scorecardresearch

New Vande Bharat Express: नई दिल्ली से ऊना के बीच दौड़ेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर 10.34 बजे ऊना और 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी. यह नई ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर 10.34 बजे ऊना और 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी. यह नई ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Vande Bharat Express Route, Indian Railway, PM Modi, Una-New Delhi, Delhi-himachal,

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 13 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है.

New Vande Bharat Express: देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई राजधानी दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच फर्राटा भरती नज़र आएगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से चंडीगढ़ से होते हुए ऊना के अंब-अंदौरा स्टेशन पहुंचेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल ऊना में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को ऊना में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के अलावा हिमाचल प्रदेश में 7,981 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन सुबह 05.50 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर 10.34 बजे ऊना और 11.05 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 6 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी. अगर आपको नई दिल्ली से ऊना के बीच सफर करना है, तो यह नई ट्रेन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह ट्रेन बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी. 13 अक्टूबर से शुरू हो रही इस ट्रेन का टाइम टेबल इस तरह है:

Advertisment

अग्निवीर वायु भर्ती 2023 के शेड्यूल का एलान, नवंबर में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली से ऊना का टाइम टेबल

  • सुबह 5:50 पर नई दिल्ली से रवाना होगी.
  • सुबह 8:00 बजे हरियाणा के अंबाला कैंट पहुंचेगी.
  • सुबह 8:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.
  • सुबह 10:34 बजे ऊना पहुंचेगी.
  • सुबह 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी.

ऊना से नई दिल्ली का टाइम टेबल

  • दोपहर 1:00 बजे अंब-अंदौरा से रवाना होगी.
  • दोपहर 1:21 बजे ऊना पहुंचेगी.
  • दोपहर 3:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.
  • दोपहर 4:13 बजे अंबाला पहुंचेगी.
  • शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

करवा चौथ की तारीख को लेकर अभी भी हैं कनफ्यूज? ये है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

इन शहरों के बीच चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस

  • देश की सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है.
  • दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है.
  • तीसरी वंदे भारत गुजरात की राजधानी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही है. 
  • चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से ऊना के अंब-अंदौरा चलेगी.
Vande Bharat Railways Narendra Modi Prime Minister