scorecardresearch

Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Winners and Losers List: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर BJP और AAP के प्रदर्शन का लेखा-जोखा, कहां कौन जीता, कौन हारा

Delhi Election 2025 Winning and Losing Candidates List: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली या किसे हार का सामना करना पड़ा, कौन आगे है या कौन पीछे, यहां विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से डिटेल देखें.

Delhi Election 2025 Winning and Losing Candidates List: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली या किसे हार का सामना करना पड़ा, कौन आगे है या कौन पीछे, यहां विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से डिटेल देखें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Winners List, Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Losers List

Delhi Election 2025 Winning and Losing Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 48 सीटें मिली जबकि सत्ताधारी पार्टी AAP के 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. Photograph: (IE file)

Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Seat Wise Winners and Losers: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 सीटों के नतीजे जारी किए. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. पार्टी को विधानसभा चुनाव में कुल 48 सीटें मिली है. जबकि सत्ताधारी पार्टी AAP के 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई.

चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज जैसे तमाम दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि आप नेता व दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराने में कामयाब रही. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली या किसे हार का सामना करना पड़ा, कौन आगे है या कौन पीछे, यहां विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से डिटेल देखें.

Delhi Election Result 2025: कहां कौन जीता, कौन हारा

Advertisment

विधानसभा सीट / जीतने वाले उम्मीदवार और पार्टी / हारने वाले उम्मीदवार और पार्टी / रिजल्ट का स्टेटस

