/financial-express-hindi/media/media_files/6j1tLMKOyyPoudD4xlQ1.jpg)
FD Interest Rates: एक से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर प्रमुख बैंकों द्वारा दिए जा रहे ब्याज दरों की जानकारी यहां लिस्ट में दी गई है. (Image: Freepik)
Highest Interest Rates on Fixed Deposits: फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित और निश्चित रिटर्न की तलाश करने वालों के लिए एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है. इसमें, आप एक निश्चित समय के लिए बैंक में एक बड़ी रकम निवेश करते हैं. इस राशि पर ब्याज एक निश्चित दर पर मिलता है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलने के समय बैंक द्वारा निर्धारित किया जाता है.
1 से 3 साल की एफडी पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खाता खोलने से पहले, लोग आमतौर पर बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दरों की आपस में तुलना करते हैं. बैंक छोटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर कम ब्याज दरें और लंबे समय की डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दरें ऑफर करते हैं. इसका मतलब है कि तीन साल के FD पर मिलने वाला ब्याज एक साल के FD की तुलना में अधिक होता है. आमतौर पर, लोग उस बैंक को चुनते हैं जिसके साथ उनका लंबा समय का बैंकिंग संबंध होता है. हालांकि, यदि ब्याज में काफी अंतर हो, तो नया बैंक चुनना भी सामान्य है.
अगर आप 1 या 3 साल की FD में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो कई बैंक इन दिनों बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. कुछ प्रमुख बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), HDFC बैंक, कैनरा बैंक शामिल हैं.
बैंक एफडी ब्याज दर | ||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | |
1 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 3 साल की एफडी पर ब्याज (%) | |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.50 |
Equitas Small Finance Bank | 8.10 | 8.00 |
ESAF Small Finance Bank | 6.00 | 6.75 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.25 |
NorthEast Small Finance Bank | 7.00 | 9.00 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.05 | 8.60 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 7.20 |
Unity Small Finance Bank | 7.85 | 8.15 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.00 | 8.50 |
प्राइवेट बैंक | ||
Axis Bank | 6.70 | 7.10 |
Bandhan Bank | 8.05 | 7.25 |
City Union Bank | 7.00 | 6.50 |
CSB Bank | 5.00 | 5.75 |
DBS Bank | 7.00 | 6.50 |
DCB Bank | 7.10 | 7.55 |
Federal Bank | 6.80 | 7.00 |
HDFC Bank | 6.60 | 7.00 |
ICICI Bank | 6.70 | 7.00 |
IDFC First Bank | 6.50 | 6.80 |
IndusInd Bank | 7.75 | 7.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.00 | 6.75 |
Karur Vysya Bank | 7.00 | 7.00 |
Karnataka Bank | 7.35 | 6.50 |
Kotak Mahindra Bank | 7.10 | 7.00 |
RBL Bank | 7.50 | 7.50 |
SBM Bank India | 7.05 | 7.30 |
South Indian Bank | 6.70 | 6.70 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.00 | 6.50 |
YES Bank | 7.25 | 7.25 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 6.85 | 7.15 |
Bank of India | 6.80 | 6.50 |
Bank of Maharashtra | 6.75 | 6.50 |
Canara Bank | 6.85 | 6.80 |
Central Bank of India | 6.85 | 6.75 |
Indian Bank | 6.10 | 6.25 |
Indian Overseas Bank | 7.10 | 6.50 |
Punjab National Bank | 6.80 | 7.00 |
Punjab & Sind Bank | 6.30 | 6.00 |
State Bank of India | 6.80 | 6.75 |
Union Bank of India | 6.80 | 6.70 |
Source: Paisabazaar.com | ||
Interest rates as of 13 November 2024 |
(नोट: 1 और 3 साल की एफडी रेट को लेकर 35 से अधिक बैकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. पैसा बाजार की ओर बताया गया है कि संबंधित बैंकों के रेट से जुड़ी ये जानकारी 13 नवंबर तक की है. बता दें कि ये लिस्ट पाठकों की जानकारी के लिए है. बैंक समय-समय पर अपने ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में निवेशकों को किसी एफडी स्कीम में पैसे लगाने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से पुष्टि करने की सलाह दी जाती है.)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में 1 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
इस बैंक में निवेशकों को 1 साल की एफडी पर 6.80 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
कैनरा बैंक
कैनरा बैंक एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.85 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
HDFC बैंक
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी में 1 साल की एफडी पर 6.6 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 7.0 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
ICICI बैंक
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.7 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 7.0 फीसदी ब्याज दे रहा है.
कोटक महिंद्रा बैंक
इस बैंक में 1 साल की एफडी पर 7.1 फीसदी और 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.0 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
फेडरल बैंक
यह बैंक अपने आम ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 7.0 फीसदी ब्याज मिल रहा है.