scorecardresearch

EPFO में बैलेंस चेक करने का नया तरीका, मिस कॉल से लेकर UMANG ऐप तक, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रासेस

PF Balance Check : अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितनी राशि जमा हो चुकी है, तो यहां बताए गए आसान तरीकों से आप यह जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं.

PF Balance Check : अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितनी राशि जमा हो चुकी है, तो यहां बताए गए आसान तरीकों से आप यह जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
How To Check PF Balance, EPF withdrawal rules 2025, EPFO latest update October 2025, PF withdrawal new rules, EPFO viral news truth, EPF myths vs facts, EPF withdrawal made easier, CBT meeting EPFO October 2025, PF partial withdrawal simplified, EPFO 100 percent withdrawal rule, EPF 12 months service rule, EPF housing withdrawal, PF for education and marriage, EPF minimum 25 percent balance, EPF auto claim settlement, EPF final settlement 12 months, EPF pension withdrawal 36 months, EPFO news today, EPFO fake news fact check, EPF interest rate 8.25 percent, EPFO rules for employees

EPF balance Check: ईपीएफ एक अहम रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और कंपनी हर महीने एक तय राशि का योगदान करते हैं. (AI Image: Perplexity)

How To Check EPF Balance: कर्मचारियों की सुविधा के लिए ईपीएफओ (EPFO) ने हाल ही में कई अहम बदलाव किए हैं. संगठन ने एडवांस ईपीएफ क्लेम के ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है, जिससे कर्मचारियों को त्वरित राहत मिलेगी. इसके साथ ही ‘पासबुक लाइट’ फीचर लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए सदस्य अपने कॉन्ट्रिव्यूशन, निकासी और बैलेंस की जानकारी सीधे पोर्टल पर सिंगल लॉगिन में देख सकते हैं.

ईपीएफओ ने जॉइनिंग और एग्जिट डेट अपडेट करने की प्रक्रिया भी सरल की है. इसके साथ ही ईपीएफओ ने एडवांस में पीएफ क्लेम की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है, जिससे अब क्लेम का निपटान पहले से कहीं तेजी से हो पा रहा है. इसके अलावा संगठन ने अपने सदस्यों के लिए ईपीएफ बैलेंस चेक करने के कई नए विकल्प भी शुरू किए हैं. अब कोई भी कर्मचारी मिनटों में यह जान सकता है कि उसके पीएफ खाते में कितनी रकम जमा है. ये सभी सुविधाएं ऑनलाइन, मिस्ड कॉल, एसएमएस और मोबाइल ऐप जैसे माध्यमों से उपलब्ध हैं. आइए जानें, कौन-कौन से आसान तरीके हैं जिनके जरिए आप घर बैठे अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं.

Advertisment

पीएफ बैलेंस चेक करने के आसान तरीके

ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के लिए कई तरह की सेवाएं शुरू की हैं, जिससे पीएफ बैलेंस चेक करना बहुत सुविधाजनक हो गया है. आइए, जानते हैं कि आप अपना बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं:

1. यूएएन के साथ पीएफ बैलेंस चेक करें

अगर आपके पास आपका यूएएन नंबर है, तो आप इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से:

ईपीएफओ पोर्टल पर जाएं और अपने यूएएन और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.

'सेवाएं' सेक्शन में 'सदस्य पासबुक' पर क्लिक करें.

आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप अपनी पासबुक देख सकेंगे.

उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से:

उमंग ऐप डाउनलोड करें और अपने यूएएन से लिंक करें.

'ईपीएफओ' सेक्शन में जाकर 'पासबुक देखें' पर क्लिक करें.

अपना यूएएन और ओटीपी दर्ज करें और अपनी पासबुक देखें और डाउनलोड करें.

2. बिना यूएएन के पीएफ बैलेंस चेक करें

अगर आप अपना यूएएन नंबर याद नहीं रख पा रहे हैं या पोर्टल पर लॉग इन नहीं करना चाहते, तो भी आप अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं:

SMS के माध्यम से:

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'EPFOHO UAN ENG' लिखकर 7738299899 पर भेजें.

कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर पीएफ बैलेंस की जानकारी वाला एक एसएमएस आ जाएगा. आप अपनी पसंद की भाषा में जानकारी पाने के लिए 'ENG' की जगह 'HIN' (हिंदी) या कोई अन्य भाषा कोड इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिस्ड कॉल के माध्यम से:

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें.

कुछ ही देर में आपको पीएफ बैलेंस की जानकारी वाला एक एसएमएस मिल जाएगा. यह सेवा बिलकुल मुफ्त है.

समय-समय पर पीएफ बैलेंस की जांच करना बेहद जरूरी है. इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि अब तक आपने रिटायरमेंट के लिए कितनी बचत कर ली है और भविष्य की वित्तीय योजना बनाना आसान हो जाता है.

अगर आप ऐसे संस्थान में काम करते हैं जो ईपीएफओ (Employees’ Provident Fund Organisation) से छूट प्राप्त है, तो आप अपना पीएफ बैलेंस ईपीएफओ पोर्टल पर नहीं देख पाएंगे. ऐसे मामलों में आपका पीएफ का पैसा कंपनी के अपने ट्रस्ट के जरिए मैनेज किया जाता है.

ऐसे कर्मचारियों को अपनी बचत की जानकारी के लिए वेतन पर्ची (Salary Slip) देखनी चाहिए, कंपनी के आंतरिक कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन करना चाहिए या फिर सीधे एचआर (HR) विभाग से संपर्क करना चाहिए.

EPF: क्या है एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड?

एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF) एक महत्वपूर्ण रिटायरमेंट बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी और एंप्लॉयर यानी कंपनी, दोनों हर महीने एक तय राशि का कॉन्ट्रीब्यूशन करते हैं. यह राशि समय के साथ ब्याज के साथ बढ़ती है, जिसका मौजूदा दर सालाना 8.25% है. यह संचित राशि कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय या कुछ विशेष परिस्थितियों, जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, या घर खरीदने के लिए समय से पहले निकालने की सुविधा देती है. अपने पीएफ बैलेंस को नियमित रूप से चेक करने से आप अपने कॉन्ट्रीब्यूशन, ब्याज, निकासी को ट्रैक कर सकते हैं, और धारा 80C के तहत मिलने वाले कर लाभ का भी फायदा उठा सकते हैं.

Epfo Epf