/financial-express-hindi/media/post_banners/rfhDEPdhZbYDx2WPRJd1.jpg)
Chandrayaan-3 soft landing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए.
Chandrayaan-3 soft landing live: भारत ने आज चांद के साउथ पोल पर कदम रख इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. कुछ दिनों पहले रूस ने भी चांद के साउथ पोल पर उतरने के लिए अपना रोवर भेजा था लेकिन वह इस मिशन में सफल नहीं हो पाया. हालांकि आज यानी बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत के चंद्रयान-3 ने वहां लैंडिंग की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए. यह घोषणा तब हुई जब वह 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जोहान्सबर्ग पहुंचे.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 23, 2023
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3
साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश भारत
इसरो ने 23 अगस्त को शाम 06.04 बजे IST पर चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग की योजना बनाई थी और वह इसमें सफल भी हुआ. चंद्रमा मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारत को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है. इससे पहले बस संयुक्त राज्य अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देश हैं. हालांकि इसमें से कोई भी देश अभी तक चंद्रमा के साउथ पोल पर नहीं छू पाया था. चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलो-अप मिशन है. इसरो का दूसरा प्रयास 7 सितंबर, 2019 को टचडाउन का प्रयास करते विफल हो गया था.
पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के मौके पर वर्चुअली मौजूद रहे. उन्होंने एक साथ से भारत का तिरंगा लहराते हुए देशवाशियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने इसे वैश्विक उपलब्धि भी बताया. उन्होंने कहा इससे मानव के लिए अनेक संभावनाएं साकार होंगी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने धरती पर धरती पर संकल्प किया और चांद ओर से साकार किया. पीएम ने भविष्य का रूपरेखा खींचते हुए बताया कि भारत जल्द ही सूर्य और शुक्र ग्रह के मिशन पर निकलेगा.
- 18:42 (IST) 23 Aug 2023चंद्रयान 3 मिशन के लिए अगला 4 घंटा होगा अहम
बताया जा रहा है कि जहां पारा 0 से 230 डिग्री नीचे रहता है वहां आज इसरो के चंद्रयान 3 मिशन का विक्रम लैंडर उतर गया, अगले 4 घंटे में इसी विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलेगा और चांद की सतह पर घूम घूम के पल पल की अपडेट देता रहेगा
- 18:18 (IST) 23 Aug 2023पीएम ने क्या कहा?
#WATCH | "Humne dharti par sankalp kiya aur chand pe usse sakaar kiya...India is now on the Moon," says PM Modi. pic.twitter.com/QgZNB6MI1z
— ANI (@ANI) August 23, 2023पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के मौके पर वर्चुअली मौजूद रहे. उन्होंने एक साथ से भारत का तिरंगा लहराते हुए देशवाशियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने इसे वैश्विक उपलब्धि भी बताया. उन्होंने कहा इससे मानव के लिए अनेक संभावनाएं साकार होंगी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने धरती पर धरती पर संकल्प किया और चांद ओर से साकार किया. पीएम ने भविष्य का रूपरेखा खींचते हुए बताया कि भारत जल्द ही सूर्य और शुक्र ग्रह के मिशन पर निकलेगा.
- 18:11 (IST) 23 Aug 2023प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर देश के लोगों को बधाई दी है.
Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023 - 18:07 (IST) 23 Aug 2023भारत ने चांद पर रचा इतिहास
भारत ने आज चांद के साउथ पोल पर कदम रख इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. कुछ दिनों पहले रूस ने भी चांद के साउथ पोल पर उतरने के लिए अपना रोवर भेजा था लेकिन वह इस मिशन में सफल नहीं हो पाया. आज यानी बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान ने वहां लैंडिंग की.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 23, 2023
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3 - 18:06 (IST) 23 Aug 2023भारत ने चांद पर रचा इतिहास
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 23, 2023
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3भारत ने आज चांद के साउथ पोल पर कदम रख इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. कुछ दिनों पहले रूस ने भी चांद के साउथ पोल पर उतरने के लिए अपना रोवर भेजा था लेकिन वह इस मिशन में सफल नहीं हो पाया. आज यानी बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान ने वहां लैंडिंग की.
