/financial-express-hindi/media/post_banners/3YIuNLhjWMZdvrzsfdWg.jpg)
Chhattisgarh Full Candidate List 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने सभी 90 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. (File Photo : PTI)
Chhattisgarh BJP & Congress Candidates Full List 2023: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में अब बहुत कम वक्त बचा है. राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है और दोनों ही पार्टियों ने राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव मैदान में हैं, जहां उनके खिलाफ कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को टिकट दिया है. छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है, जबकि 17 नवंबर को दूसरे दौर की वोटिंग होनी है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को है और उम्मीद है कि नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे.
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: भाजपा और कांग्रेस के किन नेताओं में होना है मुकाबला
छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने जा रहे कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. इस फेहरिस्त को देखकर आपको पता चल जाएगा कि राज्य की किस सीट पर इस बार बीजेपी-कांग्रेस के किन नेताओं के बीच आमने-सामने की टक्कर होने वाली है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 68 सीटें अपने नाम कर ली थीं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था. जेसीसी (जे) यानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) को 5 सीटें और बीएसपी को 2 सीटें मिली थीं. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कांग्रेस फिर से अपना पुराना प्रदर्शन दोहराते हुए सत्ता में वापी करेगी या बीजेपी का वनवास खत्म होगा. राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी अगले महीने यानी नवंबर में ही होने हैं. वहां भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही होना है.
Also read:MP Election 2023: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने एक-दो दिन में नामांकन का जताया इरादा, क्या कांग्रेस आमला में बदलेगी उम्मीदवार?
छत्तीसगढ़ की हर सीट का ब्योरा : कांग्रेस और भाजपा ने किसे कहां से दिया टिकट
- अंबिकापुर- त्रिभुवनेश्वर सरन सिंह देव (कांग्रेस) बनाम राजेश अग्रवाल (बीजेपी)
- सीतापुर - (एसटी) - अमरजीत भगत (कांग्रेस) बनाम राम कुमार टोप्पो (भाजपा)
- खरसिया- उमेश पटेल (कांग्रेस) बनाम महेश साहू (बीजेपी)
- कोरबा - जय सिंह अग्रवाल (कांग्रेस) बनाम लखनलाल देवांगन (भाजपा)
- शक्ति- डॉ. चरणदास महंत (कांग्रेस) बनाम खिलावन साहू (बीजेपी)
- आरंग - (एससी) - डॉ. शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस) बनाम खुशवंत सिंह (बीजेपी)
- डौंडी लोहारा - अनिला भेंड़िया (कांग्रेस) बनाम देवलाल हलवा ठाकुर (भाजपा)
- पाटन- भूपेश बघेल (कांग्रेस) बनाम विजय बघेल, सांसद (बीजेपी)
- दुर्ग-ग्रामीण - ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) बनाम ललित चंद्राकर (बीजेपी)
- साजा - रविंद्र चौबे (कांग्रेस) बनाम ईश्वर साहू (बीजेपी)
- नवागढ़ - (एससी) - गुरु रुद्र कुमार (कांग्रेस) बनाम दयालदास बघेल (बीजेपी)
- पंडरिया - नीलकंठ चंद्रवंशी (कांग्रेस) बनाम भावना बोहरा (भाजपा)
