/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/09/bihar-chunav-2025-bihar-assembly-election-bihar-polls-jansatta-2025-10-09-09-21-53.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की नॉमिनेशन कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है. Photograph: (Image: Jansatta)
Bihar Chunav 2025 Live Updates Seat Sharing Details: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है. लेकिन चुनाव की तारीखें तय होने के बावजूद एनडीए और विपक्षी महागठबंधन, दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे को लेकर अब तक अंतिम सहमति नहीं बन सकी है.
एनडीए में जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और भाजपा नेताओं के बीच सीटों के फार्मूले पर बातचीत जारी है, वहीं विपक्षी खेमे में भी सियासी खींचतान जारी है. महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक कई सीटों को लेकर मतभेद बने हुए हैं.
इसी बीच कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दे दी है. इस सूची में 25 नाम शामिल बताए जा रहे हैं. पार्टी आज कभी भी इन उम्मीदवारों के नाम औपचारिक रूप से जारी कर सकती है.
पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है. ऐसे में अब सभी दलों के सामने समय की चुनौती है कि वे जल्द से जल्द सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पूरी करें.
- Oct 09, 2025 15:46 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: तेजस्वी बोले, सरकार बनते ही हर घर में होगी एक सरकारी नौकरी
सीट शेयरिंग पर फैसले से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. आगामी बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी होगी. एक्स पर आरजेडी द्वारा किए एक पोस्ट में तेजस्वी को कहते हुए सुना जा सकता है कि तेजस्वी बनने के 20 दिनों के अंदर कानून बनाकर 20 महीनों के अंदर हर घर में कम से कम एक सरकारी नौकरी होगी.
तेजस्वी ने कहा - इसका प्रमाण देने की जरूरत नहीं है इससे पहले जब हम सरकार में थे तो 5 लाख नौकरियां दे चुके हैं.
#WATCH | Bihar polls | RJD leader Tejashwi Yadav announces that once Mahagathbandan comes to power, they will provide jobs to all families without a govt job.
— ANI (@ANI) October 9, 2025
He says, "...We have studied this scientifically, we have data of all such families on the basis of our survey. If we… pic.twitter.com/G3VETGXHaiतेजस्वी यादव ने कहा, "...हमने इसे साइंटिफिक तरीके से अध्ययन किया है, हमारे पास सर्वे के आधार पर ऐसे सभी परिवारों का डेटा मौजूद है. उन्होंने कहा - अगर हम ऐलान कर रहे हैं, तो यह मेरी प्रतिज्ञा है. हम सिर्फ वही कह रहे हैं जो संभव है. यह 'जुमलेबाजी' नहीं है, हम किसी को धोखा नहीं दे रहे हैं. तेजस्वी को इसका प्रमाण देने की जरूरत नहीं है..."
बता दें कि बिहार सरकार ने जून 2022 में राज्य के अपने संसाधनों से जाति और आर्थिक आधार पर जनगणना कराने का काम किया था. 2 अक्टूबर 2023, गांधी जयंती के अवसर पर बिहार जाति आधारित गणना 2022 के आंकड़े जारी किए गए.
जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछड़ा वर्ग (OBC) की संख्या 3,54,63,936 है, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की संख्या 4,70,80,514, अनुसूचित जाति (SC) 25,68,820, अनुसूचित जनजाति (ST) 21,99,361 और अनारक्षित यानी सवर्ण जातियों की संख्या 2,02,91,679 है.
प्रतिशत में देखें तो बिहार की आबादी में पिछड़ा वर्ग का हिस्सा 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, अनुसूचित जाति 19.65%, अनुसूचित जनजाति 1.68% और अनारक्षित यानी सवर्ण जातियों की आबादी 15.52% है.
- Oct 09, 2025 13:25 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: सीट शेयरिंग पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा और उम्मीदवारों के नाम फाइनल
कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा - आगामी बिहार चुनाव के लिए सीईसी की बैठक में अपने पार्टनर के बात कर पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं. उन्होंने पार्टी किन-किन सीटों पर कंटेंस्ट करने वाली है और उन सीटों पर कौन उम्मीदवार उतरेंगे, यह फैसला पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं के साथ सीईसी की बैठक में ले चुकी है. विधानसभा सीटों और उम्मीदवारों का फैसला पार्टी नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई है.
#WATCH | Patna, Bihar: On seat sharing, Bihar Congress President Rajesh Ram says, "...We have finalised our candidates in all the constituencies...In the coming times, everyone will see the struggle of the INDIA alliance... The seats will be announced very soon." pic.twitter.com/BFHxwaOoEC
— ANI (@ANI) October 9, 2025बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सीटों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी.
