/financial-express-hindi/media/post_banners/btGLiwgGkTKuPlBsyYgg.jpg)
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर के चुनाव अधिकारी से चुनाव जीतने का प्रमाणपत्र हासिल करते हुए. (Express photo)
Punjab Assembly Election (Vidhan Sabha Chunav) Results 2022 Live Updates: पंजाब में आज ईवीएम से आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, बल्कि सुनामी निकली है, जिसमें प्रदेश के बड़े-बड़े दिग्गज बह गए हैं. सूबे के सबसे वरिष्ठ नेता और पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल दोनों ही अपने चुनाव हार गए हैं. चुनाव हारने वालों की लंबी फेहरिस्त में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं. चन्नी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही हार गए.
इसके साथ ही दिल्ली में सात साल से सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी को पहली बार एक पूर्ण राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलने जा रहा है. पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने राजभवन की बजाय नवांशहर के खटकरकलां गांव में शपथ लेने का एलान किया है. यह शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का पुश्तैनी गांव है.
- 19:32 (IST) 10 Mar 2022AAP ने 91 सीटें जीतीं, 1 पर आगे
ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी 91 विधानसभा सीटें जीत चुकी है, जबकि 1 सीट पर वो आगे चल रही है. कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि शिरोमणि अकाली दल को महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है. बीएसपी को एक और बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. राज्य विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं, जिनमें से 116 के परिणाम आ चुके हैं. सिर्फ एक सीट पर नतीजे का एलान बाकी है, जिस पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.
- 15:26 (IST) 10 Mar 202229 सीटों पर आम आदमी पार्टी की निर्णायक जीत
आप- 29 सीट
कांग्रेस- 4 सीट
बीजेपी- 1 सीट
अकाली दल- 1 सीट
निर्दलीय- 1 सीट
- 15:25 (IST) 10 Mar 2022कैप्टन अमरिंदर-सिद्धू हारे, चन्नी दोनों सीटों से पीछे
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हार चुके हैं तो राज्य के मौजूदा सीएम चन्नी दोनों सीटों से पीेछे चल रहे हैं.
- 12:27 (IST) 10 Mar 2022सोनू सूद की बहन पीछे
मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका सूद पीछे चल रही हैं. इस क्षेत्र से आप के डॉ अमनदीप कौर आगे हैं.
- 12:24 (IST) 10 Mar 2022सभी 117 सीटों के रूझान
आप- 90
कांग्रेस- 18
अकाली दल- 06
भाजपा- 02
निर्दलीय- 1
- 10:54 (IST) 10 Mar 2022सभी 117 सीटों के रूझान
आप- 88
कांग्रेस- 13
अकाली दल- 10
भाजपा- 5
अन्य- 1
- 10:52 (IST) 10 Mar 2022कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे
पटियाला से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं.
- 09:45 (IST) 10 Mar 2022100/117 सीटों के रूझान
आप- 71
कांग्रेस- 15
अकाली दल- 8
भाजपा- 5
अन्य- 1
- 09:23 (IST) 10 Mar 2022नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर
अमृतसर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर हैं. यहां से आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है.
- 09:23 (IST) 10 Mar 2022रूझानों में आप की सरकार
कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त
बीजेपी 2 पर आगे
आप 61 पर आगे
अकाली दल 11 पर आगे
अन्य- 1
- 09:22 (IST) 10 Mar 2022नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर
अमृतसर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर हैं. यहां से आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है.
- 09:19 (IST) 10 Mar 2022किसान नेता ने भी लड़ा विधानसभा चुनाव
संयुक्त समाज मोर्चा से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल लुधियाना जिले के समराला से मैदान में हैं.
- 09:19 (IST) 10 Mar 2022सुखबीर और प्रकाश सिंह बादल भी मैदान में
सुखबीर बादल फाजिल्का के जलालाबाद से और उनके पिता 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल मुक्तसर जिले में अपने गृह क्षेत्र लांबी से मैदान में हैं.
- 09:18 (IST) 10 Mar 2022कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहर से चुनाव लड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला शहर से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. कैप्टन ने पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था.
- 09:17 (IST) 10 Mar 2022भगवंत मान धुरी से और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ रहे चुनाव
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं. यह सीट संगरूर संसदीय क्षेत्र का ही हिस्सा है, जहां से वे दो बार सांसद चुने जा चुके हैं. अमृतसर पूर्व सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से है.
- 09:15 (IST) 10 Mar 2022दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं चन्नी
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों - रूपनगर में चमकौर साहिब और बरनाला में भदौर सीट से मैदान में हैं.
- 09:14 (IST) 10 Mar 2022इन चेहरों पर रहेंगी सबकी निगाहें
आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भागवंत मान, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निगाहें रहेंगी.ता 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल मुक्तसर जिले में अपने गृह क्षेत्र लांबी से मैदान में हैं. संयुक्त समाज मोर्चा से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल लुधियाना जिले के समराला से मैदान में हैं.
- 09:12 (IST) 10 Mar 20221304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 93 महिलाओं सहित कुल 1,304 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनकी किस्मत का फैसला आज सामने आएगा.
- 09:12 (IST) 10 Mar 2022क्या AAP को पहली बार मिलेगी पूर्ण राज्य की कमान?
अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए और आम आदमी पार्टी ने वाकई पंजाब में सरकार बना ली, तो उसे पहली बार एक पूर्ण राज्य में सरकार चलाने का मौका मिलेगा. अभी दिल्ली में AAP की सरकार जरूर है, लेकिन देश की राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल नहीं है. पुलिस और कानून व्यवस्था समेत कई अहम विभाग दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पास नहीं हैं. इसलिए पूर्ण राज्य की कमान मिलना पार्टी के लिए एक नई परीक्षा साबित होगी.
- 09:05 (IST) 10 Mar 2022पिछले चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत हुई थी
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी. 117 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटों पर फतह हासिल हुई थी और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि कार्यकाल पूरा होने से पहले कांग्रेस ने उन्हें हटाकर सितंबर 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंप दी. इसके बाद कैप्टन ने अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर बीजेपी से हाथ मिला लिया.
- 09:03 (IST) 10 Mar 2022पिछले चुनाव में किसे मिली थीं कितनी सीटें
2017 चुनाव परिणाम (कुल सीटें- 117):
कांग्रेस- 77
आम आदमी पार्टी- 20
शिरोमणि अकाली दल- 15
भाजपा- 3
लोक इंसाफ पार्टी- 2