scorecardresearch

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की तस्वीरें, क्या आपने देखा ये अद्भुत नजारा?

Chandrayaan-3: चंद्रमा के में प्रवेश करने के बाद भारत के चंद्रयान -3 मिशन द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें, इसरो ने ट्विटर पर किया शेयर

Chandrayaan-3: चंद्रमा के में प्रवेश करने के बाद भारत के चंद्रयान -3 मिशन द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें, इसरो ने ट्विटर पर किया शेयर

author-image
FE Hindi Desk
New Update
c837b82b-7027-4598-a710-c1228c4c516d

Chandrayaan-3: यह मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 चंद्रयान-2 मिशन का फॉलो-अप है. (twitter/ISRO)

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार यानी 5 अगस्त को चंद्रमा के में प्रवेश करने के बाद भारत के चंद्रयान -3 मिशन द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें साझा कीं. जुलाई में तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने के 22 दिन बाद अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया. भारत के चंद्र अंतरिक्ष यान द्वारा कैप्चर किए गए एक वीडियो को साझा करते हुए, इसरो ने लिखा, “5 अगस्त, 2023 को चंद्मा के कक्षा में शामिल होने के दौरान चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया चंद्रमा."

चंद्रमा के कक्षा में चंद्रयान ने किया प्रवेश

Advertisment

इससे पहले शनिवार को, इसरो ने अंतरिक्ष यान से प्राप्त संदेश को ट्विटर (X) पर ट्वीट किया, "MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान -3 है. मुझे चंद्रमा का ग्रैविटी महसूस हो रहा है.' अपने अपडेट में, इसरो ने कहा कि इंजनों की रीटोफायरिंग ने अंतरिक्ष यान को चंद्र सतह के करीब ला दिया, जो अब 170 किमी x 4313 किमी है. कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त, 2023 को 1 से 2 बजे के बीच में होगा. यह लगातार तीसरी बार है कि इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में एक बार ऐसा करने के अलावा, अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है. इसरो के अनुसार जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ता है, एजेंसी ने अंतरिक्ष यान की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्रमा के ध्रुवों पर स्थापित करने की योजना बनाएगी. इसरो ने एक अपडेट में बताया कि कुछ समय बाद, प्रोपल्शन कक्षा में रहते हुए लैंडर से अलग हो जाएगा. इसके बाद, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करने की तैयारी शुरू होगी. इसरो ने बताया है कि यान पूरी तरह से फिट है.

Also Read: Pakistan Train Accident: पाकिस्तान ट्रेन हादसे में अबतक 30 की मौत, 80 से अधिक लोग घायल

क्या है चंद्रयान-3 मिशन?

यह मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 चंद्रयान -2 मिशन का फॉलो-अप है जो कि इसके लैंडर और रोवर के चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने में विफल होने के बाद फेल हो गया था. चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था. अगर भारत सॉफ्ट-लैंडिंग हासिल करने में सफल हो जाता है, तो वह ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. अब तक केवल अमेरिका, चीन और सोवियत संघ ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं.

Isro