- Oct 09, 2025 13:11 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: NDA में सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी, चिराग बोले, मंत्री पद की जिम्मेदारी भी जरूरी
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर आज शाम फैसला आने की उम्मीद है. वहीं NDA में सीट बटवारे को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है. इस बीच NDA में सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान का एक बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि NDA में सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही हैं. चिराग ने कहा - मेरे पास और भी जिम्मेदारियां हैं। जब तक मैं मंत्री हूं, मुझे मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभानी है. मैं अभी उसी के लिए जा रहा हूं.
#WATCH | Delhi: When asked about NDA seat-sharing for Bihar polls, Union Minister and LJP(RV) chief Chirag Paswan says, "Discussions are going on. I have other responsibilities too. As long as I am a Minister, I have the responsibility of Ministry too. I am going for that right… pic.twitter.com/ZUFdkHDHIs
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 13:03 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: तेजस्वी के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार
पूर्व राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायकों और सांसदो को टीएमसी के गुंडे द्वारा मारा जा रहा है. यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
#WATCH | Delhi | Former Member of Rajya Sabha, Syed Zafar Islam says, "...BJP MLA and MP were beaten by TMC goons in West Bengal...This is not the first time they have targeted the BJP workers...Mamata Banerjee's countdown has begun in West Bengal..."
— ANI (@ANI) October 9, 2025
On the upcoming Bihar… pic.twitter.com/mv4y3LP7Y2आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उन्होंने कहा - लोगों का तेजस्वी यादव पर भरोसा कम हो रहा है. तेजस्वी यादव के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद ने टिप्पणी करते हुए कहा, "तेजस्वी पूरी तरह से स्थिति से अनजान हैं. उन्हें जानना चाहिए कि भारत ने पाकिस्तान को पांवों के बल लाकर धराशाई कर दिया. पाकिस्तान ने खुद DGMO को कॉल करके कहा कि हमें युद्ध नहीं चाहिए. तेजस्वी यादव को लोगों को भ्रामक जानकारी देना बंद करना चाहिए.
- Oct 09, 2025 12:52 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: सीट शेयरिंग पर बीजेपी नेता का ताजा बयान
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बटबारे पर बिहार सरकार में मंत्री व बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा, "यह लोकतंत्र है, लोकतंत्र में सभी पार्टियों को अपने हिस्से को बढ़ाने का अधिकार है और इसी तहत हर पार्टी अधिकतम दावे करती है. लेकिन सभी पार्टियां जानती हैं कि बिहार में NDA को 243 सीटों पर साथ में चुनाव लड़ना है, और वे इसे पांच ‘पांडवों’ की तरह लड़ेंगे. निश्चित रूप से, यह चुनाव अराजक और भ्रष्ट लोगों को सत्ता से दूर रखते हुए लड़ना होगा ताकि बिहार के लोग उनसे सुरक्षित रह सकें.
#WATCH | Patna, Bihar: On seat sharing for the upcoming Bihar Assembly elections, State Minister Nitin Nabin says, "It is a democracy, in a democracy all parties have the right to expand their share, and under that every party makes the maximum claim. But all parties know that in… pic.twitter.com/jbaojlDreg
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 12:48 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: कांग्रेस विधायक ने कहा - महागठबंधन मजबूती से लड़ेगी, सीटों की घोषणा जल्द
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के MLA डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि, "हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे ताकि वर्तमान सरकार को हटाया जा सके. कांग्रेस अच्छी संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस की अपनी मजबूत जड़ें हैं और राहुल गांधी के मेहनत की वजह से हमें आगे बढ़ना है...हम सब कुछ साथ मिलकर घोषित करेंगे."
#WATCH | Patna, Bihar: On seat sharing, Congress MLA Dr Shakeel Ahmad Khan says, "We will fight the elections together to remove the current government. Congress will contest in a good number of seats. Congress has its own base, and the hard work of Rahul Gandhi, so it has to… pic.twitter.com/rM54ILdLOV
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 12:38 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: कांग्रेस नेताओं की आज शाम तेजस्वी के साथ अहम बैठक
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आज शाम फैसला आने की संभावना है. पटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और RJD नेता तेजस्वी यादव के बीच अहम बैठक होने वाली है. बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अधीर रंजन चौधरी और भूपेश बघेल शामिल होंगे. ये नेता शाम 5 बजे पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति, तैयारियों और गठबंधन सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
AICC Senior Observers for Bihar Assembly Polls Ashok Gehlot, Adhir Ranjan Chowdhury and Bhupesh Baghel will meet RJD leader Tejashwi Yadav today in Patna at 5 PM
— ANI (@ANI) October 9, 2025कयास लगाए जा रहे हैं कि आज महागठबंधन में सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर फैसला आ सकता है. बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने एक बयान में कहा था कि महागठबंधन में आंतरिक रूप से सीट बटवारे को लेकर 90% फैसले हो चुके है. बाकी 10% पर आज या फिर कल तक चीजें क्लियर हो जाएंगी. सीट का ऐलान कल सेकेंड हॉफ या शुक्रवार को हो जाएगा.
