecardresearch

Assembly Election Results 2022 Live: योगी UP में फिर बनेंगे 'महंत', उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भी BJP सरकार; पंजाब में AAP की बड़ी जीत

Assembly Election Results 2022, Goa, Manipur, UK, UP, Punjab Vidhan Sabha Election Results 2022 Live Updates

Assembly Election Results 2022, Goa, Manipur, UK, UP, Punjab Vidhan Sabha Election Results 2022 Live Updates

author-image
FE Online
New Update
2022-election-result-live-state-election-2022-result-news-in-hindi-update-today-10-march-uttar-pradesh-punjab-uttarakhand-goa-manipur-yogi-adityanath-narendra-modi-akhilesh-yadav-bjp-sp-bsp-aap-congress

यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आ गए.

Goa, Manipur, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab Vidhan Sabha Election Result 2022 Live: विकास की राजनीति के सहारे 5 राज्‍यों के चुनावों में उतरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 4 राज्‍यों में सरकार बनाती दिख रही है. 2024 के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे चुनाव में चुनावी पंडितों से लेकर सभी विपक्षी दलों की नजर बड़े राज्‍यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के नतीजों पर टिकी थी. अबतक के रुझानों/नतीजों से साफ है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अगुवाई में बीजेपी यूपी में सत्‍ता में वापसी कर रही है. करीब 37 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

दूसरी ओर, पंजाब की बात करें, तो कांग्रेस की अंदरूनी कलह और बीजेपी-अकाली के अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा भगवत मान के नेतृत्‍व में आम आदमी पार्टी को मिला. पहाड़ी राज्‍य उत्तराखंड में भी नया रिकॉर्ड बन रहा है, जिसमें बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है. मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी आसानी से सरकार बनाने जा रही है. इन 5 राज्यों में पिछली बार यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की ही सरकार थी.

यूपी में मोदी और योगी का चला जादू!

Advertisment

ता दें कि चुनावों के पहले कोविड मिस मैनेजमेंट, बेरोजगारी, महंगाई जैसे कई मुद्दे खासतौर से यूपी चुनाव में अहम थे. लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश में चलाई जा रही अपनी सोशल वेफेयर स्कीम्स का बार बार जिक्र किया. वहीं राष्ट्रवाद और 80 बनाम 20 जैसे मुद्दे भी उछाले गए, जिससे पोलराइजेशन को हवा मिली. बची खुसी कसर पीएम मोदी के चुनावी सभाओं ने पूरी कर दी. उत्तराखंड में कांग्रेस ने 3 मुख्यमंत्री बदलने की बात कहकर राज्य में अस्थिरता जैसे मुद्दे उठाए, लेकिन वहां भी बीजेपी का जादू फिर चल गया.


  • 16:04 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब: कौन कितनी सीटों पर आगे

    AAP: 92

    INC: 18

    BJP: 2

    SAD: 4

    OTH: 1


  • 16:03 (IST) 10 Mar 2022
    UP: कौन कितनी सीटों पर आगे

    BJP: 262

    SP: 136

    BSP: 2

    INC: 1

    OTH: 2


  • 15:35 (IST) 10 Mar 2022
    लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं में जश्न

    लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.


  • 15:30 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया- अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. यह इंकलाब है.


  • 14:01 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब में बड़े बड़े चेहरों को मायूसी- भगवंत मान

    पंजाब में आप के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि राज्य में बड़े बड़े चेहरों की हार हुई है.


  • 13:40 (IST) 10 Mar 2022
    गोवा में बीजेपी बनाएगी सरकार: प्रमोद सावंत

    गोवा के मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में बीजेपी हर सर​कार बनाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया है.


  • 13:29 (IST) 10 Mar 2022
    गोवा में BJP और कांग्रेस को 1-1 सीट

    गोवा में BJP और कांग्रेस दोनों को 1-1 सीट पर जीत मिली है. जबकि BJP 18 पर और कांग्रेस 10 पर आगे है.


  • 13:27 (IST) 10 Mar 2022
    BJP कार्यकर्ताओं में जश्न की तैयारी

    बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न की तैयारी चल रही है.


  • 09:54 (IST) 10 Mar 2022
    नवजोत सिंह सिद्धू पीछे

    अमृतसर में रुझान के मुताबिक अमृतसर ईस्ट हॉट सीट पर कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया पीछे हो गए हैं. यहां आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर 2 राउंड में आगे हैं.


  • 09:50 (IST) 10 Mar 2022
    पुष्कर सिंह धामी पीछे

    अब तक के रूझानों में उत्तराखंड में बीजेपी को बढ़त हासिल है. हालांकि राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं. बीते एक साल में वह उत्तराखंड के तीसरे सीएम हैं. उत्तराखंड के शुरुआती रुझानों में बीजेपी फिलहाल 40 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे हैं.


  • 09:32 (IST) 10 Mar 2022
    AAP को पंजाब में भारी बढ़त

    AAP को पंजाब में भारी बढ़त देखने को मिल रही है.


  • 09:31 (IST) 10 Mar 2022
    UP में BJP को बड़ी बढ़त

    UP में BJP को बड़ी बढ़त दिख रही है. अबतक के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को 168 सीटों पर बढ़त है. वहीं सपा को 71 और बीएसपी को 4 सीटों पर बढ़त है.