- कवर्धा - मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) बनाम विजय शर्मा (भाजपा)
- खैरागढ़ - यशोदा वर्मा (कांग्रेस) बनाम विक्रांत सिंह (भाजपा)
- डोंगरगढ़ - (एससी) - हर्षिता स्वामी बघेल (कांग्रेस) बनाम विनोद खांडेकर (बीजेपी)
- राजनांदगांव- गिरीश देवांगन (कांग्रेस) बनाम डॉ. रमन सिंह (बीजेपी)
- डोंगरगांव - दलेश्वर साहू (कांग्रेस) बनाम भरत लाल वर्मा (भाजपा)
- खुज्जी - भोला राम साहू (कांग्रेस) बनाम गीता घासी साहू (भाजपा)
- मोहला-मानपुर - (एसटी) - इंद्रशाह मंडावी (कांग्रेस) बनाम संजीव साहा (भाजपा)
- अंतागढ़ - (एसटी) - रूप सिंह पोटाई (कांग्रेस) बनाम विक्रम उसेंडी (भाजपा)
- भानुप्रतापपुर- (एसटी)- सावित्री मंडावी (कांग्रेस) बनाम गौतम उइके (बीजेपी)
- कांकेर- (एसटी)- शंकर ध्रुव (कांग्रेस) बनाम आशाराम नेताम (बीजेपी)
- केशकाल- (एसटी)- संत राम नेताम (कांग्रेस) बनाम नीलकंठ टेकाम (पूर्व आईएएस) (बीजेपी)
- कोंडागांव - (एसटी) - मोहन लाल मरकाम (कांग्रेस) बनाम सुश्री लता उसेंडी (बीजेपी)
- नारायणपुर- (एसटी)- चंदन कश्यप (कांग्रेस) बनाम केदार कश्यप (बीजेपी)
- बस्तर- (एसटी)- लखेश्वर बघेल (कांग्रेस) बनाम मणिराम कश्यप (बीजेपी)
- चित्रकोट- (एसटी) - दीपक बैज (कांग्रेस) बनाम विनायक गोयल (बीजेपी)
- दंतेवाड़ा (एसटी) - के छविंद्र, महेंद्र कर्मा (कांग्रेस) बनाम चेताराम अरामी (भाजपा)
- बीजापुर- (एसटी)- विक्रम मंडावी (कांग्रेस) बनाम महेश गगड़ा (बीजेपी)
- कोंटा - (एसटी) - कवासी लखमा (कांग्रेस) बनाम सोयम मुका (भाजपा)
- भरतपुर-सोनहत-अनुसूचित जनजाति - गुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) बनाम रेणुका सिंह, सांसद (भाजपा)
- मनेंद्रगढ़ - रमेश सिंह (कांग्रेस) बनाम श्याम बिहारी जायसवाल (भाजपा)
- प्रेमनगर - खेलसाई सिंह (कांग्रेस) बनाम भूलन सिंह मरावी (भाजपा)
- भटगांव - पारस नाथ राजवाड़े (कांग्रेस) बनाम लक्ष्मी राजवाड़े (बीजेपी)
- प्रतापपुर-(एसटी)- राजकुमारी मरावी (कांग्रेस) बनाम शकुंतला सिंह पोर्थे (बीजेपी)
- रामानुगंज-(एसटी) - डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) बनाम रामविचार नेताम (बीजेपी)
- सामरी-(एसटी)- विजय पकरा (कांग्रेस) बनाम उधेश्वरी पैकरा (बीजेपी)
- लुंड्रा-(एसटी) - डॉ. प्रीतम राम (कांग्रेस) बनाम प्रबोज भीन (भाजपा)
- जशपुर- (एसटी) - विनय कुमार भगत (कांग्रेस) बनाम रायमुनी भगत (बीजेपी)
- कुनकुरी-(एसटी) - यूडी मिंज (कांग्रेस) बनाम विष्णु देव साई (भाजपा)
- पत्थलगांव-अनुसूचित जनजाति - रामपुकार सिंह (कांग्रेस) बनाम गोमती साई, सांसद (भाजपा)
- लैलूंगा - (एसटी) - विद्यावली सिदार (कांग्रेस) बनाम सुनीति सत्यानंद राठिया (भाजपा)
- रायगढ़- प्रकाश शकरजीत नाइक (कांग्रेस) बनाम ओपी चौधरी, (पूर्व आईएएस) (बीजेपी)
- सारंगढ़-(एससी)- उत्तरी जांगड़े (कांग्रेस) बनाम शिवकुमारी चौहान (बीजेपी)
- धरमजयगढ़-(एसटी)- लालजीत सिंह राठिया (कांग्रेस) बनाम हरिश्चंद्र राठिया (बीजेपी)
- रामपुर-(एसटी)- फूल सिंह राठिया (कांग्रेस) बनाम ननकीराम कंवर (बीजेपी)
- कटघोरा- पुरुषोत्तम कंवर (कांग्रेस) बनाम प्रेमचंद्र पटेल (बीजेपी)
- पाली-तानाखार अनुसूचित जनजाति - दुलेश्वरी सिदार (कांग्रेस) बनाम रामदयाल उइके (भाजपा)
- मरवाही-(एसटी) - डॉ. केके ध्रुव (कांग्रेस) बनाम प्रणव कुमार मारपाछी (भाजपा)
- कोटा - अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) बनाम प्रबल प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा)