- 18:04 (IST) 23 Aug 2023भारत ने चांद पर रचा इतिहास
भारत ने आज चांद के साउथ पोल पर कदम रख इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. कुछ दिनों पहले रूस ने भी चांद के साउथ पोल पर उतरने के लिए अपना रोवर भेजा था लेकिन वह इस मिशन में सफल नहीं हो पाया. आज यानी बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान ने वहां लैंडिंग की.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 23, 2023
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3 - 17:47 (IST) 23 Aug 2023चांद से मात्र 35 किलोमीटर दूर भारत
चांद से मात्र 35 किलोमीटर दूर है इसरो का चंद्रयान-3
- 17:33 (IST) 23 Aug 2023हरदीप सिंह पुरी गुरुद्वारा बंगला साहिब की अरदास में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बुधवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक विशेष 'अरदास' समारोह में शामिल हुए, और आज होने वाले भारत के चंद्रयान -3 मिशन की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की. पत्रकारों से बात करते हुए पुरी ने बताया कि चंद्रयान -3 की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने की उद्देश्य से अरदास आयोजित की गई थी.
- 17:32 (IST) 23 Aug 2023एलन मस्क और जेफ बेजोस ने दीं शुभकामनाएं
अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपने इंस्टाग्राम थ्रेड्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “रूट फॉर इंडिया! शुभकामनाएँ, चंद्रयान-3." दूसरी ओर एलन मस्क ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "गुड फ़ॉर इंडिया."
- 17:29 (IST) 23 Aug 2023एलन मस्क और जेफ बेजोस ने दीं शुभकामनाएं
अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपने इंस्टाग्राम थ्रेड्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “रूट फॉर इंडिया! शुभकामनाएँ, चंद्रयान-3." दूसरी ओर एलन मस्क ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "गुड फ़ॉर इंडिया."
- 17:25 (IST) 23 Aug 2023हरदीप सिंह पुरी गुरुद्वारा बंगला साहिब की अरदास में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बुधवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक विशेष 'अरदास' समारोह में शामिल हुए, और आज होने वाले भारत के चंद्रयान -3 मिशन की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की. पत्रकारों से बात करते हुए पुरी ने बताया कि चंद्रयान -3 की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने की उद्देश्य से अरदास आयोजित की गई थी.
- 17:23 (IST) 23 Aug 2023इसरो मुख्यालय खचाखच भरा
इसरो के बेंगलुरु मुख्यालय में कई बड़े वैज्ञानिक और गणमान्य व्यक्ति पहुंचे गए हैं. हरेक जगह मीडियाकर्मियों से खचाखच भरी है! इसके अलावा कई स्टाफ के लोग भी वहां पहुंचे हैं, जो इसरो मुख्यालय से भारत को इतिहास रचते देखने को लेकर उत्सुक हैं.
- 17:15 (IST) 23 Aug 2023अमेरिका में भारतीय समुदाय चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर उत्साहित
अमेरिका में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतारने संबंधी भारत के महत्वाकांक्षी मिशन के सफल होने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं. भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मिशन भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के तौर पर पेश करेगा, साथ ही लाखों बच्चों को विज्ञान, अतंरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने को प्रेरित करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है.
- 15:03 (IST) 23 Aug 2023UGC ने की देशभर के यूनिवर्सिटी-कालेजों से ये अपील
यूजीसी ने देश के यूनिवर्सिटी एवं कालेजों से कहा है कि वे 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करें. यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने इस संबंध में 21 अगस्त को सभी विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से आग्रह किया है. इसमें कहा गया है कि छात्रों और शिक्षक संकाय के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए जिससे वे भी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बन सकें. चंद्रयान-3 बुधवार शाम चांद की सतह पर लैंड करेगा. इस ऐतिहासिक पल के गवाह छात्र भी बन सकें इसके लिए यूजीसी ने एक कदम उठाया है.
