/financial-express-hindi/media/media_files/wzClvRaLjFapiyEw4bJP.jpg)
Car Loan: सस्ते कार लोन की है तलाश तो चेक करें बैंकों की लिस्ट.
Cheapest Car Loan: कार खरीदने के लिए आमतौर पर लोग लोन की मदद लेते हैं. बाकी डाउन पेमेंट अपनी सेविंग से करते हैं. फेस्विट सीजन जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वाहन निर्माता कंपनियां नए-नए पेशकश कर रही हैं. ऐसे में इस बीच आई गाड़ियों में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं लेकिन सेविंग कम पड़ने के कारण फंड का इंतजाम करने के लिए बैंक का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं तो हम आपको यहां बैंकों की एक लिस्ट साझा कर रहे हैं. लिस्ट में कार लोन और उसपर बैंक द्वारा ली जा रही ब्याज दर का ब्यारा दिया गया. साथ ही 5 लाख रुपये तक के कार लोन पर कितनी मंथली किस्त यानी ईएमआई बनेगी और प्रोसेसिंग चार्ज कितनी है उसके बारे में भी डिटेल दी गई है. इन जरूरी पहलुओं पर विचार करके कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कहां मिल रहा सबसे सस्ता कार लोन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक 5 साल टेन्योर वाले 5 लाख के कार लोन पर 8.70 से 10.45 के बीच दर से ब्याज ले रहा है. लोन अमाउंट के हिसाब से बैंक कार लोन पर 1000 रुपये प्रासेसिंग फीस ले रहा है. अगर कोई ग्राहक इस बैंक से कार लोन लेता है तो उसकी मंथली किस्त यानी ईएमआई 10,307-10,735 रुपये बनेगी.
कार लोन ब्याज दर और प्रोसेसिंग चार्ज | |||
बैंक का नाम | ब्याज दर (%) | 5 साल टेन्योर वाले 5 लाख तक कार लोन पर बनने वाली EMI (रुपये में) | प्रोसेसिंग चार्ज (% of loan amount) |
Union Bank of India | 8.70 - 10.45 | 10,307 - 10,735 | Rs 1,000 |
Punjab National Bank | 8.75 - 10.60 | 10,319 - 10,772 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 1,500) |
Bank of Baroda | 8.95 - 12.70 | 10,367 - 11,300 | Up to Rs 2,000 |
Canara Bank | 8.70 - 12.70 | 10,307 - 11,300 | 0.25% (Maximum Rs 2,500) |
Bank of India | 8.85 - 10.85 | 10,343 - 10,834 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 5,000) |
UCO Bank | 8.45 - 10.55 | 10,246 - 10,759 | Nil |
State Bank of India | 9.05-10.10 | 10,391-10,648 | Up to Rs 1,500 |
IDBI Bank | 8.80 - 9.65 | 10,331 - 10,294 | Rs 2,500 |
Bank of Maharashtra* | 8.70 - 13.00 | 10,307 - 11,377 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000) |
Indian Overseas Bank** | 8.85 - 12.00 | 10,343 - 11,122 | 0.50% (Rs 500 - Rs 5,000) |
ICICI Bank | 9.10 onwards | 10,403 onwards | Up to 2% |
HDFC Bank | 9.20 onwards | 10,428 onwards | 0.50% (Rs 3,500 - Rs 8,000) |
Karnataka Bank | 8.88 - 11.37 | 10,350 - 10,964 | 0.60% (Rs 3,000 - Rs 11,000) |
Federal Bank | 8.85 onwards | 10,343 onwards | Rs 2,000 - Rs 4,500 |
Punjab and Sind Bank*** | 8.85 - 10.25 | 10,343 - 10,685 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000) |
South Indian Bank | 8.75 onwards | 10,319 onwards | 0.75% (Max: Rs 10,000) |
IDFC First Bank | 9.00 onwards | 10,379 onwards | Up to Rs 10,000 |
City Union Bank | 14.45 - 14.95 | 11,751 - 11,882 | 1.25% (Min: Rs 1,000) |
*मौजूदा हाउसिंग लोन उधारकर्ताओं और कॉर्पोरेट सैलरी खाता धारकों के लिए ब्याज दर में 0.25% की रियायत. | |||
**800 से अधिक क्रेडिट स्कोर रहने पर कार खरीदारों के लिए ब्याज दर में 0.50% और 750-799 क्रेडिट स्कोर वालों को कार लोन पर ब्याज दर में 0.25% रियायत मिल सकती है. | |||
***पीएसबी अपना वाहन सुगम के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट. | |||
Rates and charges as of 21st August 2024 | |||
Source: Paisabazaar.com |
(नोट: कार लोन ब्याज दर से जुड़ी लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम ने तैयार की है. लिस्ट में शामिल सभी बैंकों के डिटेल 21 जुलाई तक के हैं. कार लोन लेने का फैसला करने से पहले ब्याज दर से जुड़ी सटीक जानकारी की पुष्टि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और शाखा से कर लें क्योंकि वाहन कंपनियां समय-समय में कीमतों में बदलाव करती रहती हैं जिससे बैंक भी ऑटो लोन की दरें बदलते रहते हैं.)
इसी तरह लिस्ट में शामिल पंजाब नेशनल बैंक से लेकर सिटी यूनियन बैंक तक के बैंक कार लोन पर 8.70-14.95 ब्याज ले रहे हैं. सभी बैंकों में प्रासेसिंग चार्ज अलग-अलग हैं. इन बैंकों में कार लोन पर बनने वाली ईएमआई भी अलग हैं.
बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर कार खरीदारों को सस्ते दर पर लोन मिल सकते हैं. इसके अलावा कार्पोरेट सैलरी खाता धारकों को और पहले हाउसिंग लोन लिए ग्राहकों को भी 0.25 फीसदी तर ब्याज में रियायत मिल सकती है. पंजाब एंड सिंध बैंक पीएसबी अपना वाहन सुगम स्कीम के तहत प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट दे रही है. ऐसे में नई कार खरीदने के लिए फंड का इंतजाम लोन के जरिए करने की सोच रहे ग्राहकों को सलाह है कि लिस्ट में दिए गए सभी पहलुओं पर विचार करके संबंधित बैंक का चयन करें.