scorecardresearch

Oscars 2024: ओपेनहाइमर के नाम सात ऑस्कर, किसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, विनर्स की फुल लिस्ट

Oscars 2024: फिल्म ओपेनहाइमर को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है.

Oscars 2024: फिल्म ओपेनहाइमर को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Oscar Winners

क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर, सिलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, होयते वान होयटेमा को बेस्ट सिनेमटोग्राफी, जेनिफर लेमे को फिल्म एडिटिंग, एम्मा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस, Da’Vine Joy Randolph को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ऑस्कर मिला.

लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर अवॉर्ड (The Oscars Awards 2024) यानी अकादमी अवार्ड (Academy Awards ceremony) का एलान सोमवार को हो गया है. इस बार क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) को कुल सात कैटेगरी में ऑस्कर मिला है. वहीं फिल्म 'पुअर थिंग्स' ने भी 4 कैटेगरी में ऑस्कर जीते. ओपेनहाइमर को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर कैटेगरी में यह सम्मान मिला है. जबकि पुअर थिंग्स' के नाम बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग ऑस्कर रहा. लॉस एंजिलेस (अमेरिका) के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में हर साल की तरह इस बार भी कुल 23 कैटेगरी में अकादमी अवार्ड बांटे गए. यहां कैटेगरी वाइज सभी विजेताओं के नाम देख सकते हैं.

किस कैटेगरी में किसे मिला ऑस्कर, यहां देखें विनर्स लिस्ट

कैटेगरी

विजेता

बेस्ट पिक्चर

ओपेनहाइमर

बेस्ट डायरेक्टर

क्रिस्टोफर नोलन (ओपेनहाइमर)

बेस्ट एक्टर

किलियन मर्फी (ओपेनहाइमर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

ओपेनहाइमर: होयते वान होयटेमा

बेस्ट फिल्म एडिटिंग

ओपेनहाइमर: जेनिफर लेमे

बेस्ट ओरिजनल स्कोर

लुडविग गोरानसन(ओपेनहाइमर)

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग

व्हाट वाज आई मेड फॉर (बार्बी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ (द होल्डओवर्स)

बेस्ट साउंड

द जोन ऑफ इंटरेस्ट

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म

20 डेज इन मारियुपोल

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

द लास्ट रिपेयर शॉप

बेस्ट विजुअल इफेक्ट

गॉडजिला माइनस वन

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

द जोन ऑफ इंटरेस्ट

बेस्ट एक्ट्रेस

एम्मा स्टोन (पुअर थिंग्स)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

पुअर थिंग्स

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

पुअर थिंग्स

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग

पुअर थिंग्स

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले

अमेरिकन फिक्शन

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले

एनाटॉमी ऑफ ए फॉल

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म

द बॉय एंड द हेरॉन

एनिमेटेड शॉर्ट मूवी

वॉर इस ओवर! इंस्पायर्ड बाई द म्यूजिक ऑफ जॉन एंड योको

Advertisment

Oscar Awards