scorecardresearch

Har Ghar Tiranga Live: देश भर में 'हर घर तिरंगा' को लेकर उत्साह, अमित शाह ने अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय झंडा

Har Ghar Tiranga Live: देश में 'हर घर तिरंगा' कैंपेन लाइव हो चुका है. देश की आजादी के 75वें वर्ष में यह कैंपेन बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ है.

Har Ghar Tiranga Live: देश में 'हर घर तिरंगा' कैंपेन लाइव हो चुका है. देश की आजादी के 75वें वर्ष में यह कैंपेन बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
har ghar tiranga live news har ghar tiranga campaign azadi ka amrit mahotsav pm narendra modi latest updates independence day national flag delhi up gujarat live

मोदी सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रही है और 'हर घर तिरंगा' कैंपेन इसका एक हिस्सा है.

Har Ghar Tiranga Live: देश में 'हर घर तिरंगा' कैंपेन लाइव हो चुका है. देश की आजादी के 75वें वर्ष में यह कैंपेन बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने 22 जुलाई को इसके लिए देशवासियों से भावनात्मक अपील की थी. इसके पीछे राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का विचार है. पीएम मोदी (PM Modi) ने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का आह्वान किया था. गांवों से लेकर शहरों में, देश भर में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया.

,

Advertisment
  • 16:06 (IST) 13 Aug 2022
    चंडीगढ़ में बना सबसे बड़ा ह्यूमन चेन तिरंगा, बनाया रिकॉर्ड

    चंडीगढ़ में तिरंगा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया जब दुनिया का सबसे बड़ा ह्यूमन चेन तिरंगा बनाया गया.



  • 15:54 (IST) 13 Aug 2022
    ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान के तहत घर-घर लहरा रहा तिरंगा, लेकिन इन बातों का जरूर रखें ख्याल

    'Har Ghar Tiranga' Campaign: पहले तिरंगा फहराने की इजाजत खास मौके के लिए ही थी लेकिन उद्योगपति नवीन जिंदल ने भारतीयों को इसे हर दिन फहराने का अधिकार दिलाया.

    harghartirangaflagcode

    https://hindi.financialexpress.com/india-news/dos-and-do-not-of-hoisting-the-national-flag-of-india-tricolor-azadi-ka-amrit-mahotsav-har-ghar-tiranga/2628588/


  • 15:54 (IST) 13 Aug 2022
    ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान के तहत घर-घर लहरा रहा तिरंगा, लेकिन इन बातों का जरूर रखें ख्याल

    'Har Ghar Tiranga' Campaign: पहले तिरंगा फहराने की इजाजत खास मौके के लिए ही थी लेकिन उद्योगपति नवीन जिंदल ने भारतीयों को इसे हर दिन फहराने का अधिकार दिलाया.

    harghartirangaflagcode

    https://hindi.financialexpress.com/india-news/dos-and-do-not-of-hoisting-the-national-flag-of-india-tricolor-azadi-ka-amrit-mahotsav-har-ghar-tiranga/2628588/


  • 13:21 (IST) 13 Aug 2022
    Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' कैंपेन के लिए खास साइट, अपलोड कर सकते हैं अपनी फोटो, अमित शाह डाल चुके हैं अपनी सेल्फी

    ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन के लिए सरकार ने एक विशेष वेबसाइट शुरू किया है.

    harghartirangadigitaltiranga

    https://hindi.financialexpress.com/india-news/har-ghar-tiranga-campaign-upload-selfie-with-national-flag-space-digital-tiranga/2628337/


  • 11:54 (IST) 13 Aug 2022
    तिरंगा के आर्किटेक्ट पिंगली वैंकेया की कहानी, आजादी के 75वें वर्ष में उनके गांव में कैसा है माहौल?

    तिरंगा झंडा के आर्किटेक्ट पिंगली वैंकेया के पैतृक गांव में उनके योगदान को लेकर स्थानीय लोगों का क्या मानना है और आजादी के 75वें वर्ष में क्या माहौल है, जानने के लिए यहां पढ़ें-


  • 11:47 (IST) 13 Aug 2022
    SBI चेयरमैन ने मुंबई में निकाली साइकिल रैली

    देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने harghartiranga कैंपेन को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मुंबई में साइकिल रैली निकाली. 200 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.


  • 11:46 (IST) 13 Aug 2022
    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों के साथ लिया हिस्सा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सीएम आवास पर तिरंगा फहराकर स्कूली बच्चों के साथ 'हर घर तिरंगा' कैंपेन में हिस्सा लिया.