- 13:55 (IST) 23 Aug 2023600 करोड़ से अधिक है चंद्रयान 3 मिशन का बजट
भारत ने इस साल 14 जुलाई को ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए लगभग 615 करोड़ रुपए की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण किया था. इस अभियान के तहत चंद्रयान-3 स्पेस क्रॉफ्ट 41 दिन की अपनी यात्रा में चांद के साउथ पोल पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का एक बार फिर प्रयास करेगा. जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है. इससे पहले इसरो ने 20 अगस्त को फाइनल डीबूस्टिंग की कवायद के बाद चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल को चांद की कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया.
- 13:27 (IST) 23 Aug 2023छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना शुरू
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में उपासकों की एक भीड़ एकत्र हुई. देशभर में लोग इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
- 13:24 (IST) 23 Aug 2023मंगलवार को चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ने भेजी थी तस्वीरें
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 21, 2023
Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).
This camera that assists in locating a safe landing area -- without boulders or deep trenches -- during the descent is developed by ISRO… pic.twitter.com/rwWhrNFhHB70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें इसरो ने मंगलवार को जारी कीं. स्पेस एजेंसी ने बताया कि लैंडर कैमरे से ली गई तस्वीरें स्पेस क्रॉफ्ट पर मौजूद चंद्रमा के संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके इसकी स्थिति निर्धारित करने में चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल की सहायता करती हैं. इससे पहले इसरो ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी की थीं. अहमदाबाद स्थित ‘स्पेस एप्लिकेशन सेंटर’ द्वारा तैयार किया गया यह कैमरा नीचे उतरते वक्त चांद पर ऐसे सुरक्षित ‘लैंडिंग’ एरिया का पता लगाने में सहायता करता है, जहां चट्टानें या गहरी खाइयां न हों. अहमदाबाद स्थित ‘स्पेस एप्लिकेशन सेंटर इसरो का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है.
- 13:18 (IST) 23 Aug 2023शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग
आज यानी बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के सॉउथ पोल पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग की उम्मीद है. ये इसरो का एक ऐतिहासिक मिशन है और अगर यह सफल हो जाता है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे. यह घोषणा तब हुई जब वह 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जोहान्सबर्ग पहुंचे.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 23, 2023
All set to initiate the Automatic Landing Sequence (ALS).
Awaiting the arrival of Lander Module (LM) at the designated point, around 17:44 Hrs. IST.
Upon receiving the ALS command, the LM activates the throttleable engines for powered descent.
The… pic.twitter.com/x59DskcKUV - 13:12 (IST) 23 Aug 2023साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा भारत
इसरो ने 23 अगस्त को शाम 06.04 बजे IST पर चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग की योजना बनाई थी. चंद्रमा मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारत को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल कर देगा. इससे पहले बस संयुक्त राज्य अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देश हैं. चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलो-अप मिशन है. इसरो का दूसरा प्रयास 7 सितंबर, 2019 को टचडाउन का प्रयास करते विफल हो गया था.
- 13:11 (IST) 23 Aug 2023यहां देख सकते हैं लाइव लैंडिंग
लैंडिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक सहित इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इवेंट के दौरान दर्शक लाइव कमेंट्री और विशेषज्ञ विश्लेषण भी देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग लगभग 17:27 IST (शाम 5:27 बजे) शुरू होगी और लैंडिंग शाम 6:04 बजे निर्धारित है. Financial Express Hindi भी इस कार्यक्रम को लाइव कवर करेगा. नासा टीवी ऐप और Space.com भी इस कार्यक्रम को स्ट्रीम करेंगे. इसके अलावा इसका प्रसारण लाइव दूरदर्शन पर भी देखा जा सकता है.