scorecardresearch

Uttarakhand Result Live: उत्तराखंड में बीजेपी की धमाकेदार जीत, धरे रहे गए कांग्रेस के सारे सपने

UK Election Results 2022, Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates : एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. कुछ सर्वेक्षण कांग्रेस को तो कुछ बीजेपी को थोड़ा आगे बता रहे हैं.

author-image
FE Online
New Update
Uttarakhand Election 2022 Live Results

आज 10 मार्च को देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के चुनाव परिणाम आने हैं.

Uttarakhand Assembly Election (Vidhan Sabha Chunav) Results 2022 Live Updates: उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. राज्य की सत्ता में वापसी की कांग्रेस की सारी उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं. अब तक के रुझानों में बीजेपी को राज्य में साफ-साफ बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इन रुझानों ने उन एग्जिट पोल को गलत साबित किया है, जो कांटे की टक्कर में कांग्रेस को बढ़त दिला रहे थे.

  • 13:31 (IST) 10 Mar 2022
    चुनाव आयोग ने विजय जुलूसों पर से प्रतिबंध हटाया

    चुनाव आयोग ने गुरुवार को सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा के दौरान विजय जुलूसों पर प्रतिबंध हटा दिया. एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों में कोविड -19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उसने 'मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर गाइडलाइन्स में ढील देने का फैसला किया है और विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध वापस ले लिया है.'

  • 12:37 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड के रूझानों में भाजपा की बन रही है सरकार

    उत्तराखंड में 44 सीटों के साथ भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. जो कि 70 सीटों वाली विधानसभा में जरूरी बहुमत से आठ अधिक है.

  • 12:23 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड में अब तक के रूझान

    भाजपा- 44

    कांग्रेस - 22

    बीएसपी - 2

    अन्य - 2

    आप - 0

  • 09:52 (IST) 10 Mar 2022
    उत्तराखंड में अब तक के रूझान

    बीजेपी - 42

    कांग्रेस - 20

    अन्य - 2

    बीएसपी - 1

    आप- 0

  • 09:44 (IST) 10 Mar 2022
    सीएम धामी पीछे

    उत्तराखंड के खटीमा से सीएम धामी तीसरे नंबर पर पीछे चल रहे हैं.

  • 09:44 (IST) 10 Mar 2022
    सीएम धामी पीछे

    उत्तराखंड के खटीमा से सीएम धामी तीसरे नंबर पर पीछे चल रहे हैं.

  • 09:27 (IST) 10 Mar 2022
    क्या हैं अब तक के रूझान

    यहां भाजपा 31 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 25 और अन्य 3 सीटों पर आगे है. वहीं, रूझानों के हिसाब से आप पार्टी का फिलहाल खाता नहीं खुला है.

  • 09:26 (IST) 10 Mar 2022
    क्या हैं अब तक के रूझान

    यहां भाजपा 31 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 25 और अन्य 3 सीटों पर आगे है. वहीं, रूझानों के हिसाब से आप पार्टी का फिलहाल खाता नहीं खुला है.

  • 08:36 (IST) 10 Mar 2022
    2017 में किसे कितनी सीटें मिली थीं

    साल 2017 के विधानसभा चुनाव का परिणाम:

    बीजेपी- 57
    कांग्रेस- 11
    निर्दलीय- 2

    (कुल सीटें- 70)

  • 08:35 (IST) 10 Mar 2022
    क्या पुष्कर सिंह धामी खिला पाएंगे कमल?

    उत्तराखंड की वर्तमान विधानसभा के लिए करीब पांच साल पहले 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी को सत्ता मिली थी. 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने. तीन साल 357 दिनों के बाद बीजेपी ने उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को कमान सौंपी. लेकिन तीरथ सिंह रावत सिर्फ 116 दिन ही मुख्यमंत्री रहे, जिसके बाद बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को अपना तीसरा सीएम बनाया. अब सवाल ये है कि क्या पुष्कर सिंह धामी वह कमाल कर पाएंगे, जिसके लिए उन्हें चुनाव से कुछ अरसा पहले सूबे की कमान सौंपी गई थी?

  • 08:34 (IST) 10 Mar 2022

  • 08:29 (IST) 10 Mar 2022
    5 साल में बीजेपी के तीसरे सीएम धामी की अग्निपरीक्षा

    पिछले चुनाव में उत्तराखंड में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. लेकिन पांच साल में पार्टी को प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री बनाने पड़े. यह चुनाव पीएम मोदी और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.

Assembly Elections Harish Rawat Election Commission Narendra Modi Uttarakhand Uttarakhand Elections 2022 Rahul Gandhi