/financial-express-hindi/media/post_banners/GYiyzUUT6xbnvSoacuoo.jpg)
Chhattisgarh Full Candidate List: छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों - सात और 17 नवंबर को कराए जाएंगे.
Chhattisgarh Congress Full Candidate List: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की. कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से रविवार को जारी इस लिस्ट के अनुसार, कोरिया के पूर्व राजा रामानुज प्रताप सिंह की पोती अंबिका सिंह देव को उनकी मौजूदा सीट बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों - सात और 17 नवंबर को कराए जाएंगे.
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायपाली सीट से चतुरी नंद को और महासमुंद से रश्मी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया है.सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची के मुताबिक, पार्टी ने कसडोल सीट से संदीप साहू और रायपुर शहर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को मैदान में उतारा है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से ओमकार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची। pic.twitter.com/cxzJR0nBIu
— Congress (@INCIndia) October 22, 2023
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इन सात उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा
छत्तीसगढ़ विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
बैकुंठपुर | अंबिका सिंह देव |
सरायपाल-एससी | चतुरी नन्द |
महासमुंद | डॉ. रश्मि चंद्रका |
कसडोल | संदीप साहू |
रायपुर सिटी नॉर्थ | कुलदीप जुनेजा |
सिहावा एसटी | अंबिका मार्कर्न |
धमतान | ओंकार साहू |
छत्तीसगढ़ में कुल 90 हैं विधानसभा की सीटें
इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. पार्टी की अपनी पहली लिस्ट में 30 नामों की घोषणा की गई थी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. इन सीटों के लिए राज्य में चुनाव दो फेज- सात और 17 नवंबर को मतदान होने हैं. मतगणना तीन दिसंबर को होगी