/financial-express-hindi/media/post_banners/HMrFqJTgt1NhvBNYiBRS.jpg)
श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से ISRO का भरोसेमंद पीएसएलवी-सी57 देश के पहले सोलर मिशन, आदित्य-एल1 को लेकर शनिवार को रवाना हुआ. (PTI Photo/R Senthil Kumar)
ISRO Solar mission Aditya L1 Update: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो का पहला सोलर मिशन- ‘आदित्य एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ. इसरो ने शनिवार 2 सितंबर 2023 की सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर ‘आदित्य एल 1 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से लॉन्च किया. सूरज का अध्ययन करने के मकसद से इसे लॉन्च किया गया है. अपनी तरह का भारत का ये पहला अंतरिक्ष मिशन, आदित्य एल1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर की यात्रा तय कर सूरज के करीब सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन प्वाइंट ‘एल1’ पर पहुंचेगा. लक्ष्य तक पहुंचने में आदित्य एल 1 यान को 125 दिन यानी लगभग 4 महीने का वक्त लगने की उम्मीद है.
इस मिशन का मुख्य मकसद सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं व पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है. ‘आदित्य एल1’ अपने साथ 7 पेलोड लेकर सूरज की ओर अंतरिक्ष में उड़ान भरा है. 7 में से 4 पेलोड सूरज के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे. इसरो चांद के साउथ पोल पर ‘चंद्रयान-3’ की सॉफ्ट लैंडिंग में मिली कामयाबी के बाद अपने पहले सोलर मिशन को अंजाम देने की ओर कदम बढ़ा चुका है.
पीएसएलवी-सी57 ने आदित्य-एल1 को इच्छित कक्षा में पहुंचाया
लॉन्च के कुछ घंटे बाद इसरो ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पीएसएलवी-सी57 रॉकेट द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन, यान को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया. लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 ने सैटेलाइट आदित्य-एल1 को उसकी इच्छित कक्षा में सही तरीके से स्थापित कर दिया है. अब सूरज के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए भारत का पहला सोलर मिशन सूर्य-पृथ्वी L1 प्वाइंट के गंतव्य के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है.
PSLV-C57/Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) September 2, 2023
The launch of Aditya-L1 by PSLV-C57 is accomplished successfully.
The vehicle has placed the satellite precisely into its intended orbit.
India’s first solar observatory has begun its journey to the destination of Sun-Earth L1 point.
Also Read: टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, 14 सितंबर को नई कार होगी लॉन्च
सोलर प्रोजेक्ट को 2009 में मिली थी इसरो की मंजूरी: कांग्रेस
देश के पहले सोलर मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद कांग्रेस ने भारत के लिए शानदार उपलब्धि बताया. आदित्य एल 1 मिशन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने बताया कि सोलर प्रोजेक्ट को साल 2009 में इसरो की मंजूरी मिली थी.
आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 2, 2023
2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक…
- 13:23 (IST) 02 Sep 2023लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा आदित्य-एल1
पीएसएलवी-सी57 रॉकेट द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन, यान को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया.
PSLV-C57/Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) September 2, 2023
The launch of Aditya-L1 by PSLV-C57 is accomplished successfully.
The vehicle has placed the satellite precisely into its intended orbit.
India’s first solar observatory has begun its journey to the destination of Sun-Earth L1 point.लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 ने सैटेलाइट आदित्य-एल1 को उसकी इच्छित कक्षा में सही तरीके से स्थापित कर दिया है. अब सूरज के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए भारत का पहला सोलर मिशन सूर्य-पृथ्वी L1 प्वाइंट के गंतव्य के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है.
- 13:22 (IST) 02 Sep 2023लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा आदित्य-एल1

- 13:14 (IST) 02 Sep 2023सोलर प्रोजेक्ट को 2009 में मिली थी इसरो की मंजूरी: कांग्रेस
आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 2, 2023
2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक…कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया और इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को साल 2009 में इसरो की मंजूरी मिली थी.
- 13:13 (IST) 02 Sep 2023सोलर मिशन को 2009 में मिली थी इसरो की मंजूरी: कांग्रेस
आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 2, 2023
2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक…कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया और इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को साल 2009 में इसरो की मंजूरी मिली थी.
