/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
Top Bank offers Highest Interest Rate on FD: सितंबर में एफडी पर सबसे अधिक हासिल करने के लिए बैंकों की लिस्ट चेक कर सकते हैं ()
Highest Interest Rate on Bank FD: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी बैंक एफडी में निवेश करने की योजना बनाने वाले लोग हाल के घटनाक्रमों से प्रेरणा ले सकते हैं. हाल में कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं हैं. ऐसे में क्या बैंक एफडी में पैसे लगाना सही रहेगा? फैसला करने से पहले बैंक एफडी के बारे में समझना जरूरी है.
बैंक एफडी उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो अपनी सेविंग पर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. बैंक एफडी में जमा पर एक निश्चित अवधि के लिए तय ब्याज दर से रिटर्न मिलती हैं. अपने ग्राहकों के लिए बैंक विभिन्न टेन्योर वाले एफडी स्कीम ऑफर करते हैं. जिससे लोग एफडी में एकमुश्त रकम लगाने के समय अपने हिसाब से टेन्योर का चयन कर पाते हैं.
Also read : LPG Price Hike: आज से 39 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितनी हो गई कीमत
जिस बैंक में पहले से निवेशक का सेविंग अकाउंट है वहां एफडी स्कीम में पैसे लगा सकते हैं या एफडी पर अधिक रिटर्न दे रहे बैंक में वे पैसे लगा सकते है. इसका फैसला निवेशक पर है कि वह एफडी में पैसे लगाना चाहते हैं या नहीं. हालांकि, विभिन्न बैंकों में एफडी अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है. अगर निवेशक किसी ऐसे बैंक के एफडी स्कीम में पैसे लगाने का चयन करता है जहां पहले उसका कोई अकाउंट नहीं है तो उसे कागजी कार्रवाई में अधिक समय लग सकते हैं. बैंक में पहले सेविंग अकाउंट होने की स्थिति में केवाईसी और अन्य कागजी कार्रवाई में कम समय लगते हैं. ऐसे में एफडी अकाउंट बड़े आसानी से ओपन हो सकता है.
एफडी में निवेशकों के पैसे रहते हैं सुरक्षित
एफडी निरंतर आमदनी प्रवाह प्रदान करते हुए एक विशिष्ट रकम की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. अगर आपके पास एकमुश्त रकम है जिसे आप कुछ समय के लिए उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो इसे एफडी खाते में रखना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. एफडी में गारंटीड रिटर्न मिलता है. इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता है. बैंक विभिन्न अवधि वाले एफडी स्कीम पर तय ब्याज दर की पेशकश करते हैं.
एफडी खाता खोलना एक सीधी प्रक्रिया बन गई है. आप या तो ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं या अपने बैंक की निकटतम शाखा में जा सकते हैं. यदि आप उसी बैंक में एफडी खाता खोलना चुनते हैं जहां आपका पहले से बचत खाता है, तो आप केवाईसी प्रक्रिया को बायपास कर सकते हैं और निर्बाध रूप से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.
सीनियर सिटिजन को एफडी पर मिलते हैं अधिक ब्याज
इसके अलावा, कई बैंक आम ग्राहकों की तुलना में अपने सीनियर सिटिजन यानी 60 साल से उपर के लोगों को एफडी पर 50 बेसिस प्वॉइंट यानी 0.5 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर करते हैं. ऐसे में अगर आप एक सीनियर सिटिजन हैं या आपके घर में कोई सीनियर सिटिजन है तो अधिक ब्याज दर का लाभ पाने के लिए उनके नाम पर एफडी अकाउंट ओपन करने पर विचार कर सकते हैं.
एफडी पर मिल सकता है सिक्लोर लोन
एफडी स्कीम तत्काल वित्तीय जरूरतों के लिए एक अहम विकल्प के रूप में भी काम आ सकती है, क्योंकि इसके जरिए तुरंत फंड जुटाए जा सकते हैं. बैंक FD पर सिक्योर लोन संभव है, लेकिन सलाह दी जाती है कि इस ओर आगे बढ़ने से पहले नियमों और शर्तों की अच्छी तरह से समझ लेना जरूरी है.
आप यह तय कर सकते हैं कि एफडी अमाउंट को आपके बचत खाते में स्थानांतरित किया जाना चाहिए या मैच्योरिटी पर रिनुअल किया जाना चाहिए. अगर कोई बैंक अधिक एफडी पर अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है तो ऐसे में मैच्योरिटी रकम को फिर से एफडी स्कीम में लगाने पर विचार किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप अपनी एफडी को उसकी मैच्यरिटी डेट से पहले निकालते हैं, तो आपको कम ब्याज दर मिलेगी, और आपकी एफडी रकम पर पेनाल्टी भी लगाया जा सकता है. यह सलाह दी जाती है कि अंतिम निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर सावधानीपूर्वक विचार करें और एफडी कराने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की आपस में तुलना करके निवेश करें.
