/financial-express-hindi/media/media_files/JeBvbQorGbxYtsFRWrxd.jpg)
Tax Saving FD 5 साल के लॉक-इन के साथ आती हैं. (Image: FE File)
Highest Interest Rate on Tax Saving FD: भारत में सीनियर सिटिजन के बीच टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है. टैक्स बचाने वाली एफडी एक ऐसी स्कीम हैं जो लोगों को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ देते हैं. ये एफडी 5 साल के लॉक-इन के साथ आती हैं. इन दिनों तमाम स्मॉल फाइनेंस बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. तमाम खूबियों से आकर्षित होकर अगर आप टैक्स में छूट वाली निवेश स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं तो यहां टैक्स सेविंग एफडी पर बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे बैंकों लिस्ट चेक कर सकते हैं.
टैक्स सेविंग एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज
अपनी गाढ़ी कमाई पर किसी तरह का जोखिम न लेने वाले और कम टैक्स ब्रैकेट वाले लोग टैक्स सेविंग एफडी का विल्कप चुन सकते हैं. टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल की लॉक-इन पीरियड होती है और इसमें समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है.
टैक्स सेविंग एफडी पर आम लोगों और सीनियर सिटिजन को कहां सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है, उसके लिए यहां कई बैकों की लिस्ट दी गई है.
बैंक का नाम | टैक्स सेविंग एफडी पर ब्याज (%) | टैक्स सेविंग एफडी रेट (%) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
ESAF Small Finance Bank | 6.25 | 6.75 |
Jana Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 6.25 | 6.75 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
Ujjivan Small Finance Bank | 7.20 | 7.70 |
Unity Small Finance Bank | 8.15 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 7.75 | 8.35 |
प्राइवेट सेक्टर बैंक | ||
Axis Bank | 7.0 | 7.75 |
Bandhan Bank | 5.85 | 6.60 |
City Union Bank | 6.25 | 6.50 |
CSB Bank | 5.75 | 6.25 |
DBS Bank | 6.50 | 7.00 |
DCB Bank | 7.40 | 7.90 |
Federal Bank | 6.60 | 7.25 |
HDFC Bank | 7.0 | 7.50 |
ICICI Bank | 7.0 | 7.50 |
IDFC First Bank | 6.75 | 7.25 |
IndusInd Bank | 7.25 | 7.75 |
Jammu & Kashmir Bank | 6.50 | 7.00 |
Karur Vysya Bank | 7.0 | 7.40 |
Karnataka Bank | 6.50 | 7.00 |
Kotak Mahindra Bank | 6.20 | 6.70 |
RBL Bank | 7.10 | 7.60 |
SBM Bank India | 7.75 | 8.25 |
South Indian Bank | 6.0 | 6.50 |
Tamilnad Mercantile Bank | 6.50 | 7.00 |
YES Bank | 7.25 | 8.00 |
पब्लिक सेक्टर बैंक | ||
Bank of Baroda | 6.50 | 7.15 |
Bank of India | 6.0 | 6.75 |
Bank of Maharashtra | 6.50 | 7.00 |
Canara Bank | 6.70 | 7.20 |
Central Bank of India | 6.50 | 7.00 |
Indian Bank | 6.25 | 6.75 |
Indian Overseas Bank | 6.50 | 7.00 |
Punjab National Bank | 6.50 | 7.00 |
Punjab & Sind Bank | 6.0 | 6.50 |
State Bank of India | 6.50 | 7.50 |
Union Bank of India | 6.50 | 7.00 |
Source: Paisabazaar.com | ||
Interest rates as of 17 September 2024 |
(नोट:पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा बैंकों की ये लिस्ट तैयार की गई है. संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से 17 सितंबर तक के एफडी रेट की अपडेट पैसा बाजार ने इस लिस्ट में शामिल की है. बता दें बैंक और वित्तीय संस्थान समय-समय पर अपने ब्याज दरों में बदलाव करते रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को किसी एफडी स्कीम में पैसे लगाने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से पुष्टि करने की सलाह दी जाती है.)
बैंक आमतौर पर आम लोगों की तुलना में सीनियर सिटिजन को एफडी पर 0.5 फीसदी अधिक रिटर्न ऑफर करते हैं. वहीं दूसरी तरफ देश में प्राइवेट सेक्टर और सरकारी बैंकों के मुकाबले लोगों को एफडी स्कीम पर स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिक ब्याज देते हैं. किसी भी बैंक के एफडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले विभिन्न बैंकों के ब्याज दर का ऑकलन कर फैसला करने से अच्छी कमाई हो सकती है.
बात करें टैक्स सेविंग एफडी रेट की तो उपरोक्त लिस्ट के मुताबिक सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को एफडी पर 8.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंक SBM Bank India में टैक्स सेविंग एफडी पर आम लोगों को 7.75 फीसदी सालान ब्याज मिल रहा है. बैंक अपने सीनियर सिटिजन को 5 साल की एफडी पर 8.25 फीसदी सालाना रिटर्न की पेशकश कर रहा है.
लिस्ट में सरकारी बैंकों को देखें तो फिलहाल टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहा है. बैंक सिर्फ अपने सीनियर सिटिजन को 7.50 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है. आम लोगों को 5 साल की एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न देने के मामले में कैनरा बैंक टॉप पर है.
एफडी में क्यों करें निवेश?
बैंक एफडी निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प है. इसमें निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है और जमा पर बेहतर रिटर्न भी मिल जाता है. खास बात ये है कि बैंक एफडी पर गारंटीड रिटर्न के साथ सरकारी संस्था डीआईसीजीसी की ओर से 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है. अगर कोई निवेशक सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न के साथ टैक्स बचाना चाहता है तो उसके लिए टैक्स सेविंग एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकता है.