  • 09:27 (IST) 10 Mar 2022
    शेयर बाजार में शानदार तेजी

    घरेलू शेयर बाजार के लिए घरेलू संकेत बेहतर नजर आ रहे हैं. वहीं 5 राज्यों के चुनाव परिणाम की बात करें तो यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार वापसी करती दिख रही है. इससे राजनैतिक अनिश्चितता का ट्रिगर कमजोर पड़ा है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है. जबकि निफ्टी 16650 के पार निकल गया है.


  • 08:47 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब में आप को बढ़त

    पंजाब में अबतक 50 सीटों के आए रूणन में आम आदमी पार्टी को बढ़त है. आप 24 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है.


  • 08:45 (IST) 10 Mar 2022
    गोवा में कांग्रेस को लीड

    गोवा में अबतक के रूझानों में कांग्रेस को बढ़त है. 35 सीटों के रूझान में कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है. जबकि बीजपेी भी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.


  • 08:43 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड में BJP को बढ़त

    उत्तराखंड में बीजेपी को बढ़त दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 56 सीटों पर आए रूझान में बीजेपी को 30 सीटों पर बढ़त दिख रही है. जबकि कांग्रेस पार्टी 26 सीटों पर आगे है.


  • 08:42 (IST) 10 Mar 2022
    UP में BJP 100 से ज्यादा सीटों पर आगे

    यूपी में बीजेपी की बढ़त बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 196 सीटों पर आए रूझान में बीजेपी को 120 सीटों पर बढ़त दिख रही है. जबकि समाजवादी पार्टी 73 सीटों पर आगे है.


  • 08:33 (IST) 10 Mar 2022
    गोवा के सीएम ने मंदिर में मत्था टेका

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने चुनाव परिणाम से पहले श्री दत्ता मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद लिया.


  • 08:29 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब में AAP को बढ़त

    मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पंजाब में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिख रही है. 35 सीटों के आए रूझान में आप को 17 सीटों पर बढ़त है. जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे दिख रही है. बीजेपी व सहयोगियों को 2 सीटों पर बढ़त है.


  • 08:21 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड में कांग्रेस आगे

    अब तक के रूझानों में उत्तराखंड में कांग्रेस को बढ़त हासिल है. 18 सीटों के रूझान में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है तो बीजपेी को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है.


  • 08:19 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बढ़त

    रूझानों में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिख रही है. अबतक 35 सीटों के रूझान में बीजेपी को 20 सीटों पर बढ़त है. हालांकि सपा को भी 14 सीटों पर बढ़त दिख रही है. बीएसपी 1 सीट पर आगे है.


  • 08:08 (IST) 10 Mar 2022
    5 राज्यों में चुनाव की मतगणना शुरू

    यूपी, पंजाब और उत्तराखंड सहित 5 राज्यों में चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. जल्द ही राज्यों से रूझान आने शुरू हो जाएंगे.


  • 07:29 (IST) 10 Mar 2022
    3 लेयर की सुरक्षा में होगी मतगणना

    5 राज्यों की मतगणना के बारे में ब्रीफिंग पूरी हो चुकी है. सभी जगह तीन लेयर की सुरक्षा लगाई गई है. सुरक्षा और गणना के बारे में लिखित निर्देश भेजे गए हैं. मतगणना कर्मी सुबह आठ बजे से पहले केंद्रों पर आ चुके हैं.


  • 07:24 (IST) 10 Mar 2022
    यूपी 2017 विधानसभा चुनाव परिणाम

    बीजेपी- 312 सीटें
    सपा- 47 सीटें
    बसपा- 19 सीटें
    कांग्रेस- 7 सीटें
    निर्दलीय- 3 सीटें


  • 07:23 (IST) 10 Mar 2022
    पंजाब 2017 विधानसभा चुनाव परिणाम

    कांग्रेस- 77
    आम आदमी पार्टी- 20
    शिरोमणि अकाली दल- 15
    भाजपा- 3
    लोक इंसाफ पार्टी- 2


  • 07:23 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड 2017 विधानसभा चुनाव परिणाम

    बीजेपी- 57 सीटें
    कांग्रेस- 11 सीटें
    निर्दलीय- 2 सीटें


  • 07:23 (IST) 10 Mar 2022
    गोवा 2017 विधानसभा चुनाव परिणाम

    बीजेपी- 13

    कांग्रेस- 17

    महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी- 3

    निर्दलीय- 3

    गोवा फारवर्ड पार्टी- 3

    एनसीपी- 1


  • 07:22 (IST) 10 Mar 2022
    मणिपुर 2017 विधानसभा चुनाव परिणाम

    कांग्रेस- 28

    बीजेपी- 21

    नगा पीपुल्स फ्रंट- 4

    नेशनल पीपुल्स पार्टी- 4

    निर्दलीय- 1

    लोक जनशक्ति पार्टी- 1

    तृणमूल कांग्रेस- 1


Assembly Elections Uttar Pradesh Narendra Modi Uttarakhand Elections 2022 Akhilesh Yadav Punjab Assembly Elections Yogi Adityanath Rahul Gandhi