- 13:07 (IST) 02 Sep 2023सोलर प्रोजेक्ट को 2009 में मिली थी इसरो की मंजूरी: कांग्रेस
आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 2, 2023
2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक…कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया और इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को साल 2009 में इसरो की मंजूरी मिली थी.
- 13:03 (IST) 02 Sep 2023पीएसएलवी रॉकेट से अगल हुआ आदित्य-एल1
इसरो ने बताया कि सोलर मिशन का आदित्य-एल1 यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो चुका है.
- 12:46 (IST) 02 Sep 2023लक्ष्य तक पहुंचने में लगेंगे 4 महीने
इसरो के पहले सोलर मिशन का सफल प्रक्षेपण हो चुका है. श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ आदित्य एल 1 यान सूरज की ओर आगे बढ़ रहा है. इसे सूरज के बेहद करीब पहुंचने में आदित्य एल 1 को 125 दिन यानी लगभग 4 महीने का वक्त लगेगा. सूरज की यात्रा के लिए निकले आदित्य एल 1 को लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करना होगा.उम्मीद है कि यह सूरज के काफी करीब लैग्रेंजियन प्वाइंट ‘एल1’ के आसपास हेलो ऑर्बिट में स्थापित होगा.
- 12:07 (IST) 02 Sep 2023आदित्य L1 सूरज के रहस्यों से उठाएगा पर्दा
चार महीने की यात्रा के बाद आदित्य L1 सौर गतिविधि का अध्ययन करेगा. साथ ही यह सौर गतिविधि से पृथ्वी पर होने वाले प्रभाव और इसके अन्य ग्रहों और अंतरिक्ष मौसम पर भी असर से पर्दा उठाएगा.
- 11:58 (IST) 02 Sep 2023ISRO का पहला सोलर मिशन लॉन्च
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सेंटर से इसरो ने अपने भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिए Aditya L1 मिशन को लॉन्च किया.
- 11:49 (IST) 02 Sep 2023कुछ ही मिनट में लॉन्च होगा 400 करोड़ का Aditya L1
इसरो ने हाल ही में चंद्रयान 3 मिशन को सफल अंजाम दिया जिसकी लागत लगभग 615 करोड़ था. चंद्रयान 3 मिशन से 200 करोड़ रुपये कम लागत में अब इसरो अपने पहले सोलर मिशन- आदित्य एल1 को कुछ ही मिनट में लॉन्च करेगा. इस सोलर मिशन का बजट सिर्फ 400 करोड़ रुपए है.
- 11:34 (IST) 02 Sep 2023सूरज के रहस्यों से पर्दा उठाएगा ISRO का Aditya L1
चांद पर परचम लहराने के बाद अब सूरज की बारी है. ISRO अपने पहले सोलर मिशन को सूरज पर भेजने के लिए तैयार है. कुछ ही देर में आज सुबह 11:50 बजे इसरो Aditya L1 मिशन को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिये लॉन्च करेगा.
- 11:28 (IST) 02 Sep 2023Aditya L1 सोलर मिशन लॉन्च के लिए शुक्रवार से शुरू है उलटी गिनती
इसरो ने बताया कि पीएसएलवी सी57 के लॉन्च के लिए 23 घंटे 40 मिनट लंबी उलटी गिनती शुक्रवार को शुरू हो चुकी है.
- 11:23 (IST) 02 Sep 2023Aditya L1 मिशन की कैसी है डिजाइन
‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है.
- 11:20 (IST) 02 Sep 2023Aditya L1 मिशन का क्या है मकसद
Aditya L1 मिशन का मुख्य मकसद सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है.
- 10:26 (IST) 02 Sep 2023क्या है Aditya L1 Mission
आदित्य एल 1 सूरज का अध्ययन करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है.
- 10:25 (IST) 02 Sep 2023125 दिन में सूरज के रेडियस में पहुंचेगा Aditya L1
ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारत के इस सोलर मिशन को सूरज के पास अपने सही रेडियस तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे.
- 10:22 (IST) 02 Sep 2023श्रीहरिकोटा से सुबह 11.50 बजे होगा लॉन्च
शनिवार की सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से इसरो का भरोसेमंद पीएसएलवी सी-57 (PSLV C57) लॉन्च होगा.