/financial-express-hindi/media/media_files/JeBvbQorGbxYtsFRWrxd.jpg)
इन दिनों देश के प्रमुख बैंक और पोस्ट ऑफिस 1 साल की एफडी पर 6% से 7.5% तक ब्याज दे रहे हैं. (image: FE File)
अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. 2025 की ताजा अपडेट के अनुसार स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक, साथ ही बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां 6% से लेकर 8.25% तक की ब्याज दरें दे रही हैं. इस साल की तुलना में कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सबसे ज्यादा आकर्षक रिटर्न ऑफर किया है, जो पारंपरिक बैंकिंग विकल्पों की तुलना में 1% से अधिक बेहतर रिटर्न दे रहे हैं.
स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 साल की FD पर बेस्ट रेट्स
सूर्योदय, जना और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक इस साल 1 साल की FD पर 7.50% तक ब्याज दे रहे हैं. इसके अलावा इक्विटास बैंक 7.25% और SBM बैंक 7.05% सालाना रिटर्न दे रही है. कुछ अन्य स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे स्लाइस और यस बैंक 6.75% तक का रिटर्न दे रहे हैं. ये दरें 14 अगस्त 2025 तक अपडेट की गई हैं.
बैंक का नाम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष %) |
1 साल की अवधि (%) | |
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.75 |
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.50 |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.00 |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.00 |
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 4.75 |
SBM बैंक | 7.05 |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.25 |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 |
बंधन बैंक | 7.10 |
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.35 |
DCB बैंक | 7.00 |
CSB बैंक | 5.00 |
RBL बैंक | 7.00 |
यस बैंक | 6.75 |
IDFC फर्स्ट बैंक | 6.30 |
इंडसइंड बैंक | 6.75 |
करूर वैश्य बैंक | 6.60 |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक | 6.80 |
नोट : ब्याज दरें 14 अगस्त 2025 को अपडेट की गई हैं.
1 साल की एफडी पर ये प्राइवेट बैंक दे रहे हैं सबसे अधिक ब्याज
प्राइवेट बैंक भी सुरक्षित निवेश के लिए अच्छा विकल्प हैं. सिटी यूनियन बैंक 6.75%, कर्नाटक बैंक 6.50%, और एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, HDFC बैंक 6.25% तक ब्याज दे रहे हैं.
बैंक | ब्याज दरें (प्रति वर्ष %) |
1-साल की अवधि | |
सिटी यूनियन बैंक | 6.75 |
DBS बैंक | 6.30 |
फेडरल बैंक | 6.40 |
कर्नाटक बैंक | 6.50 |
HDFC बैंक | 6.25 |
IDBI बैंक | 6.55 |
कोटक महिंद्रा बैंक | 6.25 |
साउथ इंडियन बैंक | 6.60 |
एक्सिस बैंक | 6.25 |
धनलक्ष्मी बैंक | 6.25 |
नोट: ब्याज दरें 14 अगस्त 2025 को अपडेट की गई हैं.
सरकारी बैंकों की 1 साल की बेस्ट FD दरें
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया 6.50% तक ब्याज दे रहे हैं. इंडियन ओवरसीज़ बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.60% तक रिटर्न दे रहे हैं.
बैंक | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
1-साल की अवधि (%) | |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.50 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 6.20 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 6.10 |
केनरा बैंक | 6.25 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.50 |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.50 |
इंडियन बैंक | 6.10 |
इंडियन ओवरसीज़ बैंक | 6.60 |
यूको बैंक | 6.25 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.60 |
नोट: ब्याज दरें 14 अगस्त 2025 को अपडेट की गई हैं.
भारत में टॉप 10 कॉर्पोरेट FD की ब्याज दरें
मणिपाल हाउसिंग फाइनेंस सिंडिकेट लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 8.25% सालाना ब्याज दर ऑफर की है. इसके अलावा मुथूट कैपिटल 7.90%, महिंद्रा फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस 7.50% और 7.39% तक ब्याज दे रहे हैं.
कंपनी | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) |
1 साल की अवधि | |
मणिपाल हाउसिंग फाइनेंस सिंडिकेट लिमिटेड | 8.25 |
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड | 7.39 |
महिंद्रा फाइनेंस | 7.50 |
PNB हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड | 7.00 |
सुंदरम होम फाइनेंस | 7.20 |
ICICI होम फाइनेंस | 7.25 |
LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड | 6.70 |
मुथूट कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड | 7.90 |
केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन | 7.00 |
नोट : ब्याज दरें 14 अगस्त 2025 को अपडेट की गई हैं. टॉप कॉर्पोरेट FD पर मैच्योरिटी के बाद रिन्यू करने पर 0.25% का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. इसके अलावा, हर महीने हर ग्राहक को RD के अलावा 50 लाख रुपए तक की डिपॉजिट पर सालाना 0.10% का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. ध्यान रहे, यह फायदा केवल उन ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने HDFC के ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से अपनी FD रिन्यू की है.
पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर कितना मिल रहा है ब्याज
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की FD पर 6.90% तक ब्याज मिल रहा है.
अवधि | ब्याज दर (प्रति वर्ष%) |
1 साल | 6.90 |
नोट: क्वाटर्ली कंपाउंडिंग; ऊपर दी गई ब्याज दरें 30 सितंबर 2025 तक लागू हैं
बेस्ट एफडी कैसे चुनें: निवेश से पहले जानें ये जरूरी बातें
अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे भरोसेमंद विकल्प हो सकता है. लेकिन हर बैंक या फाइनेंस कंपनी की FD रिटर्न अलग-अलग होती है और सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है. यहां कुछ अहम बातें बताई जा रही हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी बेस्ट FD चुन सकते हैं.
1. ब्याज दरों की तुलना करें
एफडी पर मिलने वाला रिटर्न सबसे पहले ब्याज दरों पर निर्भर करता है. अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियां अलग ब्याज दरें ऑफर करती हैं. उदाहरण के लिए, वर्तमान में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सालाना 9% तक की दर दे रहे हैं, जो पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की उच्चतम दरों से 1%-1.5% अधिक है. इसलिए निवेश से पहले सभी विकल्पों की तुलना करना बेहद जरूरी है.
2. अवधि और आर्थिक लक्ष्य
बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की FD अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है. FD की अवधि तय करते समय अपने आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें. समय से पहले FD तोड़ने पर ब्याज राशि पर आमतौर पर 1% की पेनल्टी लगती है, इसलिए यह निर्णय सोच-समझकर लें.
3. बैंक/फाइनेंस कंपनी की विश्वसनीयता
कुछ बैंक और कंपनियां उच्च ब्याज दर ऑफर करती हैं, लेकिन उनमें निवेश जोखिम भी हो सकता है. इसलिए कंपनी की क्रेडिट रेटिंग और विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है.
4. पेनल्टी दरें जांचें
इमरजेंसी में FD से पैसे निकालने पर कुछ बैंक और कंपनियां जुर्माना वसूलती हैं. सही FD चुनते समय इस जुर्माने की दर जरूर देखें.
5. आवेदन प्रक्रिया
एफडी खोलने की प्रक्रिया हर बैंक/फाइनेंस कंपनी में अलग होती है. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से आप घर बैठे ही FD खोल सकते हैं और किसी समस्या के समाधान के लिए तुरंत संपर्क कर सकते हैं. इसलिए ऐसा बैंक या कंपनी चुनें जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन स्वीकार करती हो.
इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी बचत के लिए सही और सुरक्षित FD योजना चुन सकते हैं और फटाफट अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं.
(Credit : Paisa Bazaar)