scorecardresearch

गौतम अडानी फिर भारत के सबसे अमीर शख्‍स, 8.10 लाख करोड़ दौलत के साथ मुकेश अंबानी को किया पीछे, टॉप 100 में ये इंडियन

Gautam Adani Wealth: अडानी ग्रुप कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी से सुधार हो रहा है, वहीं इसका फायदा सीधे तौर पर गौतम अडानी को भी मिल रहा है. उनकी नेट वर्थ बढ़कर 9760 करोड़ डॉलर हो गई है.

Gautam Adani Wealth: अडानी ग्रुप कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी से सुधार हो रहा है, वहीं इसका फायदा सीधे तौर पर गौतम अडानी को भी मिल रहा है. उनकी नेट वर्थ बढ़कर 9760 करोड़ डॉलर हो गई है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
SEBI show cause notice to Adani firms

Richest Indian: गौतम अडानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं. इस मामले में वह मुकेश अंबानी से एक पायदान आगे निकल गए हैं. (reuters)

Gautam Adani Net Worth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए नया साल बेहतर साबित हुआ है. हिंडनबर्ग के आरोपों से उबरते हुए उनकी ग्रुप कंपनियों (Adani Group) ने शानदार कमबैक्‍ किया है. कुछ कंपनियों के शेयर अपने 1 साल के लो से 50 से 100 फीसदी तक मजबूत हुए हैं. इससे जहां अडानी ग्रुप कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी से सुधार हो रहा है, वहीं इसका फायदा सीधे तौर पर गौतम अडानी को भी मिल रहा है. उनकी नेट वर्थ बढ़कर 9760 करोड़ डॉलर हो गई है और इसी के साथ वह एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं. इस मामले में वह मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से एक पायदान आगे निकल गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की लिस्ट में वह अब टॉप 12 में शामिल हैं. 

दुनिया के 12वें सबसे अमीर

गौतम अडानी अमीरों की लिस्‍ट में 12वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. जबकि मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर हैं. बता दें कि पिछले साल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से जिस तरह से अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयर गिरे थे, गौतम अडानी इस लिस्‍ट में टॉप 20 से बाहर हो गए थे. जबकि रिपोर्ट के पहले वह टॉप 5 में थे. अभी की बात करें तो 22000 करोड़ डॉलर नेटवर्थ के साथ एल मस्‍क दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स बने हुए हैं; जबकि जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर और बरनार्ड अरनॉल्‍ट तीसरे नंबर पर थे. बिल गेट्स और बरनार्ड अरनॉल्‍ट चौथे और पांचवें नंबर पर हैं. टॉप 100 में भारत के 8 अरबपति हैं. 

Advertisment

ये हैं दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्‍ट

1. एलन मस्‍क 

कुल संपत्ति: 22000 करोड़ डॉलर
2024 में: 935 करोड़ डॉलर घटी

2. जेफ बेजोस

कुल संपत्ति: 16900 करोड़ डॉलर
2024 में: 758 करोड़ डॉलर घटी

3. बरनार्ड अरनॉल्‍ट 

कुल संपत्ति: 16800 करोड़ डॉलर
2024 में: 1080 करोड़ डॉलर घटी

4. बिल गेट्स

कुल संपत्ति: 13800 करोड़ डॉलर
2024 में: 268 करोड़ डॉलर घटी

5. स्‍टीव बाल्‍मर

कुल संपत्ति: 12800 करोड़ डॉलर
2024 में: 265 करोड़ डॉलर घटी

6. मार्क जुकरबर्ग 

कुल संपत्ति: 12600 करोड़ डॉलर
2024 में: 249 करोड़ डॉलर घटी

7. लैरी पेज

कुल संपत्ति: 12400 करोड़ डॉलर
2024 में: 274 करोड़ डॉलर घटी

8. वारेन बफेट 

कुल संपत्ति: 12200 करोड़ डॉलर
2024 में: 192 करोड़ डॉलर बढ़ी

9. लैरी एलिसन

कुल संपत्ति: 12000 करोड़ डॉलर
2024 में: 332 करोड़ डॉलर घटी

10. सर्जेई ब्रिन 

कुल संपत्ति: 11700 करोड़ डॉलर
2024 में: 259 करोड़ डॉलर घटी

11. कॉर्लोस स्लिम 

कुल संपत्ति: 10200 करोड़ डॉलर
2024 में: 312 करोड़ डॉलर घटी

12. गौतम अडानी

कुल संपत्ति: 9760 करोड़ डॉलर
2024 में: 767 करोड़ डॉलर बढ़ी 

13. मुकेश अंबानी

कुल संपत्ति: 9700 करोड़ डॉलर
2024 में: 665 करोड़ बढ़ी 

टॉप 100 में भारतीय

12. गौतम अडानी - 9760 करोड़ डॉलर
13. मुकेश अंबानी- 9700 करोड़ डॉलर
38. शपूर मिस्‍त्री- 3460 करोड़ डॉलर
45. शिव नाडर- 3300 करोड़ डॉलर 
64. अजीम प्रेमजी- 2570 करोड़ डॉलर 
67. सावित्री जिंदल- 2470 करोड़ डॉलर 
81. दिलीप सांघवी- 2190 करोड़ डॉलर 
90. लक्ष्‍मी मित्‍तल- 2010 करोड़ डॉलर 

Adani Group Gautam Adani Mukesh Ambani