- लोरमी - थानेश्वर साहू (कांग्रेस) बनाम अरुण साव, सांसद (भाजपा)
- मुंगेली-(एससी) - संजीत बनर्जी (कांग्रेस) बनाम पुन्नूलाल मोहले (बीजेपी)
- तखतपुर - डॉ. रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) बनाम धर्मजीत सिंह (भाजपा)
- बिल्हा- सियाराम कौशिक (कांग्रेस) बनाम धरमलाल कौशिक (बीजेपी)
- बिलासपुर - शैलेश पांडे (कांग्रेस) बनाम अमर अग्रवाल (भाजपा)
- बेलतरा- विजय केसरवानी (कांग्रेस) बनाम सुशांत शुक्ला (बीजेपी)
- मस्तूरी-(एससी) - दिलीप लहरिया (कांग्रेस) बनाम कृष्णमूर्ति बंदी (बीजेपी)
- अकलतरा- राघवेंद्र सिंह (कांग्रेस) बनाम सौरभ सिंह (बीजेपी)
- जांजगीर-चांपा- व्यास कश्यप (कांग्रेस) बनाम नारायण प्रसाद चंदेल (बीजेपी)
- चंद्रपुर- राम कुमार यादव (कांग्रेस) बनाम बहू रानी संयोगिता सिंह जूदेव (बीजेपी)
- जैजैपुर- बालेश्वर साहू (कांग्रेस) बनाम कृष्णकांत चंद्रा (बीजेपी)
- पामगढ़-(एससी) - शेषराज हरबंस (कांग्रेस) बनाम संतोष लहरे (बीजेपी)
- बसना - देवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) बनाम संपत अग्रवाल (भाजपा)
- खल्लारी - द्वारकाधीश यादव (कांग्रेस) बनाम अलका चंद्राकर (भाजपा)
- बिलाईगढ़-(एससी) - सुश्री कविता प्राण लहरे (कांग्रेस) बनाम डॉ दिनेशलाल जगडे (भाजपा)
- बलौदा बाजार - शैलेश त्रिवेदी (कांग्रेस) बनाम टंकाराम वर्मा (भाजपा)
- भाटापारा- इंद्र कुमार साव (कांग्रेस) बनाम शिवरतन शर्मा (बीजेपी)
- धरसीवा - छाया वर्मा (कांग्रेस) बनाम अनुज शर्मा (भाजपा)
- रायपुर ग्रामीण - पंकज शर्मा (कांग्रेस) बनाम मोतीलाल साहू (भाजपा)
- रायपुर सिटी वेस्ट - विकास उपाध्याय (कांग्रेस) बनाम राजेश मूणत (बीजेपी)
- रायपुर शहर दक्षिण - महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बनाम बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)
- अभनपुर- धनेंद्र साहू (कांग्रेस) बनाम इंद्रकुमार साहू (बीजेपी)
- राजिम - अमितेश शुक्ला (कांग्रेस) बनाम रोहित साहू (बीजेपी)
- बिंद्रानावरगढ़-(एसटी)- जनक लाल ध्रुव (कांग्रेस) बनाम गोवर्धन राम मांझी (बीजेपी)
- कुरूद- तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) बनाम अजय चंद्राकर (भाजपा)
- संजरी बालोद - संगीता सिन्हा (कांग्रेस) बनाम राकेश यादव (भाजपा)
- गुंडरदेही - कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) बनाम वीरेंद्र कुमार यादव (बीजेपी)
- दुर्ग शहर - अरुण वोरा (कांग्रेस) बनाम गजेंद्र यादव (भाजपा)
- भिलाई नगर - देवेंद्र यादव (कांग्रेस) बनाम प्रेमप्रकाश पांडे (बीजेपी)
- वैशाली नगर - मुकेश चंद्राकर (कांग्रेस) बनाम श्री रिकेश सेन (भाजपा)
- अहिवारा (एससी) - निर्मल कोसरे (कांग्रेस) बनाम डोमन लाल कोरसेवडा (बीजेपी)
- बेमेतरा- आशीष कुमार छाबड़ा (कांग्रेस) बनाम दीपेश साहू (बीजेपी)
- जगदलपुर- जितिन जायसवाल (कांग्रेस) बनाम किरण सिंह देव (बीजेपी)
- बैकुंठपुर- अंबिका सिंह देव (कांग्रेस) बनाम भैयालाल राजवाड़े (बीजेपी)
- सरायपाली- (एससी)- चतुरी नंद (कांग्रेस) बनाम सरला कोसरिया (बीजेपी)
- महासमुंद- डॉ. रश्मि चंद्राकर (कांग्रेस) बनाम योगेश्वर राजू सिन्हा (बीजेपी)
- कसडोल- संदीप साहू (कांग्रेस) बनाम धनीराम धीवर (बीजेपी)
- रायपुर शहर उत्तर - कुलदीप जुनेजा (कांग्रेस) बनाम पुरंदर मिश्रा (भाजपा)
- सिहावा - (एसटी) - अंबिका मरकाम (कांग्रेस) बनाम श्रवण मरकाम (बीजेपी)
- धमतरी- ओमकार साहू (कांग्रेस) बनाम रंजना दीपेंद्र साहू (बीजेपी)