  • 11:45 (IST) 13 Aug 2022
    छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ ने निकाली बाइक रैली

    छत्तीसगढ़ में सीआरपीएप की 65 बटालियन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बाइक रैली निकाली और इसमें 1 हजार जवानों ने हिस्सा लिया.


  • 11:34 (IST) 13 Aug 2022
    14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

    इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने उत्तराखंड में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया.


  • 11:32 (IST) 13 Aug 2022
    उत्तर प्रदेश: पुलिस ने मुरादाबाद में निकाला तिरंगा यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिसकर्मिोयों ने कटघर सर्किल पर पिछली रात तिरंगा यात्रा निकाली और कटघर पुलिस स्टेशन में देशभक्ति गानों की धुन पर नृत्य किया.


  • 11:30 (IST) 13 Aug 2022
    महाराष्ट्र: 'हर घर तिरंगा' के तहत बीएमसी ने बांटे 41 लाख तिरंगा

    महाराष्ट्र: 'हर घर तिरंगा' के तहत बीएमसी ने शहर में अब तक 41 लाख से अधिक तिरंगा वितरित किए हैं जिसमें से 40 लाख बीएमसी ने खुद खरीदे हैं और टाटा ग्रुप ने एक लाख डोनेट किया है.


  • 11:28 (IST) 13 Aug 2022
    mappls.com ने शुरू की खास पहल

    'हर घर तिरंगा' कैंपेन को लेकर mappls.com ने शानदार पहल शुरू की है. mappls.com/tiranga और एंड्रॉयड/आईओएस पर इसके ऐप पर जाकर यूजर्स अपने घरों पर 2डी/3डी तिरंगा फहरा सकते हैं, देख सकते हैं. इसके अलावा वे इस पर घरों को जोड़ सकते हैं जो मैप पर नहीं दिख रहे हैं. वहीं प्राइवेसी के लिहाज से झंडा फहराते समय यूजर्स अपना नाम छिपा सकते हैं.


  • 11:27 (IST) 13 Aug 2022
    mappls.com ने शुरू की खास पहल

    'हर घर तिरंगा' कैंपेन को लेकर mappls.com ने शानदार पहल शुरू की है. mappls.com/tiranga और एंड्रॉयड/आईओएस पर इसके ऐप पर जाकर यूजर्स अपने घरों पर 2डी/3डी तिरंगा फहरा सकते हैं, देख सकते हैं. इसके अलावा वे इस पर घरों को जोड़ सकते हैं जो मैप पर नहीं दिख रहे हैं. वहीं प्राइवेसी के लिहाज से झंडा फहराते समय यूजर्स अपना नाम छिपा सकते हैं.


  • 11:20 (IST) 13 Aug 2022
    RSS ने बदली डीपी

    पीएम मोदी ने दो अगस्त को तिरंगा डिजाइन करने वाले पिंगली वैंकेया के जन्म दिवस के मौके पर अपनी डीपी बदलकर तिरंगा किया था और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया था. तब से बीजेपी के मातृ संगठन आरएसएस पर भी इसके लिए दबाव था. आज आरएसएस ने अपनी डीपी को बदलकर तिरंगा कर लिया है.


  • 11:16 (IST) 13 Aug 2022
    कैंपेन के चलते तिरंगा की बिक्री में उछाल

    'हर घर तिरंगा' कैंपेन के चलते तिरंगा की मांग में काफी बढ़ोतरी दिख रही है औऱ डाक विभाग ने एक करोड़ से अधिक तिरंगा की बिक्री की है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लोग भी कह रहे हैं कि मांग को पूरा करने के लिए वे दिन-रात काम कर रहे हैं.


  • 11:16 (IST) 13 Aug 2022
    'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है 'तिरंगा यात्रा'

    मोदी सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रही है और 'हर घर तिरंगा' कैंपेन इसका एक हिस्सा है. राज्य सरकारें और सिविल सोसायटी इसे लेकर कुछ इवेंट्स और 'तिरंगा यात्रा' ऑर्गेनाइज कर रही हैं.


  • 11:15 (IST) 13 Aug 2022
    अमित शाह ने घर पर फहराया झंडा

    गांवों से लेकर शहरों में, देश भर में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया.


  • 11:15 (IST) 13 Aug 2022
    'हर घर तिरंगा' कैंपेन लाइव

    देश में 'हर घर तिरंगा' कैंपेन लाइव हो चुका है. देश की आजादी के 75वें वर्ष में यह कैंपेन बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने 22 जुलाई को इसके लिए देशवासियों से भावनात्मक अपील की थी. इसके पीछे राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का विचार है. पीएम मोदी (PM Modi) ने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का आह्वान किया था.


Amit Shah Narendra Modi Independence Day