/financial-express-hindi/media/media_files/ghSmTC6oArNSfjUvOU7j.jpg)
Cabinet Portfolios Full List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इसी रविवार को पीएम मोदी के अलावा 71 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी. (Image: ANI)
Modi Cabinet Portfolios Full List: मोदी सरकार में बड़े विभागों का बटवारा कर दिया गया है. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के पास पुराने मंत्रालय बने रहेंगे. यानी गृह, रक्षा, सड़क परिवहन, वित्त और विदेश मंत्रालय के प्रभार में कोई बदलाव नहीं हैं. वाणिज्य मंत्रालय पहले की तरह पीयूष गोयल के पास है. कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी शिवाराज सिंह चौहान को दी गई है. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय दिए गए हैं. चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय मिला है जबकि मनोहर लाल खट्टर को बिजली मंत्रालय दिया गया है. मंत्रिमंडल में शामिल बाकी मंत्रियों को कौन से विभाग सौंपे गए हैं यहां पूरी लिस्ट देखिए.
मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग
मंत्री का नाम - विभाग
1. राजनाथ सिंह - रक्षा
2. अमित शाह - गृह, सहकारिता
3. नितिन गडकरी - सड़क परिवहन एवं हाइवे
4. जेपी नड्डा - स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक
5. शिवराज सिंह चौहान - कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास
6. निर्मला सीतारमण - वित्त, कॉर्पोरेट अफेयर्स
7. डॉ एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल - बिजली, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स
9. एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग, स्टील
10. पीयूष गोयल - वाणिज्य एवं उद्योग
11. धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा
12. जीतन राम मांझी - MSME
13. राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह - पंचायती राज, मत्स पशुपालन एवं डेयरी
14. सर्बानंद सोनोवाल - पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज
15. डॉ विरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
16. राम मोहन नायडू - नागरिक उड्डयन
17. प्रह्लाद जोशी - कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पीडीएस, न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी
18. गिरिराज सिंह - टेक्स्टाइल
19.जुएल ओरांव - जनजातीय मामले (ट्राइबल अफेयर्स)
20. अश्विनी वैष्णव - रेलवे, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया - कम्युनिकेशन, डेवलेपमेंट ऑफ नार्थ-ईस्टर्न रीजन,
22. भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन एवं क्लाइमेट चेंज
23. गजेंद्र सिंह शेखावत - संस्कृति, पर्यटन
24. अन्नपूर्णा देवी - महिला एवं बाल विकास
25. किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले
26. हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
27. डॉ मनसुख मांडविया - श्रम एवं रोजगार, यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स
28. जी किशन रेड्डी - कोयला, खनन
29. चिराग पासवान - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30. सी आर पाटिल - जलशक्ति
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को मिला ये मंत्रालय
31. डॉ जितेंद्र सिंह - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पीएमओ में राज्य मंत्री; कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग.
32. राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री, योजना मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री.
33. अर्जुन राम मेघवाल - कानून एवं न्याय मंत्री स्वतंत्र प्रभार, संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
34. प्रताप राव जाधव - आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
35. जयंत चौधरी - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
राज्य मंत्रियों को मिला ये मंत्रालय
1. जितिन प्रसाद - वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी.
2. श्रीपाद येसो नाइक - बिजली शक्ति; न्यू एंड रिन्युअल एनर्जी.
3. पंकज चौधरी - वित्त.
4. कृष्ण पाल - सहकारिता.
5. रामदास अठावले - सामाजिक न्याय और अधिकारिता.
6. राम नाथ ठाकुर - कृषि एवं किसान कल्याण.
7. श्नित्यानंद राय - गृह मंत्रालय.
8. अनुप्रिया पटेल - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक.
9. वी. सोमन्ना - जल शक्ति, रेलवे
10. डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी - ग्रामीण विकास, कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री.
11. प्रो. एस.पी. सिंह बघेल - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग, पंचायती राज.
12. सोभा करंदलाजे - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार.
13. कीर्तिवर्धन सिंह - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, विदेशी मामले.
14. बी.एल.वर्मा - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता.
15. शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग.
16. सुरेश गोपी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन.
17. डॉ. एल. मुरुगन - सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य.
18. अजय टम्टा - सड़क परिवहन और राजमार्ग.
19. बंदी संजय कुमार - गृह मंत्रालय.
20. कमलेश पासवान - ग्रामीण विकास.
21. भागीरथ चौधरी - कृषि एवं किसान कल्याण.
22. सतीश चन्द्र दुबे - कोयला, खदान
23. संजय सेठ - रक्षा.
24. रवनीत सिंह - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे.
25. दुर्गादास उइके - जनजातीय मामले.
26. रक्षा निखिल खडसे - युवा मामले और खेल.
27. सुकांत मजूमदार - शिक्षा, डेवलेपमेंट ऑफ नार्थ-ईस्टर्न रीजन
28. सावित्री ठाकुर - महिला बाल विकास.
29. तोखन साहू - आवास और शहरी मामले.
30. राज भूषण चौधरी - जल शक्ति.
31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा - भारी उद्योग, स्टील
32.हर्ष मल्होत्रा - कॉर्पोरेट अफेयर्स, सड़क परिवहन और राजमार्ग.
33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण.
34. मुरलीधर मोहोल - सहयोग, नागरिक उड्डयन.
35. जॉर्ज कुरियन - अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी.
36. पबित्रा मार्गेरिटा - विदेशी मामले, टेक्स्टटाइल.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं. इसके साथ ही वो सभी विभाग पीएम के पास रहेंगे जो किसी के पास नहीं है.