scorecardresearch

ICC World Cup 2023: 15 अक्टूबर को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला, वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी

ICC World Cup 2023: विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा.

ICC World Cup 2023: विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
ICC Mens Cricket World Cup 2023

ICC World Cup 2023: भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. (PTI)

ICC World Cup 2023: भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है. विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को और फाइनल 19 नवंबर को आयोजित होगा. विश्व कप के सभी मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे. पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. आईसीसी ने पुष्टि की है कि अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो ये मुकाबला मुंबई में होगा. लेकिन अगर सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान होता है तो इस स्थिति में मैच कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा.

इन टीमों के बीच होगा मुकाबला 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में दस टीमें लीग चरण में एक बार एक-दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके अलावा टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. बाकी बचे दो टीमों के बीच अभी विश्व कप क्वालीफायर का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जिम्बाब्वे शामिल हैं. मेजबान भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 

Advertisment

Also Read: Youtube Update: यूट्यूब वीडियो के लिए सबसे बढ़िया ‘थंबनेल’ चुनना होगा आसान, AI की मिलेगी मदद, क्या है ये नया अपडेट?

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा  शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड: अहमदाबाद
    6 अक्टूबर: पाकिस्तान vs क्वॉलीफायर-1:  हैदराबाद
    7 अक्टूबर: अफगानिस्तान vs बांग्लादेश: धर्मशाला
    8- अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया: चेन्नई
  • 9 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs क्वॉलीफायर-1: हैदराबाद
    10  अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश: धर्मशाला
    11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान: दिल्ली
    12 अक्टूबर: पाकिस्तान vs क्वॉलीफायर-2: हैदराबाद
  • 13 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका: लखनऊ
    14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश: चेन्नई
    15 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान: अहमदाबाद
    16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs क्वॉलीफायर-2: लखनऊ
  • 17 अक्टूबर: साउथ अफ्रीक vs क्वॉलीफायर-1: धर्मशाला
    18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान: चेन्नई
    19 अक्टूबर:  भारत vs बांग्लादेश: पुणे
    20 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान: बैंगलोर
  • 21 अक्टूबर:  इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका: मुंबई
    22 अक्टूबर: क्वॉलीफायर-1 vs क्लॉलीफायर-2: लखनऊ
    23 अक्टूबर: भारत vs न्यूजलैंड: धर्मशाला
    24 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका vs क्वॉलीफायर-2: दिल्ली
  • 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs क्वॉलीफायर-1:  दिल्ली
    26 अक्टूबर: इंग्लैंड vs क्वॉलीफायर-2: बैंगलोर
    27 अक्टूबर: पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका: चेन्नई
    28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड: धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड: लखनऊ
    30 अक्टूबर: अफगानिस्तान vs क्वॉलीफायर-2: पुणे
    31 अक्टूबर: पाकिस्तान vs बांग्लादेश: कोलकाता
  • 1 नवंबर: न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका: पुणे
    2 नवंबर: भारत vs क्वॉलीफायर-2: मुंबई
    3 नवंबर: अफगानिस्तान vs क्वॉलीफायर-1: लखनऊ
    4 नवंबर:ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड: अहमदाबाद
    4 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: बैंगलोर
  • 5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका: कोलकाता
    6 नवंबर: बांग्लादेश vs क्वॉलीफायर-2: दिल्ली
    7 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान: मुंबई
    8 नवंबर: इंग्लैंड vs क्वॉलीफायर-1: पुणे
  • 9 नवंबर: न्यूजीलैंड vs क्वॉलीफायर-2: बैंगलोर
    10 नवंबर: साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान: अहमदाबाद
    11 नवंबर: भारत vs क्वॉलीफायर-1: बैंगलोर
    12 नवंबर: इंग्लैंड vs पाकिस्तान: कोलकाता
  • 12  नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश: पुणे
    15 नवंबर: सेमीफाइनल-1: मुंबई
  • 16 नवंबर: सेमीफाइनल-2: कोलकाता
  • 19 नवंबर: फाइनल: अहमदाबाद
Cricket World Cup Icc Cricket World Cup