  1. जंगपुरा - तरविंदर सिंह मारवाह, भारतीय जनता पार्टी (जीते), मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी (हारे)
  2. कालकाजी - आतिशी, आम आदमी पार्टी (जीते), रमेश बिधूड़ी, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  3. करावल नगर - कपिल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), मनोज कुमार त्यागी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  4. करोल बाग - विशेष रवि, आम आदमी पार्टी (जीते), दुष्यंत गौतम, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  5. कस्तूरबा नगर - नीरज बसोया, भारतीय जनता पार्टी (जीते), अभिषेक दत्त, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (हारे)
  6. किराड़ी - अनिल झा, आम आदमी पार्टी (जीते), बजरंग शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  7. कोंडली - कुलदीप कुमार (मोनू), आम आदमी पार्टी (जीते), प्रियंका गौतम, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  8. कृष्णा नगर - डॉ अनिल गोयल, भारतीय जनता पार्टी (जीते), विकास बग्गा, आम आदमी पार्टी (हारे)
  9. लक्ष्मी नगर - अभय वर्मा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), बी बी  त्यागी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  10. मादीपुर - कैलाश गंगवाल, भारतीय जनता पार्टी (जीते), राखी बिड़ला, आम आदमी पार्टी (हारे)
  11. मालवीय नगर - सतीश उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सोमनाथ भारती, आम आदमी पार्टी (हारे)
  12. मंगोलपुरी - राज कुमार चौहान, भारतीय जनता पार्टी (जीते), धरम रक्षक उर्फ राकेश जाटव, AAP (हारे)
  13. मटिया महल - संदीप सहरावत, आम आदमी पार्टी (जीते), दीप्ति इंदोरा, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  14. मटियाला - संदीप सेहरावत, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सुमेश शौकीन, आम आदमी पार्टी (हारे)
  15. महरौली - गजेंद्र सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी (जीते), महेंद्र चौधरी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  16. मॉडल टाउन - अशोक गोयल, भारतीय जनता पार्टी (जीते), अखिलेश पति त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  17. मोती नगर - हरीश खुराना, भारतीय जनता पार्टी (जीते), शिवचरण गोयल, आम आदमी पार्टी (हारे)
  18. मुंडका - गजेंद्र द्राल, भारतीय जनता पार्टी (जीते), जशबीर कराला, आम आदमी पार्टी (हारे)
  19. मुस्तफाबाद, मोहन सिंह बिष्ट, भारतीय जनता पार्टी (जीते), आदिल अहमद खान (हारे)
  20. नजफगढ़ - नीलम पहलवान, भारतीय जनता पार्टी (जीते), तरुन कुमार, आम आदमी पार्टी (हारे)
  21. नांगलोई जाट  - मनोज शौकीन, भारतीय जनता पार्टी (जीते), रघुविंदर शोकन, आम आदमी पार्टी (हारे)
  22. नरेला - राज करण खत्री, भारतीय जनता पार्टी (जीते), शरद चौहान, आम आदमी पार्टी (हारे)
  23. नई दिल्ली - परवेश साहिब सिंह, भारतीय जनता पार्टी (जीते), अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (हारे)
  24. ओखला - अमानतुल्लाह खान, आम आदमी पार्टी (जीते), ब्रह्म सिंह, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  25. पालम - कुलदीप सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी (जीते), जगिन्दर सोलंकी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  26. पटेल नगर - प्रवेश रत्न, आम आदमी पार्टी (जीते), राज कुमार आनंद, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  27. पटपड़गंज - रवि नेगी, भारतीय जनता पार्टी (जीते), अवध ओझा, आम आदमी पार्टी (हारे)
  28. आर के पुरम - अनिल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), प्रमिला टोकस, आम आदमी पार्टी (हारे)
  29. राजेंद्र नगर - उमंग बजाज, भारतीय जनता पार्टी (जीते), दुर्गेश पाठक, आम आदमी पार्टी (हारे)
  30. राजौरी गार्डन - मनजिंदर सिंह सिरसा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), धनवती चंदेला, आम आदमी पार्टी (हारे)
  31. रिठाला - कुलवंत राणा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), मोहिंदर गोयल, आम आदमी पार्टी (हारे)
  32. रोहिणी - विजेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (जीते), प्रदीप मित्तल, आम आदमी पार्टी (हारे)
  33. रोहतास नगर - जितेंद्र महाजन, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सरिता सिंह, आम आदमी पार्टी (हारे)
  34. सदर बाजार - सोम दत्त, आम आदमी पार्टी (जीते), मनोज कुमार जिंदल, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  35. संगम विहार - चंदन कुमार चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (जीते), दिनेश मोहनिया, आम आदमी पार्टी (हारे)
  36. सीलमपुर - जुबैर चौधरी, आम आदमी पार्टी (जीते), अनिल गौड़, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  37. शाहदरा - संजय गोयल, भारतीय जनता पार्टी (जीते), पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  38. शकूर बस्ती - करनैल सिंह, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सत्येंद्र कुमार जैन, आम आदमी पार्टी (हारे)
  39. शालीमार बाग - रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (जीते), बंदना कुमारी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  40. सीमापुरी - वीर सिंह धींगान, आम आदमी पार्टी (जीते), कुमारी रिंकू, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  41. आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया, भारतीय जनता पार्टी (जीते), मुकेश गोयल, आम आदमी पार्टी (हारे)
  42. अंबेडकर नगर, अजय दत्त, आम आदमी पार्टी (जीते), खुशीराम चुनार, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  43. बाबरपुर - गोपाल राय, आम आदमी पार्टी (जीते), अनिल वशिष्ठ, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  44. बदरपुर - राम सिंह नेता जी, आम आदमी पार्टी (जीते), नारायण दत्त शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  45. बादली - अजेय यादव, भारतीय जनता पार्टी (जीते), दीपक चौधरी, आम आदमी पार्टी (हारे)
  46. बल्लीमारन - इमरान हुसैन, आम आदमी पार्टी (जीते), कमल बागड़ी, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  47. बवाना - रवींद्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी (जीते), जय भगवान, आम आदमी पार्टी (हारे)
  48. बिजवासन - कैलाश गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सुरेन्द्र भारद्वाज, आम आदमी पार्टी (हारे)
  49. बुराड़ी - संजीव झा, आम आदमी पार्टी (जीते), शैलेंद्र कुमार, जनता दल यूनाइटेड (हारे)
  50. चांदनी चौक - पुनारदीप सिंह सवहनी (सबी), आम आदमी पार्टी (जीते), सतीश जैन, भाजपा (हारे)
  51. छतरपुर - करतार सिंह तंवर, भारतीय जनता पार्टी (जीते), ब्रह्मा सिंह तंवर, आम आदमी पार्टी (हारे)
  52. दिल्ली कैंट- वीरेंद्र सिंह कादियान, आम आदमी पार्टी (जीते), भुवन तंवर, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  53. देवली - प्रेम कुमार चौहान, आम आदमी पार्टी (जीते), दीपक तंवर वाल्मीकि, लोजपा राम विलास (हारे)
  54. द्वारका - प्रद्युम्न राजपूत, भारतीय जनता पार्टी (जीते), विनय मिश्रा, आम आदमी पार्टी (हारे)
  55. गांधी नगर - सरदार अरविंदर सिंह लवली, भारतीय जनता पार्टी (जीते), नवीन चौधरी (दीपू), AAP (हारे)
  56. घोण्डा - अजय महावर, भारतीय जनता पार्टी (जीते), गौरव शर्मा, आम आदमी पार्टी (हारे)
  57. गोकलपुर - सुरेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी (जीते), प्रवीण निमेष, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  58. ग्रेटर कैलाश - शिखा राय, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी (हारे)
  59. हरी नगर - श्याम शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सुरेंद्र सेतिया, आम आदमी पार्टी (हारे)
  60. जनकपुरी - आशीष सूद, भारतीय जनता पार्टी (जीते), प्रवीन कुमार, आम आदमी पार्टी (हारे)
  61. सुलतानपुर मजरा (SC) - मुकेश कुमार अहलावत, आम आदमी पार्टी (जीते), कर्म सिंह कर्मा, भाजपा (हारे)
  62. तिलक नगर- जरनैल सिंह, आम आदमी पार्टी (जीते), श्वेता सैनी, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  63. तिमारपुर - सूर्य प्रकाश खत्री, भारतीय जनता पार्टी (जीते), सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी (हारे)
  64. त्रिनगर - तिलक राम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (जीते), प्रीति तोमर, आम आदमी पार्टी (हारे)
  65. त्रिलोकपुरी - रविकांत उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी (जीते), अंजना परचा, आम आदमी पार्टी (हारे)
  66. तुगलकाबाद - सही राम पहलवान, आम आदमी पार्टी (जीते), रोहतास बिधूड़ी, भारतीय जनता पार्टी (हारे)
  67. उत्तम नगर पोश बाल्यान (पुजा नरेश बाल्यान), भारतीय जनता पार्टी (जीते), पवन शर्मा, (AAP हारे)
  68. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी (जीते), महेन्द्र यादव, आम आदमी पार्टी (हारे)
  69. विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), दीपक सिंघला, आम आदमी पार्टी (हारे)
  70. वजीरपुर - पूनम शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (जीते), राजेश गुप्ता, आम आदमी पार्टी (हारे)
Assembly Elections Delhi