/financial-express-hindi/media/post_banners/9IDdCSRuCajKhYNTduD1.webp)
Karwa Chauth Best Wishes 2022: कथा और पूजन के दौरान महिलाएं एक दूसरे को रोली और कुमकुम की बिंदी लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं.
Karwa Chauth Best Wishes 2022: आज देशभर में करवा चौथ का महापर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. हालांकि इस साल चौथ तिथि के 2 दिन होने की वजह से करवा चौथ की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना रहा. लेकिन शास्त्रों के जानकारों ने इस उलझन को दूर करते हुए 13 अक्टूबर को करवा चौथ मनाये जाने को शुभ बताया. उनका तर्क हैं कि हिन्दू धर्म में कोई भी व्रत या पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है.
हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों में मतभेद, अब बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई
इस दौरान बाजारों में खूब रौनक रहती है. मेहंदी, कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस दिन शाम के समय में महिलाएं इक्कठा होकर व्रत का पूजन और कथा सुनती हैं. करवा चौथ के पूजन में मिट्टी के बर्तनों जैसे करवे का इस्तेमाल किया जाना बहुत ही शुभ माना जाता है. कथा और पूजन के दौरान महिलाएं एक दूसरे को रोली और कुमकुम की बिंदी लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं.
शुभ कामना संदेश
आज के दिन सुबह से ही सोशल मीडिया पर करवा चौथ से जुड़े शुभकामना मैसेज आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए शुभकामना संदेश लाएं हैं.-
- "करवा रानी करवा लें, सुघड़ सुहागन करवा लें, बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे, करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं."
- "सुहागिनें अपने हाथों पर चूड़ियां सजाएं, माथे पर अपने सिंदूर लगाएं, खड़ी हर सुहागन चांद के इंतजार में, रब करें पूरी उनकी मनोकामनाएं, करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं"
- "करवा चौथ का ये त्योहार, आए और लाए खुशियां हजार, यही है हमारी दुआ, आप हर बार मनाएं यह त्योहार, सलामत रहें आप और आपका परिवार. करवा चौथ की शुभकामनाएं!"
- "करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण, हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान, करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!"
- "नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी, वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए, आपके दांपत्य जीवन में रागिनी. करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!"
- "सुबह की किरण में सरगी मिलेगी, आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी, इस व्रत से पति की उमर बढ़ेगी, हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी, करवा चौथ 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं"
शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आज पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:21 बजे से 12:07 बजे तक और अमृतकाल मुहूर्त शाम 4:08 बजे से शाम 5:50 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही पूजा के लिए शाम 06:01 से शाम 7:15 बजे के बीच के समय को भी शुभ है.
भारत में लॉन्च होगा प्ले प्वॉइंट प्रोग्राम, ऐप और गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे रिवॉर्ड
चंद्रोदय का समय
आज करवा चौथ के महिलाएं चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार करती हैं. दिल्ली में चांद रात को 8:09 बजे पर दिखाई देगा, जबकि देश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय कुछ इस तरह से रहेगा.
सिटी | चंद्रोदय का समय |
दिल्ली | रात 8:09 |
नोएडा | रात 8:08 |
मुंबई | रात 8:48 |
जयपुर | रात 8:18 |
देहरादून | रात 8:02 |
लखनऊ | रात 7:59 |
शिमला | रात 8:03 |
गांधीनगर | रात 8:51 |
इंदौर | रात 8:27 |
भोपाल | रात 8:21 |
अहमदाबाद | रात 8:41 |
कोलकाता | रात 7:37 |
पटना | रात 7:44 |
प्रयागराज | रात 7:57 |
कानपुर | रात 8:02 |
चंडीगढ़ | रात 8:06 |
लुधियाना | रात 8:10 |
जम्मू | रात 8:08 |
बंगलूरू | रात 8:40 |
गुरुग्राम | रात 8: 21 |