- Oct 09, 2025 11:36 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लें मतदाता, जोरशोर से चल रहा कैंपेन
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में जोरशोर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी मतदाता चुनावी उत्सव में बढ़चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करें.
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शंभूगंज बांका। #bankasveep#बांका_जिला_प्रशासन#मतदान_अभियान#जिला_प्रशासन_बांका#मतदाता_जागरूकता#biharelection2025#लोकतंत्र_का_पर्व#स्वीप#VoteForDemocracy#SVEEP@CEOBihar@ECISVEEPpic.twitter.com/Vbotbo1N42
— DM & Collector Banka (@DmBanka) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 11:33 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: भ्रामक खबरों पर कार्रवाई करेगी EC
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के दौरान भ्रामक खबरों पर कड़ी निगरानी रखने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए.
Press Note
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) October 8, 2025
08.10.2025 pic.twitter.com/xM1tQP74ti - Oct 09, 2025 11:28 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: पोस्टल बैलट से बुजुर्ग, दिव्यांग और सर्विस वोटर डाल सकेंगे वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब बुजुर्ग, दिव्यांग और सेवा में तैनात मतदाता अपने वोट पोस्टल बैलट के जरिए डाल सकेंगे. चुनाव आयोग ने बताया कि 85 साल से ऊपर के मतदाता और गंभीर दिव्यांग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें फॉर्म 12D भरकर अपने BLO (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के जरिए रिटर्निंग ऑफिसर को चुनाव नोटिफिकेशन जारी होने (पहले फेज के मतदान के लिए कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर को जारी हो रहा है नोटिफिशन जबकि दूसरे फेज के चुनाव के लिए अगले हफ्ते सोमवार 13 अक्टूबर को जारी होगा नोटिफिकेशन) के 5 दिनों के भीतर जमा करना होगा. इसके बाद मतदान टीम उनके घर जाकर उनका वोट लेगी.
ECI to facilitate Elderly, PwD and Service Voters to vote using Postal Ballot in the Bihar Assembly elections
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 8, 2025
Read more: https://t.co/dWO15SbzCCpic.twitter.com/ocVJS1rQTWइसके अलावा, फायर सर्विस, हेल्थ, बिजली, ट्रैफिक, एम्बुलेंस, एविएशन और सरकारी लंबी दूरी की परिवहन सेवाओं में तैनात लोग भी पोस्टल बैलट का इस्तेमाल कर सकेंगे. चुनाव के दिन मीडिया कर्मियों को भी यह सुविधा मिलेगी. सेवा मतदाताओं को उनके वोट इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजे जाएंगे, और इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.
- Oct 09, 2025 11:12 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: NDA सहयोगी लोजपा रामविलास की बैठक आज
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज पार्टी की बैठक होने जा रही है. बैठक से पहले वैशाली की सांसद वीणा देवी ने कहा, "आज बैठक होगी. इसके बाद हम अपने फैसलों की जानकारी देंगे. वे (तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन) बिहार में सत्ता में नहीं आएंगे."
#WATCH | Patna, Bihar | On the meeting of the party today to discuss the upcoming Bihar elections, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) MP from Vaishali, Veena Devi, says, "There will be a meeting today. We will inform you about our decisions after that. They (Tejashwi Yadav and… pic.twitter.com/gsi2Sf8zQq
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 11:09 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: हथियार तस्करी मामले में NIA की छापेमारी में कई हथियार बरामद
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को बिहार में 2024 के हथियार तस्करी मामले में आरोपी के घर की व्यापक छानबीन की. NIA के अनुसार, तलाशी के दौरान कई अतिरिक्त हथियार और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई है.
The National Investigation Agency (NIA) on Wednesday extensively searched the house of an accused in a 2024 arms smuggling case in Bihar, and recovered several more weapons along with other incriminating material: NIA
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 11:06 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: अशोक चौधरी ने कहा - NDA में सीट शेयरिंग पर एक-दो दिन में फैसला
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, "हम बार-बार कह रहे हैं कि एनडीए में सब ठीक है. सीटों पर बातचीत जारी है.
#WATCH | Patna, Bihar: On seat sharing in NDA, Bihar minister Ashok Chaudhary says, "We are repeatedly saying that everything is fine in NDA. Talks are ongoing on seats. There are workers and people from all parties whom we need to satisfy, although there is no problem anywhere.… pic.twitter.com/getuv32NNE
— ANI (@ANI) October 9, 2025मंत्री अशोक चौधरी ने कहा - हमारे पास सभी पार्टियों के कार्यकर्ता और लोग हैं जिन्हें संतुष्ट करना है, हालांकि कहीं कोई समस्या नहीं है. हमें विश्वास है कि सब कुछ एक-दो दिन में सुलझ जाएगा."
