scorecardresearch

UP Election 2022 Phase 6 Live: यूपी में मतदान का छठा दौर खत्म, 10 जिलों की 57 सीटों पर करीब 54% मतदान

UP Election: छठें चरण में उत्तर प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में भी आज ही मतदान हुआ.

UP Election: छठें चरण में उत्तर प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में भी आज ही मतदान हुआ.

author-image
FE Online
New Update
UP Election 2022 Phase 6 Live: यूपी में मतदान का छठा दौर खत्म, 10 जिलों की 57 सीटों पर करीब 54% मतदान

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठें चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.

UP Assembly Election 2022 News in Hindi: उत्‍तर प्रदेश की अगली सरकार का फैसला अब बस एक कदम दूर रह गया है. प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुल सात चरणों में होने हैं, जिनमें से छह दौर का मतदान आज पूरा हो गया. अंतिम दौर का मतदान 7 मार्च को होना है. नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदेश की नई विधानसभा के लिए छठें चरण का मतदान हुआ. इस दौरान आज 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनाव क्षेत्र गोरखपुर भी शामिल है.

Advertisment

जिन 10 जिलों में आज चुनाव हो रहा है, उनमें गोरखपुर के अलावा अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया शामिल हैं. कुल 676 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से चुनाव मैदान में हैं.


  • 20:37 (IST) 03 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में करीब 54% मतदान

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का छठा दौर आज खत्म हो गया. चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर आज औसतन 54.12% मतदान हुआ. अब प्रदेश में मतदान का सिर्फ सातवां और आखिरी दौर बचा है, जो 7 मार्च को होगा.


  • 19:22 (IST) 03 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 53% मतदान

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का छठा दौर आज खत्म हो गया. चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर शाम 5 बजे तक औसतन 53.64% मतदान हो चुका था. मतदान का समय 6 बजे तक था, जिसके आंकड़े कुछ देर बाद सामने आएंगे.


  • 18:28 (IST) 03 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में करीब 54% मतदान

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का छठा दौर आज खत्म हो गया. चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर आज औसतन 54.12% मतदान हुआ. अब प्रदेश में मतदान का सिर्फ सातवां और आखिरी दौर बचा है, जो 7 मार्च को होगा.


  • 17:01 (IST) 03 Mar 2022
    पूर्वांचल इस बार भाजपा को साफ कर देगा: अखिलेश यादव

    वाराणसी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे भरोसा है कि पूर्वांचल इस बार भाजपा को साफ कर देगा. मैं पूर्वांचल की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि जब सपा सरकार बनेगी तब पूर्वांचल का अभूतपूर्व विकास कराने का काम किया जाएगा."


  • 16:58 (IST) 03 Mar 2022
    दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हुआ है.


  • 16:57 (IST) 03 Mar 2022
    दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हुआ है.


  • 15:25 (IST) 03 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मतदान का प्रतिशत

    उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज वोटिंग हो रही है. दोपहर 1 बजे तक 36.33 फीसदी मतदान हुआ है. अलग-अलग जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है.


  • 15:19 (IST) 03 Mar 2022
    दोपहर 1 बजे तक 36.33% मतदान

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.33% मतदान हुआ है. इस चरण में आज 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.


  • 12:16 (IST) 03 Mar 2022
    किस जिले में कितना हुआ मतदान

    उत्तर प्रदेश के जिन 10 जिलों में आज वोटिंग हो रही है वहां सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी किया है.

    अंबेडकर नगर - 23.15%

    बलिया - 21.85%

    बलरामपुर - 18.81%

    बस्ती - 23.31%

    देवरिया - 19.64%

    गोरखपुर - 21.73%

    कुशीनगर - 23.23%

    महराजगंज - 21.22%

    संत कबीर नगर - 20.74%

    सिद्धार्थनगर - 23.48%


  • 12:08 (IST) 03 Mar 2022
    यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे दौर में मतदान जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 10 जिलों की 57 सीटों पर औसतन 21.79 फीसदी मतदान हो चुका था.


  • 09:56 (IST) 03 Mar 2022
    कुशीनगर, अंबेडर नगर में मतदान की रफ्तार तेज

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा 9.69 फीसदी मतदान कुशीनगर में देखने को मिला, जबकि अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी लोगों ने सुबह 9 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था.


  • 09:56 (IST) 03 Mar 2022
    कुशीनगर, अंबेडर नगर में मतदान की रफ्तार तेज

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा 9.69 फीसदी मतदान कुशीनगर में देखने को मिला, जबकि अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी लोगों ने सुबह 9 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था.


  • 09:53 (IST) 03 Mar 2022
    सुबह 9 बजे तक 8.69 फीसदी मतदान

    उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के छठे दौर में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, वहां सुबह 9 बजे तक औसतन 8.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.


  • 08:40 (IST) 03 Mar 2022
    सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी मैदान में

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहली बार यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. वह बीजेपी के गढ़ गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी हैं. उनके सामने सपा की सुभावती शुक्‍ला, आजाद समाज पाटी से चंद्रशेखर आजाद और कांग्रेस से चेतना पांडेय चुनाव मैदान में हैं.


  • 08:38 (IST) 03 Mar 2022
    इन विधानसभा सीटों पर रहेगी नजर

    यूपी चुनाव के छठें चरण में जिन विधानसभा सीटों पर नजर होगी, उनमें गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सु), कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, पनियरा, कैंपियरगंज, पिपराइच, भाटपार रानी, सलेमपुर (सु), बरहज, बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया हैं.


Assembly Elections Uttar Pradesh Bjp Narendra Modi Yogi Adityanath