scorecardresearch

India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live : भारत ने 56 रन से जीता मैच, 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई नीदरलैंड्स की टीम

T20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में नीदरलैंड से होगा भारत का मुकाबला. यह मैच आज दोपहर 12:30 बजे सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

T20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में नीदरलैंड से होगा भारत का मुकाबला. यह मैच आज दोपहर 12:30 बजे सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
World Cup, IND vs NED, second match, India, Netherlands,

यह पहली बार है जब भारत और नीदरलैंड की टीमें आपस में कोई टी20 मैच खेलेंगी.

India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live: T20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा. यह पहली बार है जब दोनों टीमें आपस में कोई टी20 मैच खेलेंगी. यह मैच आज दोपहर 12:30 बजे सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2003 और 2011 वर्ल्ड कप के दौरान दो वनडे मैच हुए थे. इन दोनों ही मुकाबलों में भारत ने नीदरलैंड को मात देते हुए जीत हासिल की है.

हाथ में सिंक लेकर ट्विटर हेडक्वार्टर पहुंचे एलन मस्‍क, प्रोफाइल का बायो बदलकर ‘Chief twit’ किया

Advertisment

दिलचस्प बात ये है कि वर्ल्ड कप में जब भी टीम इंडिया ने नीदरलैंड को मैच में हराया है, तब भारत फाइनल मुकाबले में पहुचा है. 2003 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.

इससे पहले रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में विराट कोहली के साथ ही अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विकाट कोहली को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे, जबकि इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था. पावरप्ले में अर्शदीप सिंह और अंत के ओवरों में शमी, भुवनेश्वर सभी ने अच्छी गेंदबाजी की थी. पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं.

3 रु से 2700 रु का हुआ स्‍टॉक, टाटा ग्रुप शेयर का असली रिटर्न रहा 18000 गुना, तेजी अभी बाकी है

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'दाऊद, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद/रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन.


  • 15:54 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत ने 56 रनों से जीता मैच


  • 15:46 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड को जीतने के लिए 10 बॉल में चाहिए 78 रन.


  • 15:42 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत-नीदरलैंड का मुकाबला रोमांचक हो गया है. नीदरलैंड को जीत के लिए 12 बॉल में बनाने होंगे 79 रन.


  • 15:37 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड को जीतने के लिए 19 बॉल में 85 रन. टीम के शीर्ष 7 बल्लेबाज हो चुके हैं आउट


  • 15:35 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड को लगा 5वां झटका. जीतने के लिए 38 बॉल में चाहिए 108 रन.


  • 15:23 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड को लगा 5वां झटका. जीतने के लिए 38 बॉल में चाहिए 108 रन.


  • 15:09 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड को तीसरा झटका, 10 ओवर में बनाए 55 रन


  • 15:02 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन और बास डी लीड के बीच 27 बॉल में 28 रन की पार्टनरशिप.


  • 14:46 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम के लिए दूसरा झटका


  • 14:36 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड की ओर से विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ’दाऊद ओपनिंग के लिए पिच पर उतरे हैं.


  • 14:35 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    नीदरलैंड ने 2 ओवर में 11 रन बनाए.


  • 14:17 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं. नाबाद रहे दोनो खिलाड़ियों में विराट कोहली ने 44 बॉल में 62 रन तो सूर्य कुमार यादव ने 25 बॉल में 51 रन बनाएं हैं.


  • 14:08 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    विराट कोहली का अर्धशतक पूरा. 40 बॉल में बनाए 53 रन


  • 13:50 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए. विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव की जोड़ी मैदान खेल रही है.


  • 13:38 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत को दूसरा झटका, रोहित शर्मा के रूप में गिरा विकेट


  • 13:23 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 42 बॉलों में 53 रनों की पार्टनरशिप पर खेल रहे हैं.


  • 13:12 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के साथ 38 रन बनाए. रोहित शर्मा 20 बॉलों में 20 रन, जबकि विराट कोहली 12 बॉलों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.


  • 13:04 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    पांच ओवरों में भारत ने एक विकेट के नुकसान के साथ 28 रन बनाए.


  • 12:55 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    एल राहुल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा. एल राहुल के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान में आएं हैं.


  • 12:51 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    कप्तान रोहति शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी मैदान में बल्लेबाजी कर रही है.


  • 12:49 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    बारिश रूकने के बाद एक मैच शुरू हो गया है


  • 12:30 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि बारिश की वजह से अभी मैच शुरू होने में थोड़ी देरी होगी.


  • 12:23 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    बारिश की वजह से मैच के लिए होने वाले टॉस में देरी हो सकती है.


  • 12:20 (IST) 27 Oct 2022
    India vs Netherlands T20 World Cup 2022 Live :

    भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाला मैच को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ पहुंच चुकी है.


World Cup Cricket World Cup Icc Cricket World Cup