- Oct 09, 2025 11:02 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: पटना पुलिस को गाड़ी से मिले 5 लाख रुपये, तीन लोग पुलिस हिरासत में
बुधवार रात बिहार की राजधानी पटना में एक वाहन से 5 लाख रुपये बरामद किए गए. Marine Drive TOP के इंचार्ज रोशन कुमार राज ने बताया कि वाहन में सवार तीन लोगों से इस पैसे के लेन-देन के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन भेजकर जांच के लिए हिरासत में लिया गया.
#WATCH | Patna, Bihar: Marine Drive TOP in-charge Roshan Kumar Raj says, "...Rs 5 lakh was recovered from a vehicle. However, no explanation was given by them regarding the money transaction. After that, they were sent to the nearest police station for investigation. Three people… https://t.co/JX0z7kCe3Ypic.twitter.com/xMbY6df40Z
— ANI (@ANI) October 9, 2025पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- Oct 09, 2025 10:58 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: चुनावी राज्य बिहार में सख्ती बढ़ी
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसे देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. बीते दिन की वीडियो देखें
#WATCH | Patna, Bihar: Patna police tighten security ahead of the upcoming Bihar Assembly Polls 2025. (08.10) pic.twitter.com/8DPfDByHWz
— ANI (@ANI) October 9, 2025 - Oct 09, 2025 10:53 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: राजनीतिक दलों को AI वीडियो से बचने, MCC नियमों के पालन करने का निर्देश: ECI
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (Model Code of Conduct) और AI यूज संबंधी गाइडलाइंस का पालन करें, विशेष रूप से विरोधी पार्टियों या उम्मीदवारों को लक्षित करने वाले सिंथेटिक वीडियो और डीपफेक सामग्री के मामले में.
Bihar Assembly elections | ECI directs political parties to adhere to Model Code of Conduct and relevant guidelines on the use of AI for synthetic videos targeting rival parties/candidates.
— ANI (@ANI) October 9, 2025
"The Commission advised the parties against misuse of AI based tools to create deep fakes… pic.twitter.com/b01mYEcBATआयोग ने स्पष्ट किया कि AI टूल्स का दुरुपयोग कर भ्रामक या गलत जानकारी फैलाना चुनाव प्रक्रिया की गरिमा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए राजनीतिक दलों, उनके नेताओं, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अगर वे AI-जनित या सिंथेटिक सामग्री का प्रचार करते हैं, तो उसे स्पष्ट रूप से लेबल किया जाए. इसके लिए एआई जनरेटेड (AI-Generated)”, डिजिटली इनहैंस्ड (Digitally Enhanced) या सिंथेटिक कंटेंट (Synthetic Content) जैसी स्पष्ट नोटेशन का उपयोग किया जाना आवश्यक है.
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास को रोका जा सके.
- Oct 09, 2025 10:46 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के लिए नहीं मिली कोई अपील
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के दौरान, सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन अधिकारियों द्वारा निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने और विलोपन के संबंध में, 8 अक्टूबर 2025 तक जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष कोई भी अपील प्राप्त नहीं हुई है.
आवश्यक सूचना
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) October 8, 2025
बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 के दौरान सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने एवं विलोपन के संबंध में, दिनांक 8.10.2025 तक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 24(क) के तहत जिला… pic.twitter.com/bQ8czwaghVबता दें कि लोगों के पास बिहार की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के लिए अभी भी मौका है. बिहार के लोग नॉमिनेशन खत्म होने के 10 दिन पहले तक वोटर लिस्ट में नाम हटाने या जुड़वाने के लिए क्लेम और ऑब्जेक्शन फार्म संबंधित ईआरओ के पास जमा कर सकते हैं.
- Oct 09, 2025 09:44 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन अगले हफ्ते से
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए चुनाव आयोग अगले हफ्ते नोटिफिकेशन जारी करेगा. इसके साथ ही सोमवार 13 अक्टूबर से दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी.
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों के पास 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन दाखिल करने का समय रहेगा. नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी 21 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे.
दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. मतगणना पहले और दूसरे दोनों चरणों की वोटिंग के बाद 14 नवंबर को एक साथ की जाएगी.
- Oct 09, 2025 09:39 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: कल से पहले फेज के लिए नॉमिनेशन हो रही है शुरू
पहले चरण में 121 सीटों के लिए नोटिफिकेशन कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगा और इसी के साथ नॉमिनेशन की शुरूआत हो जाएगी. उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन के लिए 17 अक्टूबर तक मौका होगा. फार्म की स्क्रूटनी 18 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का मौका 20 अक्टूबर तक रहेगा. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.
- Oct 09, 2025 09:37 IST
Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएंगे नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में इस बार मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा. 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन सभी 243 सीटों के चुनाव नतीजें घोषित किए जाने की उम्मीद है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us