scorecardresearch

Bharat Jodo Yatra Update: दिल्ली से चलकर कल यूपी पहुंचेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के नए थीम सॉन्ग में 'अब नहीं तो कब' का नारा

Bharat Jodo Yatra Latest Update: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली से रवाना होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल हैं ‘अब नहीं तो कब’.

Bharat Jodo Yatra Latest Update: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली से रवाना होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल हैं ‘अब नहीं तो कब’.

author-image
Viplav Rahi
एडिट
New Update
Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra in Ghaziabad, Bharat Jodo Yatra in Uttar Pradesh, Bharat Jodo Yatra New Title Song, Kamal Hassan-Rahul Gandhi Interview, भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी, यूपी में भारत जोड़ो यात्रा, कमल हासन-राहुल गांधी का इंटरव्यू, गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra Update : 24 दिसंबर 2022 को दिल्ली पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया था. (Photo shared by @bharatjodo)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra To Reach UP on Tuesday : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल यानी मंगलवार 3 जनवरी 2023 को दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंचेगी. राहुल गांधी और उनके साथ पदयात्रा कर रहे भारत यात्री कल सुबह दिल्ली से रवाना होकर दोपहर तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचेंगे. 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली इस पदयात्रा ने दिल्ली पहुंचने के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लिया था. जिसके बाद मंगलवार से अब इस यात्रा का अगला चरण शुरू होगा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा, "3500 किमी की लंबी भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के असल मुद्दों की बुलंद आवाज और एकजुटता व प्रगति का संकल्प लिए 3 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम रखेगी."

Advertisment

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया

भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए राजधानी की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है," हम भारत जोड़ो यात्रा कल फिर शुरू करके यूपी में प्रवेश करेंगे. दिल्ली के लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद."

Also Read: नोटबंदी की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, फैसले के 6 साल बाद कहा, पूरी प्रॉसेस में कोई गड़बड़ी नहीं

भारत जोड़ो यात्रा का नया टाइटल सॉन्ग जारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण शुरू होने से पहले सोमवार को कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल हैं - 'अब नहीं तो कब'. कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल के जरिए यह गीत शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि वे देश को एक करने की अलख जगाएं.

24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी 24 दिसंबर 2022 को करीब 3000 किलोमीटर पैदल चलकर देश की राजधानी पहुंचे, तो सड़कों पर जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया. भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार कमल हासन ने भी तमिलनाडु से दिल्ली पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया और लाल किले पर राहुल गांधी की सभा में भी शामिल हुए. कमल हासन ने हाल ही में राहुल गांधी के साथ बातचीत भी की है. जिसका वीडियो सोमवार को ट्विटर पर शेयर करते हुए कमल हासन ने लिखा है, "देश पर गर्व करने वाले दो भारतीयों के बीच संवाद. जब देश की बात आती है, तो बाकी सभी पहचानें धुंधली पड़ जाती हैं. नया वर्ष सभी भारतीयों की महान एकता का साल बने."

Also Read : Bank Holidays : इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें हालिडे लिस्ट

भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार का कार्यक्रम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब एक हफ्ते के ब्रेक के बाद मंगलवार को दिल्ली से रवाना होकर लोनी बॉर्डर होते हुए यूपी के गाजियाबाद पहुंचेगी. इस यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे लालकिले से पास मौजूद हनुमान मंदिर (मरघट वाले बाबा) से रवाना होगी और लोहे के पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, फर्नीचर मार्केट, धरमपुरा और अंसारी रोड होते हुए दोपहर करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी.