scorecardresearch

26 January Updates: 73वें गणतंत्र दिवस पर देश की सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन, राजपथ पर झांकियों ने दिखाई संस्कृति की झलक

Republic Day 2022 LIVE Updates: इस बार का गणतंत्र दिवस ऐसे वर्ष में है जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है.

Republic Day 2022 LIVE Updates: इस बार का गणतंत्र दिवस ऐसे वर्ष में है जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है.

author-image
FE Online
एडिट
New Update
Republic Day 2022 26 january LIVE Updates India celebrates 73rd Republic Day president Ram Nath Kovind pm narendra modi National War Memorial

26 January 2022 : Republic Day Parade Live Update : राजपथ पर भारत की सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन दिखा.

26 January 2022 : Republic Day Parade Live Update : देश में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस बार का गणतंत्र दिवस ऐसे वर्ष में है जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी देने के बाद राजपथ पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना और जल सेना ने अपनी क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया. राज्यों, मंत्रालयों व विभागों ने अपनी-अपनी झांकी का राजपथ पर प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नेशनल वार मेमोरियल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. पहली बार अमर शहीदों को नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है

????????LIVE NOW????????

73rd
#RepublicDay celebrations from Rajpath, New Delhi

????https://t.co/7O7lzXjfp6https://t.co/aaHJJGwGxt

— PIB India (@PIB_India) January 26, 2022 ">.

  • 12:30 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी का काफिला रवाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला राजपथ से रवाना हो चुका है. उन्होंने जाने से पहले वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया.

  • 12:23 (IST) 26 Jan 2022
    26 January Parade Live Update : राष्ट्रपति भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे राष्ट्रपति कोविंद

    26 January Parade Live Update : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर कार्यक्रम के समापन के बाद अब वापस राष्ट्रपति भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं.

  • 12:21 (IST) 26 Jan 2022
    बाज के रूप में राफेल, जगुआर, मिग, सु-30 ने दिखाया प्रदर्शन

    राफेल लड़ाकू विमान, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी और दो सु-30 एमआई ने बाज फॉर्मेशन में शानदार प्रदर्शन किया.

  • 12:19 (IST) 26 Jan 2022
    कार्यक्रम का समापन

    26 January Parade Live Update : कार्यक्रम का समापन होने वाला है. राष्ट्रगान की धुन बजाया जाने वाला है.

  • 12:18 (IST) 26 Jan 2022
    कार्यक्रम का समापन

    26 January Parade Live Update : कार्यक्रम का समापन होने वाला है. राष्ट्रगान की धुन बजाया जाने वाला है.

  • 12:17 (IST) 26 Jan 2022
    26 January Parade Live Update : पहली बार वायुसेना और नौसेना रिपब्लिक डे पर आए साथ

    26 January Parade Live Update : पहली बार भारतीय वायुसेना के पायलटों ने अपने भारतीय नेवी के साथ प्रदर्शन किया.

  • 12:16 (IST) 26 Jan 2022
    26 January Parade Live Update : पहली बार वायुसेना और नौसेना रिपब्लिक डे पर आए साथ

    26 January Parade Live Update : पहली बार भारतीय वायुसेना के पायलटों ने अपने भारतीय नेवी के साथ प्रदर्शन किया.

  • 12:15 (IST) 26 Jan 2022
    राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड पहुंचे

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बॉडीगार्ड उन्हें राष्ट्रपति भवन वापस ले जाने के लिए पहुंच चुके हैं.

  • 12:12 (IST) 26 Jan 2022
    बाज के रूप में राफेल, जगुआर, मिग, सु-30 ने दिखाया प्रदर्शन

    राफेल लड़ाकू विमान, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी और दो सु-30 एमआई ने बाज फॉर्मेशन में शानदार प्रदर्शन किया.

  • 12:11 (IST) 26 Jan 2022
    बाज के रूप में राफेल, जगुआर, मिग, सु-30 ने दिखाया प्रदर्शन

    राफेल लड़ाकू विमान, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी और दो सु-30 एमआई ने बाज फॉर्मेशन में शानदार प्रदर्शन किया.

  • 12:08 (IST) 26 Jan 2022
    Grand finale of the Republic Day Parade: फ्लाई-पास्ट शुरू

    26 January Parade Live Update :अपने अंतिम चरण की तरफ रिपल्बिक डे परेड पहुंच चुका है. भारतीय वायुसेना के 75 विमानों ने उड़ान भरी.

  • 12:04 (IST) 26 Jan 2022
    छत्तीसगढ़: गोधन योजना का प्रदर्शन

    26 January Parade Live Update : छत्तीसगढ़ ने अपनी झांकी में गोधन योजना का प्रदर्शन किया.

  • 12:04 (IST) 26 Jan 2022
    डाक विभाग ने महिला सशक्तिकरण को दिखाया

    26 January Parade Live Update : डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने अपनी झांकी में महिला सशक्तिकरण की थीम पर पेश किया. दिलचस्प ये है कि भारतीय पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक में करीब 50 फीसदी खाते महिलाओं के हैं.

  • 12:04 (IST) 26 Jan 2022
    जांबाजों का हैरतअंगेज प्रदर्शन शुरू

    26 January Parade Live Update : राजपथ पर जांबाजों का हैरतअंगेज प्रदर्शन शुरू हो गया है.

  • 12:02 (IST) 26 Jan 2022
    महिलाओं ने दिखाया बहादुरी भरा प्रदर्शन

    बीएसएफ की सीमा भवानी की मोटरसाइकिल टीम ने राजपथ पर शानदार प्रदर्शन किया.

  • 12:00 (IST) 26 Jan 2022
    सिविल एविएशन मंत्रालय की झांकी पहली बार राजपथ पर

    राजपथ पर आज पहली बार मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की झांकी का प्रदर्शन हुआ. इसमें उड़ान योजना को दिखाया गया.

  • 11:56 (IST) 26 Jan 2022
    जांबाजों का हैरतअंगेज प्रदर्शन शुरू

    26 January Parade Live Update : राजपथ पर जांबाजों का हैरतअंगेज प्रदर्शन शुरू हो गया है.

  • 11:53 (IST) 26 Jan 2022
    कानून मंत्रालय की झांकी 'एक मुट्ठी आसमां' पर आधारित

    मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस की झांकी एक मुट्ठी आसमां पर आधारित रही और इसमें एक रोबोटिक हाथ को दिखाया गया. इसमें लोक अदालतों के जरिए झगड़ो के निपटारे के फायदे को दिखाया गया.

  • 11:52 (IST) 26 Jan 2022
    कानून मंत्रालय की झांकी 'एक मुट्ठी आसमां' पर आधारित

    मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस की झांकी एक मुट्ठी आसमां पर आधारित रही और इसमें एक रोबोटिक हाथ को दिखाया गया. इसमें लोक अदालतों के जरिए झगड़ो के निपटारे के फायदे को दिखाया गया.

  • 11:51 (IST) 26 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ धाम झांकी में शामिल

    उत्तर प्रदेश की झांकी में 75 वर्षों की उपलब्धि का प्रदर्शन किया गया. इसमें काशी विश्वनाथ धाम कोरिडोर को भी दिखाया गया. इसमें नई एमएसएमई (माइक्रो, स्माल, माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) पॉलिसी व इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी पर आधारित 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' के जरिए स्किल डेवलपमेंट व रोजगार में उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया.

  • 11:41 (IST) 26 Jan 2022
    डाक विभाग ने महिला सशक्तिकरण को दिखाया

    26 January Parade Live Update : डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने अपनी झांकी में महिला सशक्तिकरण की थीम पर पेश किया. दिलचस्प ये है कि भारतीय पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक में करीब 50 फीसदी खाते महिलाओं के हैं.

  • 11:39 (IST) 26 Jan 2022
    पंजाब की झांकी में आजादी की लड़ाई को जगह

    पंजाब ने झांकी में आजादी की लड़ाई में राज्य के योगदान को जगह दी. इसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दिखाया गया. इसके अलावा इसमें साइमन कमीशन के खिलाफ लाला लाजपत के विरोध प्रदर्शन और माइकल डायर को शूट करते हए उधम सिंह को दिखाया गया.

  • 11:36 (IST) 26 Jan 2022
    महाराष्ट्र ने अपनी झांकी में जानवरों, पौधों व फूलों को दिखाया

    ममहाराष्ट्र की झांकी में फ्लोरा और फौना समेत पांच बॉयो सिंबल्स को दिखाया गया. झांकी में करीब 15 जानवरों और 22 पौधों व फूलों को दिखाया गया.

  • 11:33 (IST) 26 Jan 2022
    अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर की झांकी

  • 11:31 (IST) 26 Jan 2022
    हरियाणा की झांकी खेल में नंबर वन थीम पर आधारित

    हरियाणा की झांकी खेल में नंबर वन की थीम पर आधारित रही. टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिले सात मेडल्स में 4 हरियाणा ने हासिल किए थे. और पैराओलंपिक्स 2020 में भारत ने 19 मेडल जीते थे जिसमें से 6 हरियाणवी खिलाड़ियों ने हासिल किए.

  • 11:28 (IST) 26 Jan 2022
    अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर की झांकी

  • 11:26 (IST) 26 Jan 2022
    छत्तीसगढ़: गोधन योजना का प्रदर्शन

    26 January Parade Live Update : छत्तीसगढ़ ने अपनी झांकी में गोधन योजना का प्रदर्शन किया.

  • 11:25 (IST) 26 Jan 2022
    गोवा: झांकी में गोवा के संस्कृति की झलक

    गोवा ने अपनी झांकी में राज्य के संस्कृति की झलक को पेश किया. इसमें अगोडा किला, पणजी के आजाद मैदार में शहीद संग्रहालय और डोना पौला को दिखाया.

  • 11:21 (IST) 26 Jan 2022
    उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चांटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर का प्रदर्शन

    उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चांटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर का प्रदर्शन किया गया.

    .

  • 11:20 (IST) 26 Jan 2022
    गुजरात झांकी: ट्राइबल मूवमेंट का प्रदर्शन

    गुजरात की झांकी में आदिवासियों की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया. शुरुआती हिस्से में आदिवासियों की आजादी के दौरान किए गए संघर्ल को दिखाया गया है.

  • 11:17 (IST) 26 Jan 2022
    मेघालय की झांकी

    मेघालय की झांकी में एक महिला को बांस बॉस्केट और अन्य उत्पादों को बनाते हुए दिखाया गया है.

  • 11:12 (IST) 26 Jan 2022
    बीएसएफ के प्रदर्शन ने मोहा मन

    73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के बैंड दल ने ऊंट पर सवार होकर प्रदर्शन किया.

  • 11:09 (IST) 26 Jan 2022
    वायुसेना ने अपनी क्षमताओं का किया प्रदर्शन

    थल सेना, जल सेना के बाद वायु सेना ने अपनी क्षमताओं का राजपथ पर प्रदर्शन किया. इसमें 96 एयरमैन और 4 ऑफिसर्स ने स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत स्वामीनाथन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. वायु सेना की झांकी 'भविष्य के हिसाब से बदलती वायुसेना' पर आधारित है.

  • 11:06 (IST) 26 Jan 2022
    इंडियन नेवी का प्रदर्शन

    राजपथ पर थल सेना के बाद इंडियन नेवी का प्रदर्शन शुरू हुआ. इंडियन नेवी की झांकी में नेवी की बहु-आयामी क्षमताओं की झलक दिखी. इसमें 'आत्मनिर्भर भारत' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' को भी जगह दी गई.

  • 11:05 (IST) 26 Jan 2022
    इंडियन नेवी का प्रदर्शन

    राजपथ पर थल सेना के बाद इंडियन नेवी का प्रदर्शन शुरू हुआ. इंडियन नेवी की झांकी में नेवी की बहु-आयामी क्षमताओं की झलक दिखी. इसमें आत्मनिर्भर भारत और आजादी का अमृत महोत्सव को भी जगह दी गई.

  • 11:02 (IST) 26 Jan 2022
    जम्मू कश्मीर के दस्ते ने 70 के दशक के वेश में की परेड

    मेजर रितेश तिवारी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंटरी ने 70 के दशक के आर्मी यूनिफॉर्म में प्रदर्शन किया और उन्होंने 7.62 मिमी एसएलआर लिया हुआ है.

  • 10:59 (IST) 26 Jan 2022
    सिख लाइट इंफैंटरी टुकड़ी का प्रदर्शन

    सिख लाइट इंफैंटरी टुकड़ी ने राजपथ की परेड में हिस्सा लिया. आर्मी प्रमुख जनरल एमएम नरावणे इस रेजिमेंट के मौजूदा कर्नल हैं.

  • 10:58 (IST) 26 Jan 2022
    असम रेजिडेंट के दल का प्रदर्शन

    तीन बार की रिपब्लिक डे परेड विनर असम रेजिमेंट के दल ने राजपथ पर प्रदर्शन किया. यह टुकड़ी उत्तर-पूर्व के सात राज्यों से सैन्य दल का प्रतिनिधित्व कर रही है.

  • 10:55 (IST) 26 Jan 2022
    राजपथ पर इनका प्रदर्शन

    सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-1 और एपीसी टोपाज की टुकड़ी का प्रदर्शन

  • 10:53 (IST) 26 Jan 2022
    स्वदेशी गन सिस्टम का प्रदर्शन

    स्वदेशी गन सिस्टम 75/24 पैक होवित्जर एमके-I का प्रदर्शन

  • 10:45 (IST) 26 Jan 2022
    राजपथ से लाइव अपडेट्स

    गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ का लाइव अपडेट्स यहां देख सकते हैं-

  • 10:42 (IST) 26 Jan 2022
    26 January Parade Live Update : राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी गई.

  • 10:41 (IST) 26 Jan 2022
    राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी गई.

  • 10:38 (IST) 26 Jan 2022
    एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र

    जम्मू कश्मीर पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया.

  • 10:27 (IST) 26 Jan 2022
    राष्ट्रपति सलामी मंच पर

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सलामी मंच पर पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति सलामी लेंगे.

  • 10:20 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी सलामी मंच पर

    पीएम नरेंद्र मोदी राजपथ पर सलामी मंच पर पहुंच चुके हैं. वह यहां उपस्थित लोगों से मिल रहे हैं.

  • 10:16 (IST) 26 Jan 2022
    राष्ट्रपति राजपथ के लिए निकल रहे

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ के लिए निकल चुके हैं.

  • 10:14 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी ने नेशनल वार मेमोरियल पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वार मेमोरियल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. पहली बार अमर शहीदों को नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है.

  • 10:13 (IST) 26 Jan 2022
    वाघा बॉर्डर पर मिठाइयों और बधाइयों का आदान-प्रदान

    बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और पाकिस्तान आर्मी ने वाघा बॉर्डर पर मिठाइयों और बधाइयों का आदान-प्रदान किया.

  • 10:04 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी पहुंचे नेशनल वार मेमोरियल पर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वार मेमोरियल पहुंच चुके हैं. यहां प्रधानमंत्री अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. पहली बार अमर शहीदों को नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

  • 10:02 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी पहुंचे नेशनल वार मेमोरियल पर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वार मेमोरियल पहुंच चुके हैं. यहां प्रधानमंत्री अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. पहली बार अमर शहीदों को नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

  • 09:57 (IST) 26 Jan 2022
    रक्षा मंत्री ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया. उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और देश के लिए अपनी जान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है.

    https://twitter.com/ANI/status/1486190893040553997?s=20

  • 09:32 (IST) 26 Jan 2022
    Google Doodle ने अनूठे अंदाज में मनाया जश्न

    Google Doodle Special Celebration: दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास डूडल के जरिए गणतंत्र दिवस का जश्न अनूठे अंदाज मेें मनाया है. इस डूडल में राजपाथ की परेड के सभी भावों को दिखाया गया है. इसमें हाथी, ऊंट, संगीत यंत्र, तिरंगा व शांति के प्रतीक दो कबूतरों को दिखाया गया है.

  • 09:29 (IST) 26 Jan 2022
    RSS के मुख्यालय में नागपुर महानगर संघचालक ने फहराया तिरंगा

    महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आरएसएस नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया.

  • 09:28 (IST) 26 Jan 2022
    RSS के मुख्यालय में नागपुर महानगर संघचालक ने फहराया तिरंगा

    महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आरएसएस नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया.

  • 09:21 (IST) 26 Jan 2022
    धुंध के चलते आधे घंटे देरी से स्टार्ट होगी परेड

    धुंध के चलते पहली बार परेड 10 बजे की बजाय 10:30 बजे से शुरू होगी ताकि परेड और फ्लाईपास्ट के दौरान विजिबिलिटी की दिक्कत न हो. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स 75 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन करेगा.

  • 09:18 (IST) 26 Jan 2022
    Google Doodle ने अनूठे अंदाज में मनाया जश्न

    Google Doodle Special Celebration: दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास डूडल के जरिए गणतंत्र दिवस का जश्न अनूठे अंदाज मेें मनाया है.

  • 09:17 (IST) 26 Jan 2022
    Google Doodle ने अनूठे अंदाज में मनाया जश्न

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास डूडल के जरिए गणतंत्र दिवस का जश्न अनूठे अंदाज मेें मनाया है.

