scorecardresearch

MP Election 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज शामिल, चेक करें पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, और प्रह्लाद पटेल शामिल हैं. इसके अलावा 4 सांसद- राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा के चुनावी मैदान में बीजेपी ने उतारा है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, और प्रह्लाद पटेल शामिल हैं. इसके अलावा 4 सांसद- राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा के चुनावी मैदान में बीजेपी ने उतारा है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Kailash Vijayvargiya | Narendra Singh Tomar | Madhya Pradesh Election | MP Election 2023

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय. (Express File)

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. ऐसे में प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. 2023 मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सोमवार की रात जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने सात लोकसभा सदस्यों को विधानसभा चुनाव में उतारने का एलान किया है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, और प्रह्लाद पटेल शामिल हैं.

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 4 सांसद- राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह भी शामिल हैं. इनके अलावा बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा है.

Advertisment

इससे पहले गुरूवार 17 अगस्त को पार्टी ने 2023 मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की थी. बीजेपी की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था. पहली और दूसरी लिस्ट में अब तक पार्टी ने किन किन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं

बीजेपी की पहली और दूसरी लिस्ट में ये उम्मीदवार हैं शामिल

पहली लिस्ट
क्र.सं.विधानसभा सीटबीजेपी उम्मीदवार
1सबलगढ़सरला विजेंद्र रावत (महिला)
2सुमावलीअदल सिंह कंसाना
3गोहद (अजा)लाल सिंह आर्य
4पिछोरप्रीतम लोधी 
5चाचौड़ाप्रियंका मीणा (महिला)
6चंदेरीजगन्नाथ सिंह रघुवंशी
7बंडावीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
8महाराजपुरकामाख्या प्रताप सिंह
9छतरपुरललिता यादव (महिला)
10पथरियालखन पटेल
11गुन्नौर (अजा)राजेश कुमार वर्मा
12चित्रकूटसुरेंद्र सिंह गहरवार
13पुष्पराजगढ़ (अजजा)हीरासिंह श्याम
14बड़वारा (अजजा)धीरेंद्र सिंह
15बरगीनीरज ठाकुर
16जबलपुर पूर्व (अजा)अंचल सोनकर
17शाहपुरा (अजजा)ओमप्रकाश धुर्वे
18बिछिया (अजजा)डॉ. विजय आनंद मरावी
19बैहर (अजजा)भगत सिंह नेताम
20लांजीराजकुमार कर्राये
21बरघाट (अजजा)कमल मस्कोले
22गोटेगाँव (अजा)महेंद्र नागेश
23सौसरनानाभाऊ मोहोड
24पांढुर्णा (अजजा)प्रकाश उइके
25मुल्ताईचन्द्रशेखर देशमुख
26भैंसदेही (अजजा)महेंद्र सिंह चौहान
27भोपाल उत्तरआलोक शर्मा
28भोपाल मध्यध्रुव नारायण सिंह
29सोनकच्छ (अजा)राजेश सोनकर
30महेश्वर (अजा)राजकुमार मेव
31कसरावदआत्माराम पटेल
32अलीराजपुर (अजजा)नागर सिंह चौहान
33झाबुआ (अजजा)भानू भूरिया
34पेटलावद (अजजा)निर्मला भूरिया (महिला)
35कुक्षी (अजजा)जयदीप पटेल
36धरमपुरी (अजजा)कालू सिंह ठाकुर
37राऊमधु वर्मा
38तराना (अजा)ताराचंद गोयल
39घाटिया (अजा)सतीश मालवीय
दूसरी लिस्ट
1श्योपुरदुर्गालाल विजय
2मुरैनारघुराज कंसाना
3दिमनीनरेंद्र सिंह तोमर
4लहारअमरीश शर्मा गुड्डू
5भितरवारमोहन सिंह राठौर
6डबरा (अजा)इमरती देवी (महिला)
7सेवढाप्रदीप अग्रवाल
8करैरा (अजा)रमेश खटीक
9राघोगढ़हिरेंद्र सिंह बंटी बना
10देवरीबृजबिहारी पटेरिया
11राजनगरअरविंद पटेरिया
12सतनागणेश सिंह
13मैहरश्रीकांत चतुर्वेदी
14सीधीरीती पाठक (महिला)
15सिंहावलविश्वामित्र पाठक
16कोतमादिलीप जायसवाल
17जबलपुर पश्चिमराकेश सिंह
18डिंडोरी (अजजा)पंकज टेकाम
19निवास (अजजा)फग्गन सिंह कुलस्ते
20कटंगीगौरव पारधी
21नरसिंहपुरप्रहलाद सिंह पटेल
22गाडरवाराउदय प्रताप सिंह
23जुन्नारदेव (अजजा)नत्थन सिंह
24छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहू
25परासिया (अजा)ज्योति डहेरिया (महिला)
26घोंडाडोंगरी (अजजा)गंगा बाई उड़के (महिला)
27उदयपुरानरेंद्र शिवाजी पटेल
28खिलचीपुरहजारी लाल दांगी
29आगर (अजा)मधु गेहलोत
30शाजापुरअरुण भीमावत
31भीकनगांव (अजजा)नंदा ब्राह्मणे (महिला)
32राजपुर (अजजा)अंतर सिंह पटेल
33पानसेमल (अजजा)श्याम बर्डे
34थांदला (अजजा)कलसिंह भांवर
35गंधवानी (अजजा)सरदार सिंह मेड़ा
36देपालपुरमनोज पटेल
37इंदौर-1कैलाश विजयवर्गीय
38नागदा-खाचरोदतेजबहादुर सिंह
39सैलाना (अजजा)संगीता चारेल (महिला)
Narendra Singh Tomar Madhya Pradesh