scorecardresearch

राजेंद्र विश्वनाथ बने बिहार के नए राज्यपाल, फागू चौहान भेजे गए मेघालय, कुल 13 राज्यों के बदले गवर्नर

Maharashtra Governor: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रुप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले भगत सिंह कोश्यारी राज्य के राज्यपाल थे.

Maharashtra Governor: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रुप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले भगत सिंह कोश्यारी राज्य के राज्यपाल थे.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Ramesh-Bais

रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इन्होंने भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली. (IE Archives and File)

New Governor: बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कुल 13 राज्यों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले गए हैं. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को बिहार के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया है. राज्य के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) को मेघालय का राज्यपाल (Meghalaya Governer) बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफ़ा रविवार की सुबह मंजूर किया. अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा भी मंजूर किया. वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है. बदले गए उपराज्यपाल और राज्यपालों की लिस्ट राज्यवार आप यहां चेक कर सकते हैं

Advertisment
  • बिहार: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. फागू चौहान (Phagu Chauhan) को मेघालय का कार्यभार सौंपा गया है.
  • झारखंड: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की जगह सी.पी. राधाकृष्णन लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड के नए राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया है.
  • छत्तीसगढ़: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • हिमाचल प्रदेश: शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.
  • महाराष्ट्र : रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया. अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया है.
  • आंध्रप्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है.
  • लद्दाख: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है.

Lithium Mines in India : जम्मू-कश्मीर में मिले लीथियम भंडार के क्या है मायने, अब चीन से घटेगी निर्भरता!

  • असम: राष्ट्रपति मुर्मू के आदेश के बाद गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • अरुणाचल प्रदेश: उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के अब तक भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा राज्यपाल थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया है.
  • सिक्किम: सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया गया है.
  • मणिपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • नागालैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया है.
  • मेघालय: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
Droupadi Murmu President Droupadi Murmu