/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/14/bjp-candidate-full-list-2025-10-14-15-20-03.jpg)
BJP Candidate Full list: तारापुर से सम्राट चौधरी और लखीसराय से लड़ेंगे विजय कुमार सिन्हा. (Image: IE File)
BJP First Candidates list for Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. यह घोषणा उस समय हुई है जब एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर अभी भी बातचीत जारी है. पहली लिस्ट में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को जगह दी गई है.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे. सिन्हा इस सीट का चार बार 2005, 2010, 2015 और 2020 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कई वरिष्ठ और चर्चित नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी और तारकिशोर प्रसाद शामिल के नाम भी शामिल हैं.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीवान विधानसभा क्षेत्र से उतारा गया है. राज्य मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव मैदान में उतरेंगी. त्रिविक्रम सिंह औरंगाबाद से अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि उभरती नेता श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट मिला है. इन सभी उम्मीदवारों के नाम भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने अंतिम रूप दिया है.
हालांकि इस बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को टिकट नहीं दिया गया, जिसे लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. कुम्हरार सीट से अरुण सिन्हा का टिकट रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही खुद घोषणा की थी कि वे इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे.
ये हैं बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
भाजपा ने राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं और मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है. नीचे सीट के हिसाब से उम्मीदवारों की लिस्ट देखें.
विधासभा क्षेत्र - उम्मीदवार का नाम
तारापुर - सम्राट चौधरी
लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा
बेतिया - रेणु देवी
कटिहार - तारकिशोर प्रसाद
सिवान - मंगल पांडेय
रक्सौल - प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा - श्याम बाबू प्रसाद यादव
मधुबन - राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी - प्रमोद कुमार
ढाका - पवन जायसवाल
रीगा - बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा (SC) - अनिल कुमार राम
परिहार - गायत्री देवी
सीतामढ़ी - सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा
खजौली - अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी - हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर (SC)- सुजीत पासवान
झंझारपुर - नीतीश मिश्रा
छातापुर - नीरज कुमार सिंह बबलू
नरपरगंज - देवंती यादव
फारबिसगंज - विद्या सागर केसरी
सिकटी - विजय कुमार मंडल
किशनगंज - स्वीटी सिंह
बनमनखी (SC) - कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया - विजय कुमार खेमका
प्राणपुर - निशा सिंह
कोढ़ा (SC) - कविता देवी
सहरसा - आलोक रंजन झा
गौरा-बौराम - सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा - संजय सरावगी
केवटी - मुरारी मोहन झा
जाले - जिबेश कुमार मिश्रा
औराई - रमा निषाद
कुढ़नी - केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज - अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज - राजू कुमार सिंह
बैकुण्ठपुर - मिथिलेश तिवारी
दरौंदा - कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी - देवेश कांत सिंह
तरैया - जनक सिंह
अमनौर - कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर - अवधेश सिंह
लालगंज - संजय कुमार सिंह
पातेपुर (SC) - लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर - राजेश कुमार सिंह
बछवारा - सुरेंद्र मेहता
तेघरा - रजनीश कुमार
बेगूसराय - कुंदन कुमार
भागलपुर - रोहित पांडेय
बांका - राम नारायण मंडल
कटोरिया (ST) - पूरण लाल टुडू
मुंगेर - कुमार प्रणय
बिहारशरीफ - सुनील कुमार
दीघा - संजीव चौरसिया
बांकीपुर - नितिन नबीन
कुम्हरार - संजय गुप्ता
पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा
दानापुर - रामकृपाल यादव
विक्रम - सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा - राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा - संजय सिंह "टाइगर"
तरारी - विशाल प्रशांत
अरवल - मनोज शर्मा
औरंगाबाद - त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ - उपेंद्र दांगी
गया शहर - डॉ प्रेम कुमार
वजीरगंज - बीरेंद्र सिंह
हिसुआ - अनिल सिंह
वारसलीगंज - अरुणा देवी
जमुई - श्रेयसी सिंह
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में, 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.