बैंक एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज
एफडी कराने की सोच रहे निवेशकों की सहूलियर के लिए यहां तमाम बैंकों की एक लिस्ट साझा की गई है. लिस्ट में कई प्राइवेट और सरकारी बैंकों के नाम भी शामिल हैं. अगर कोई निवेशक सरकारी बैंक के एफडी स्कीम में पैसे लगाकर बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहता है तो वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे में बैंक में निवेश कर सकता है. लिस्ट में शामिल स्मॉल फाइनेंस बैंक विभिन्न अवधि वाले एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहे हैं. बैंकों की लिस्ट देखकर एफडी दर हिसाब से निवेश करने का फैसला ले सकते हैं.
| बैंक एफडी ब्याज दर | |||||
| बैंक का नाम | ब्याज दर सालाना | ||||
| सबसे अधिक ब्याज | 1 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 3 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 5 साल की एफडी पर ब्याज (%) | ||
| ब्याज % | टेन्योर | ||||
| स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
| AU Small Finance Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.5 | 7.25 |
| Equitas Small Finance Bank | 8.5 | 444 days | 8.2 | 8 | 7.25 |
| ESAF Small Finance Bank | 8.25 | 2 years to less than 3 years | 6 | 6.75 | 6.25 |
| Jana Small Finance | 8.25 | 365 days to 1095 days | 8.25 | 8.25 | 7.25 |
| NorthEast Small Finance Bank | 9 | 546 days to 1111 days | 7 | 9 | 6.25 |
| Suryoday Small Finance Bank | 8.65 | 2 years 2 days | 6.85 | 8.6 | 8.25 |
| Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 12 months | 8.25 | 7.2 | 7.2 |
| Unity Small Finance Bank | 9 | 1001 days | 7.85 | 8.15 | 8.15 |
| Utkarsh Small Finance Bank | 8.5 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8 | 8.5 | 7.75 |
| प्राइवेट बैंक | |||||
| Axis Bank | 7.2 | 17 months to less than 18 months | 6.7 | 7.1 | 7 |
| Bandhan Bank | 8 | 1 year 9 months | 7.25 | 7.25 | 5.85 |
| City Union Bank | 7.25 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.25 |
| CSB Bank | 7.75 | 401 days | 5 | 5.75 | 5.75 |
| DBS Bank | 7.5 | 376 days to 540 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
| DCB Bank | 8.05 | 19 months to 20 months | 7.1 | 7.55 | 7.4 |
| Federal Bank | 7.4 | 50 months ; 777 days | 6.8 | 7 | 6.6 |
| HDFC Bank | 7.4 | 4 Year 7 Months (55 months) | 6.6 | 7 | 7 |
| ICICI Bank | 7.25 | 15 months to 2 years | 6.7 | 7 | 7 |
| IDFC First Bank | 7.75 | 500 days | 6.5 | 7.25 | 7 |
| IndusInd Bank | 7.75 | 1 year to 2 years | 7.75 | 7.25 | 7.25 |
| Jammu & Kashmir Bank | 7 | 1 year to less than 3 years | 7 | 6.75 | 6.5 |
| Karur Vysya Bank | 7.6 | 760 days | 7 | 7 | 7 |
| Karnataka Bank | 7.25 | 375 days | 7.1 | 6.5 | 6.5 |
| Kotak Mahindra Bank | 7.4 | 390 days to less than 23 months | 7.1 | 7 | 6.2 |
| RBL Bank | 8.1 | 500 days | 7.5 | 7.5 | 7.1 |
| SBM Bank India | 8.25 | More than 18 months to less than 2 years 3 days | 7.05 | 7.3 | 7.75 |
| South Indian Bank | 7.25 | 400 Days | 6.7 | 6.7 | 6 |
| Tamilnad Mercantile Bank | 7.5 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
| YES Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.25 | 7.25 |
| सरकारी बैंक | |||||
| Bank of Baroda | 7.25 | 399 days | 6.85 | 7.15 | 6.5 |
| Bank of India | 7.3 | 666 days | 6.8 | 6.5 | 6 |
| Bank of Maharashtra | 7.25 | 777 days | 6.75 | 6.5 | 6.5 |
| Canara Bank | 7.25 | 444 days | 6.85 | 6.8 | 6.7 |
| Central Bank of India | 7.45 | 444 days | 6.85 | 6.75 | 6.5 |
| Indian Bank | 7.25 | 400 days - IND SUPER | 6.1 | 6.25 | 6.25 |
| Indian Overseas Bank | 7.3 | 444 days | 6.9 | 6.5 | 6.5 |
| Punjab National Bank | 7.25 | 400 days | 6.8 | 7 | 6.5 |
| Punjab & Sind Bank | 7.3 | 666 days | 6.3 | 6 | 6 |
| State Bank of India | 7.25 | 444 days | 6.8 | 6.75 | 6.5 |
| Union Bank of India | 7.4 | 333 days | 6.8 | 6.7 | 6.5 |
| Source: Paisabazaar.com | |||||
| Interest rates as of 27 August 2024 | |||||
(नोट: बैंकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. विभिन्न अवधि वाले एफडी पर मिल रहे ब्याज दर से जुड़ी जानकारी बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से कलेक्ट की गई है. ये सभी अपडेट 27 अगस्त तक के हैं. बता दें कि बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में किसी बैंक के एफडी स्कीम में निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी शाखा पर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us