/financial-express-hindi/media/post_banners/LduHcskbrny85qGXxzgA.jpg)
पिछले महीने प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अगले साल 2020 में होने वाल विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. (Image- Priyanka Gandhi Instagram)
UP Assembly Election 2022: कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज 1 नवंबर को कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर अलग मैनिफेस्टो तैयार किया है. प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया है. उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर महिलाओं के लिए खास तौर पर बनाए गए कांग्रेस मैनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी है.
उप्र की मेरी प्रिय बहनों,
आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।
कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर
सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।
प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त pic.twitter.com/8P6BJwoAaE
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021
महिलाओं के लिए ये वादे
- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सालाना तीन भरे सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे.
- प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी.
- टिकटों में महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी.
- 12वीं पास करने वाली छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही लड़कियों को स्कूटी.
- नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी महिलाओं का नियुक्ति.
- एक हजार रुपये का प्रति माह वृद्धा-विधवा पेंशन.
- आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय.
- प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय (स्किल स्कूल्स).
'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के साथ शुरुआत
पिछले महीने प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अगले साल 2020 में होने वाल विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. बता दें कि मिसेज वाड्रा को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला आधे वोट बैंक को सत्ता में भी हिस्सेदारी देने के उद्देश्य से लिया गया है. उन्होंने अपने चुनावी कैंपेन में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के साथ यह मुहिम शुरू की है. 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने का ऐलान करते हुए मिसेज गांधी ने कहा कि यह निर्णय उन तमाम महिलाओं को समर्पित है जो लड़ रही हैं, संघर्ष कर रही हैं, सपने बुन रही हैं, रच रही हैं इतिहास.