scorecardresearch

Presidential Election Result 2022 Live Updates: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा ने दी जीत की बधाई

Rashtrapati Chunav Result 2022 Live, Presidential Election Result Live Updates: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए ज़रूरी वोट मतगणना के तीसरे दौर में ही हासिल कर लिए

Rashtrapati Chunav Result 2022 Live, Presidential Election Result Live Updates: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए ज़रूरी वोट मतगणना के तीसरे दौर में ही हासिल कर लिए

author-image
FE Hindi Desk
New Update
President Election Result 2022 | rashtrapati Election Result 2022

Presidential Election 2022 Result Live Updates: द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन बनेगा देश का 15वां राष्ट्रपति?. (File)

Rashtrapati Election Result 2022 Live Updates: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. तीसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ राष्ट्रपति पद की लड़ाई में भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए 50 फीसदी का आंकड़ा पार कर लिया. अब तक गिने गए 3,219 वैध मतों में से मुर्मू को 2,161 जबकि सिन्हा को 1,058 मत मिले हैं. 64 वर्षीय मुर्मू देश की पहली नागरिक और भारत की सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं. 2015 में मुर्मू ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.

यशवंत सिन्हा ने दी जीत की बधाई

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश के नागरिकों के साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

Advertisment

राष्ट्रपति चुनाव में देश के सभी चुने हुए सांसद और विधायक मतदान करते हैं. इस बार राष्ट्रपति के चुनाव में 99 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की खबरें भी आई थीं. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण होगा.


  • 20:50 (IST) 21 Jul 2022
    यशवंत सिन्हा ने दी जीत की बधाई

    एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश के नागरिकों के साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.


  • 18:38 (IST) 21 Jul 2022
    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा

    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा हो गया है. इस बारे में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती के बाद अल्फाबेटिकल ऑर्डर यानी वर्णानुक्रम में आने वाले 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती भी कर ली गई है.


  • 18:34 (IST) 21 Jul 2022
    क्या 2017 से भी बड़ी होगी मुर्मू की जीत?

    वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2017 में हुए चुनाव में जितने मत हासिल किए थे, उनकी कुल वैल्यू 7,02,044 थी. जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को मिले वोटों का कुल मूल्य सिर्फ 3,67,314 था. 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए सभी वैध मतों का कुल मूल्य 10,69,358 था. अब जबकि द्रौपदी मुर्मू का 15वां राष्ट्रपति बनना तय नजर आ रहा है, सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी जीत का मार्जिन पिछले चुनाव के मुकाबले कितना रहेगा.


  • 18:16 (IST) 21 Jul 2022
    अब तक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 और यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट मिले

    पीसी मोदी ने बताया कि पहले दौर के वोटों को जोड़ दें तो अब तक कुल 1,886 वैध वोट गिने जा चुके हैं, जिनका मूल्य 6,73,175 है. इनमें द्रौपदी मुर्मू को 1,349 वोट हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 4,83,299 है. जबकि यशवंत सिन्हा को दोनों दौर की गणना के बाद कुल 537 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 1,89,876 है.


  • 18:13 (IST) 21 Jul 2022
    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा

    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा हो गया है. इस बारे में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती के बाद 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती भी कर ली गई है.


  • 18:13 (IST) 21 Jul 2022
    दूसरे दौर में द्रौपदी मुर्मू को 809, यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले

    राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने बताया कि दूसरे दौर में गिने गए 1138 वैध वोटों की कुल वैल्यू 1,49,575 है. इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं, जिनकी वैल्यू 1,05,299 है. जबकि यशवंत सिन्हा को दूसरे दौर में 329 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 44,276 है.


  • 18:11 (IST) 21 Jul 2022
    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा

    राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा दौर पूरा हो गया है. इस बारे में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती के बाद अल्फाबेटिकल ऑर्डर यानी वर्णानुक्रम में आने वाले 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती भी कर ली गई है.


  • 15:32 (IST) 21 Jul 2022
    द्रौपदी मुर्मू को 540, यशवंत सिन्हा को 208 संसदीय वोट

    राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सांसदों द्वारा दिए गए वोटों का ब्योरा सामने आ गया है. सांसदों के वोटों की गिनती के बाद राज्य सभा के सेक्रेटरी जनरल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को सांसदों के 540 वोट मिले हैं, जिनकी वैल्यू 3,78,000 है. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट ही हासिल हुए हैं, जिनकी वैल्यू 1,45,600 है.


  • 12:10 (IST) 21 Jul 2022
    सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती संसद भवन के कक्ष संख्या 63 में सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है. नतीजे आज शाम तक आने की उम्मीद है.


  • 10:00 (IST) 21 Jul 2022
    किसकी जीत के हैं आसार

    राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार की जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 5,43,216 है. NDA के पास कुल 5,33,751 वोट होने का दावा किया जा रहा है. वहीं, विपक्ष के खाते में 3,60,362 वोट हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मुर्मू यह चुनाव जीत सकती हैं. ओडिशा की BJD, पंजाब से अकाली दल, मायावती की BSP के अलावा TDP और YSRCP का भी समर्थन उन्हें मिल चुका है. शिवसेना के भी कई विधायक उनके पक्ष में हैं. NCP के विधायक ने भी अपने मत द्रौपदी के पक्ष में किया है.


  • 09:59 (IST) 21 Jul 2022
    चुनाव में हुई थी क्रॉस वोटिंग

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन समेत 31 स्थानों और विधानसभाओं के भीतर 30 केंद्रों पर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान हुआ था. कई राज्यों में मुर्मू के पक्ष में 'क्रॉस वोटिंग' होने की खबरें भी आई थीं. राष्ट्रपति चुनाव में सदस्यों को व्हिप जारी नहीं किया जाता.


  • 09:57 (IST) 21 Jul 2022
    मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां

    ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है. वहां से लड्डू बनाने की तस्वीरें सामने आई हैं. बीजेपी ने आदिवासी समुदाय के देश भर के करीब 1 लाख 30 हजार गांवो में भव्य जश्न मानने के निर्देश दिए हैं.


  • 09:54 (IST) 21 Jul 2022
    क्या है इलेक्टोरल कॉलेज

    राष्ट्रपति का चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य और सभी राज्यों के विधायक वोट डालते हैं. इन सभी के वोट की अहमियत यानी वैल्यू अलग-अलग होती है. यहां तक कि अलग-अलग राज्य के विधायक के वोट की वैल्यू भी अलग होती है. एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 होती है. वहीं, विधायकों के वोट की वैल्यू उस राज्य की आबादी और सीटों की संख्या पर निर्भर होती है. सांसदों और विधायकों के वोटों की वैल्यू के कुल योग को इलेक्टोरल कॉलेज कहते हैं. दोनों उम्मीदवारों में इस इलेक्टोरल कॉलेज के 51 फीसदी वोट हासिल करने वाला विजेता होगा.


  • 09:54 (IST) 21 Jul 2022
    इस बार चुनाव में कितने वोटर्स थे?

    राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों के विधानसभा के सदस्यों ने वोट डाले. 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में से 233 सांसदों को वोट डालने की इजाजत थी. असल में मनोनीत सांसद वोट नहीं डाल सकते. इसके साथ ही लोकसभा के 543 सदस्यों को वोटिंग की अनुमति मिली थी. इसके अलावा सभी राज्यों के कुल 4 हजार से ज्यादा विधायकों को वोट डालने का अधिकार था. इस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4 हजार 796 रही. हालांकि, इनके वोटों की वैल्यू अलग-अलग थी.


Parliament Bjp Congress President Ram Nath Kovind Yashwant Sinha Upa Nda