/financial-express-hindi/media/post_banners/78lSvlRcVNGd7V2S58LS.jpg)
Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के सभी 224 सीटों पर मतदान जारी है. (PTI Photo)
Karnataka Election 2023 Updates: कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव आयोग ने राज्य में मतदान कराने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव मैदान में कई दिग्गज नेता भी उतरे हैं. खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई बड़े शख्तियत चुनाव मैदान में हैं.
- 18:39 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव हुआ संपन्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त हुए. मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया. तस्वीरें कलबुर्गी के एक मतदान केंद्र से हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव बुधवार शाम 6 बजे संपन्न हुआ, कलबुर्गी के एक मतदान केंद्र पर VVPAT और EVM सील करते हुए मतदान अधिकारियों की टीम (Photo: ANI)
- 18:18 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में कितने फीसदी पड़े वोट
कर्नाटक चुनाव में शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज हुए.
- 15:54 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: अभिनेता ध्रुव सरजा ने डाला वोट
कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने आज बेंगलुरु में अपना वोट डाला.
- 15:52 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: क्या है वोटिंग परसेंटेज?
कर्नाटक चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदान हुआ.
- 12:09 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: अभिनेता ऋषभ शेट्टी उडुपी वोट डालने पहुंचे
अभिनेता ऋषभ शेट्टी उडुपी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे.
- 10:22 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक सीएम बोम्मई ने लोगों से की अपील
वोट डालने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें.
- 10:21 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक सीएम ने कहा- मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया
वोट डालने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है. उन्होंने दावा किया कि इस बार मुझे क्षेत्र की जनता रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलाएगी. सीएम बोम्मई ने कहा कि राज्य में भाजपा भारी बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी. इस चुनाव को विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई बताया है.
- 10:16 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक सीएम बोम्मई ने लोगों से की अपील
वोट डालने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें.
- 10:13 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक सीएम बोम्मई ने डाला वोट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के हावेरी स्थित मतदान केंद्र संख्या-102 पर पहुंचकर अपना वोट डाला.
- 10:10 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने किया मतदान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा के शिकारीपुरा मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया. मतदान के लिए भाजपा के सीनियर लीडर येदियुरप्पा भी आम लोगों की तरह ही लाइन में खड़े नजर आए.
- 10:07 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान
बेंगलुरु के विजय नगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वोट डाला.
- 10:04 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: अभिनेता प्रकाश राज ने किया मतदान
फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा. हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है.
- 10:00 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव जारी
कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.
- 09:59 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव जारी
कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है.
- 09:59 (IST) 10 May 2023Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव जारी
कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.