  • 09:08 (IST) 26 Jan 2022
    13 हजार फीट की ऊंचाई पर जलापूर्ति की झांकी

    जल शक्ति मंत्रालय लद्दाख में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर वाटर सप्लाई की झांकी प्रस्तुत करेगा.(Image- ANI)

  • 08:56 (IST) 26 Jan 2022
    16 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

    आईटीबीपी जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराय.

    https://twitter.com/mahendermanral/status/1486165099308269568?s=20

  • 08:55 (IST) 26 Jan 2022
    दूरदर्शन और वायुसेना के बीच अनूठी साझेदारी

    गणतंत्र दिवस के जश्न के प्रसारण में नया फीचर लाने के लिए वायु सेना और दूरदर्शन के बीच साझेदारी हुई है. पहली बार कैमरे से लाइव फीड मिलेगा जिससे पायलट और कॉकपिट का व्यू दिखेगा. इन कैमरों को इस साल के सबसे बड़े फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेने वाले 75 एयरक्राफ्ट के कुछ विमानों में लगाया गया है. दूरदर्शन के सभी चैनलों, यूट्यूब चैनल और न्यूजऑनएयर ऐप व वेबसाइट पर परेड की लाइव कवरेज 9.15 बजे से राजपथ पर कार्यक्रम खत्म होने तक देख सकेंगे.

  • 08:51 (IST) 26 Jan 2022
    परेड खत्म होने तक विजय चौक पर आवाजाही बंद

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने परेड खत्म होने तक विजय चौक पर आवाजाही को बंद कर दिया है. यह प्रतिबंध 25 जनवरी की शाम 6 बजे से प्रभावी हुआ है.

  • 08:48 (IST) 26 Jan 2022
    दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी

    गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है. पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में लालकिला तक पहुंच गए थे और उनका पुलिस से टकराव भी हुआ था. इसे देखते हुए इस बार सावधानी बरती जा रही है और टिकरी, सिंघू व गाजीपुर समेत दिल्ली के प्रमुख प्रवेश द्वार को बंद किया गया है.

  • 08:48 (IST) 26 Jan 2022
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

    "1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला क़दम बढ़ाया था. सत्य और समानता के उस पहले कदम को नमन. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.

    https://twitter.com/RahulGandhi/status/1486159998753378312?s=20

  • 08:46 (IST) 26 Jan 2022
    पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

    " आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! Wishing you all a happy Republic Day. Jai Hind! republicday???? "

    https://twitter.com/narendramodi/status/1486157370711756803?s=20

  • 08:44 (IST) 26 Jan 2022
    कोरोना से लड़ाई में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का सुझाव मानना राष्ट्रीय कर्तव्य- राष्ट्रपति

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना से लड़ाई में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के सुझाव को मानने को कहा है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य बताया है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि कोरोना महामारी को लेकर जो प्रिकाशंस अब तक लिए जा रहे थे, उसे जारी रखें और मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग बरतने में कोताही न करें.

    https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1485984639085080578?s=20

  • 08:43 (IST) 26 Jan 2022
    12 राज्यों की दिखेगी झांकी

    रिपब्लिक डे परेड में 12 राज्यों और 9 मंत्रालयों या सरकारी विभागों की झांकी प्रस्तुत की

    जाएगी.

  • 08:42 (IST) 26 Jan 2022
    Padma Awards 2022: जनरल रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नडेला, पिचाई और कांग्रेस नेता गुलाम नबी को पद्म भूषण सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म सम्मानों की सूची जारी. इसमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्मविभूषण, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई व सीरम इंस्टीट्यूट के एमडी सायरस पूनावाला को पद्म भूषण देने का एलान किया है. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण को अस्वीकार कर दिया है.

    https://hindi.financialexpress.com/india-news/padma-awards-announced-gen-bipin-rawat-to-be-awarded-posthumous-padma-vibhushan-satya-nadella-sundar-pichai-to-get-padma-bhushan-full-list/2415925/

  • 08:41 (IST) 26 Jan 2022

  • 08:29 (IST) 26 Jan 2022
    15 वर्ष से छोटे बच्चे नहीं शामिल हो सकेंगे परेड में

    कोरोना महामारी के चलते रिपब्लिक डे परेड में पहुंचने वाले लोगों को एहतियात बरती जा रही है और दिल्ली पुलिस ने खास निर्देश जारी किए हैं. इसके मुताबिक वैक्सीन की सभी डोज ले चुके लोगों को ही परेड में जाने की मंजूरी मिलेगी और 15 वर्ष के बच्चों को जाने की मंजूरी नहीं है. रिपब्लिक डे परेड देखने आने वाले लोगों से वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है और मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने जैसे सभी कोविड प्रोटोकॉल मानने के निर्देश दिए गए हैं.

Republic Day Narendra Modi