scorecardresearch

Bank Holidays in October 2022: त्योहारों के चलते अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays in October 2022: देश भर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे क्योंकि केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय होती हैं.

Bank Holidays in October 2022: देश भर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे क्योंकि केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय होती हैं.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Bank Holidays in October 2022

अगला महीना अक्टूबर त्योहारों का महीना है, ऐसे में इस महीने कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holidays in October 2022: सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. अगला महीना अक्टूबर त्योहारों का महीना है, ऐसे में इस महीने कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अक्टूबर महीने में कुल-मिलाकर 21 दिनों तक बैंकों में काम-काज बंद रहेंगे. ऐेसे में आपको बैंकों से जुड़े काम समय रहते निपटा लेने चाहिए. यहां यह ध्यान रहे कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे क्योंकि केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय हैं. इसका मतलब है कि कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे. आरबीआई द्वारा तय अगले महीने 3, 4, 5, 6, 7, 8, 13, 14, 18, 24, 25 ,26, 27 और 31 अक्टूबर की छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हैं.

त्योहारी सीजन से पहले Hero MotoCorp ने बढ़ाए बाइक-स्कूटर के दाम, कीमतों में 1 हजार रुपये तक का इजाफा

Advertisment

Bank Holidays in October 2022: दूसरे व चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं बैंक

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. नीचे अक्टूबर महीने में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और साथ में यह भी दिया जा रहा है कि अमुक दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे. इसके आधार पर अपने बैंक से जुड़े काम-काज निपटाएं ताकि कोई समस्या न हो और किसी भी काम में रुकावट न आए.

2022 Tata Punch Camo एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.85 लाख रुपये, किए गए हैं ये बदलाव

Bank Holidays in October: अक्टूबर 2022 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी
  • 2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
  • 4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
  • 5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
  • 6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
  • 7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
  • 8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस, (दूसरा शनिवार-अवकाश)
  • 9 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
  • 14 अक्टूबर, 2022- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
  • 16 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 18 अक्टूबर, 2022- काति बिहू
  • 22 अक्टूबर 2022- चौथा शनिवार (अवकाश)
  • 23 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 24 अक्टूबर, 2022- काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी
  • 25 अक्टूबर, 2022- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
  • 26 अक्टूबर, 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)
  • 27 अक्टूबर, 2022- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल
  • 30 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 31 अक्टूबर, 2022- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा
Diwali Bank Holidays