scorecardresearch

Chandrayaan 3 Mission: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, इसरो की ओर से चंद्रमा के सॉउथ पोल पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी

इसरो ने बताया कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है.

इसरो ने बताया कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Moon mission

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए बताया कि फाइनल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा. (Photo: X/@isro)

Chandrayaan 3 Mission: चांद पर कदम रखने से पहले इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (LM) को ऑर्बिट में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है. इस कवायद के बाद चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है. इसरो ने रविवार को यह जानकारी दी. इसरो ने बताया कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है.

फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन पूरा

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए बताया कि फाइनल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा. चांद के सॉउथ पोल पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त 2023 शाम पांच बजकर 45 मिनट पर होने की उम्मीद है. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल 14 जुलाई को मिशन की शुरुआत होने के 35 दिन बाद गुरूवार को सफलतापूर्वक अलग हो गए थे.

Advertisment

Also Read: टीसीएस, HDFC Bank, SBI समेत इन 7 कंपनियों का मार्केट कैप 80,200 करोड़ घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस ने कराया फायदा

इसरो के सूत्रों ने पूर्व में कहा था कि प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हुए लैंडर को एक ऐसी कक्षा में लाने के लिए ‘डीबूस्ट’ (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजारा जाएगा, जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से कक्षा का निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किलोमीटर की दूरी पर होगा, जहां से चंद्रमा के सॉउथ पोल रीजन पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा.

चांद के सॉउथ पोल पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तैयारी

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कवायद से पहले इसे 6, 9, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्रमा की सतह के नजदीक आ सके. अब 23 अगस्त को चांद के सॉउथ पोल पर चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने का प्रयास किया जाएगा. इससे पहले, 14 जुलाई के प्रक्षेपण के बाद पिछले तीन हफ्तों में पांच से अधिक प्रक्रियाओं में इसरो ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी से दूर आगे की कक्षाओं में बढ़ाया था. पहली अगस्त को एक अहम कवायद में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से सफलतापूर्वक चंद्रमा की ओर भेजा गया.

Isro