/financial-express-hindi/media/media_files/e6eZQc8Ty6Xv08PiZJ7M.jpg)
EMI on Home Loan: होम लोन की अवधि जितनी अधिक होगी, EMI उतनी ही छोटी होगी. (Image: PIxabay)
Cheapest Home Loan: घर खरीदना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए ज्यादातर लोगों को होम लोन की जरूरत पड़ती है. अगर आप घर खरीदने के लिए 30 से 75 लाख तक का लोन सस्ते ब्याज दर पर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां 30 से अधिक बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनीज की लिस्ट चेक कर सकते हैं. लिस्ट में एसबीआई (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया (BoI) जैसे तमाम सरकारी और आईसीआईसीआई (ICICI Bank), एचडीएफसी (HDFC Bank) कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) एक्सिस (Axis Bank) जैसे प्रमुख प्राइवेट बैंकों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट में 10 हाउसिंग फाइनेंस कंपनीज के नाम भी हैं. आइए अब जानते हैं कहां कितने ब्याज दर पर मिल रहा है होम लोन
कहां मिलेगा सस्ता होम लोन
अगर आप होम लोन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का रूख करते हैं, तो इन दिनों यह बैंक अपने ग्राहकों को सालाना 8.50 से 9.85 फीसदी के बीच सालाना दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है. इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों से 8.40-10.90 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है. यूनियन बैंक में आपको 8.30-10.90 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन मिल रहा है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 8.40 से 10.15 फीसदी ब्याज दर होम लोन मिल रहा है.
घर खरीदने के लिए अगर आप बैंक ऑफ इंडिया का रुख करते हैं तो यहां आपको 30 से 75 लाख तक होम लोन सालाना 8.35-11.10 फीसदी ब्याज दर पर मिल सकता है. कैनरा बैंक अपने ग्राहकों को घर खरीदने के लिए 8.40 से 11.15 फीसदी के बीच ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी में और आईसीआईसीआई बैंक में 8.75 फीसदी के शुरूआती दर पर होम लोन मिल रहा है. एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों से होम लोन पर 8.75 प्रतिशत से 9.65 प्रतिशत तक ब्याज ले रहा है.
सस्ते होम लोन के लिए देखें बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की लिस्ट
बैंक का नाम | लोन अमाउंट (रुपये) | |
30 लाख तक के लोन पर ब्याज (%) | 30-75 तक के लोन पर ब्याज (%) | |
सरकारी बैंक | ||
State Bank of India | 8.50-9.85 | 8.50-9.85 |
Bank of Baroda | 8.40-10.65 | 8.40-10.65 |
Union Bank of India | 8.30-10.75 | 8.30-10.90 |
Punjab National Bank | 8.45-10.25 | 8.40-10.15 |
Bank of India | 8.35-10.85 | 8.35-10.85 |
Canara Bank | 8.50-11.25 | 8.45-11.25 |
UCO Bank | 8.45-10.30 | 8.45-10.30 |
Bank of Maharashtra | 8.35-11.15 | 8.35-11.15 |
Punjab and Sind Bank | 8.50-10.00 | 8.50-10.00 |
Indian Overseas Bank | 8.40-10.60 | 8.40-10.60 |
Indian Bank | 8.40-10.30 | 8.40-10.30 |
प्राइवेट बैंक | ||
Kotak Mahindra Bank | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
ICICI Bank | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
Axis Bank | 8.75-13.30 | 8.75-13.30 |
HSBC Bank | 8.50 onwards | 8.50 onwards |
South Indian Bank | 8.70-11.70 | 8.70-11.70 |
Karur Vysya Bank | 9.00-11.05 | 9.00-11.05 |
Karnataka Bank | 8.75-10.87 | 8.75-10.87 |
Federal Bank | 8.80 onwards | 8.80 onwards |
Dhanlaxmi Bank | 8.60 onwards | 8.60 onwards |
Tamilnad Mercantile Bank | 8.60-9.95 | 8.60-9.95 |
Bandhan Bank | 9.16-15.00 | 9.16-13.33 |
RBL Bank | 9.00 onwards | 9.00 onwards |
CSB Bank | 10.49-12.34 | 10.49-12.34 |
HDFC Bank Ltd. | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
City Union Bank | 8.25-9.50 | 8.50-10.00 |
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFCs) | ||
LIC Housing Finance | 8.50 onwards | 8.50 onwards |
Bajaj Housing Finance | 8.50 onwards | 8.50 onwards |
Tata Capital | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
PNB Housing Finance | 8.50-14.50 | 8.50-14.50 |
GIC Housing Finance | 8.80 onwards | 8.80 onwards |
SMFG India Home Finance | 10.00 onwards | 10.00 onwards |
Sammaan Capital (Formerly Indiabulls Housing Finance) | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
Aditya Birla Capital | 8.60 onwards | 8.60 onwards |
ICICI Home Finance | 9.30 onwards | 9.30 onwards |
Godrej Housing Finance | 8.55 onwards | 8.55 onwards |
Rates as of 26th December 2024 |
(नोट:30 से 75 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए ब्याज दर से जुड़ी यह जानकारी पैसा बाजार द्वारा जुटाई गई है. बैंक अपने दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं ऐसे में सलाह है कि होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
कुल मिलाकर, विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें अलग-अलग हैं, और आपको अपने विकल्पों की तुलना करनी चाहिए ताकि आप सबसे अच्छी दर पा सकें.
होम लोन लेने से पहले ये 10 बातें जरूर समझ लें
पात्रता की शर्तें
होम लोन पात्रता मुख्य रूप से आपकी इनकम और रीपेमेंट क्षमता के आधार पर तय की जाती है.
होम लोन
फ्लोटिंग रेट लोन लोकप्रिय हैं क्योंकि वे कस्टमर को लचीलापन प्रदान करते हैं.
पहले घर या पहले लोन
आप परिवार के किसी कमाऊ सदस्य को को-एप्लीकेंट के तौर पर जोड़कर अपनी लोन पात्रता बढ़ा सकते हैं.
लोन की राशि
लोन की राशि दिए जाते समय प्रचलित दर, आपके होम लोन पर लागू होने वाली ब्याज दर होती है.
आपके होम लोन की लागत
आप प्रॉपर्टी चुनने से पहले भी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
EMI/प्री-EMI
अवधि जितनी अधिक होगी, EMI उतनी ही छोटी होगी. हालांकि लोन की अवधि लंबी होने पर ब्याज अधिक चुकानी पड़ सकती है.
अवधि
प्रॉपर्टी के सभी को-ओनर को होम लोन का को-एप्लीकेंट बनना होगा. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि सभी को-एप्लीकेंट, को-ओनर भी हों.
आप SBI, PNB, HDFC और अन्य बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही होम लोन रेट की आपस में तुलना करके घर खरीदने के लिए बेस्ट विकल्प चुन सकते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि होम लोन के लिए ब्याज दर विभिन्न बैंकों में अलग-अलग है. यह पैसे उधार लेने वाले के क्रेडिट स्कोर और बैंक की नीतियों पर निर्भर करती है. यानी, अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज दर मिल सकती है. दरअसल बैंक पैसे उधार देने से पहले क्रेडिट स्कोर की जांच करते हैं. यह स्कोर दिखाता है कि आप लोन चुकाने में कितने सक्षम हैं.
(Credit: HDFC Bank Blog, Paisa Bazaar)