Best Selling Cars in February 2023 : कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बाजार हिस्सेदारी फरवरी 2023 में सबसे अधिक रही. बिक्री वाल्यूम के लिहाज से देखें तो टॉप 10 सेलिंग लिस्ट में शामिल सभी गाड़ियों में से मारुति सुजुकी का योगदान 70 फीसदी से अधिक है. इस लिस्ट में कंपनी की 7 कारें शामिल हैं, वहीं टाटा मोटर्स की दो और हुंडई की एक कार लिस्ट में है. 1 अप्रैल, 2023 से RDE नियमों के लागू होने से पहले कार बनाने वाली कंपनियों ने लुभावने डील के साथ पुराने स्टॉक को डिस्काउंट के साथ बेचने के लिए फरवरी महीने को चुना. यहां बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की झलक तस्वीरों में देख सकते हैं.
Maruti Suzuki Baleno: फरवरी 2023 में 18,592 बलेनो बिकीं. जबकि फरवरी 2022 में 12,570 Maruti Suzuki Baleno बिकीं थी. पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में 48% की वृद्धि हुई है.Maruti Suzuki Swift: फरवरी 2023 में 18,412 Maruti Suzuki Swift बिकीं हैं. जबकि फरवरी 2022 में 19,202 कारें में बिकीं थी. पिछले साल के मुकाबले मारुति सुजुकी के इस मॉडल की बिक्री 2023 में 4% फीसदी घटी है.Maruti Suzuki Alto: पिछले साल समान अवधि के मुकाबले फरवरी 2023 में Alto की बिक्री में 57% की वृद्धि हुई है. फरवरी 2023 में 18,114 कारें बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 11,551 Alto बिकीं थी.Maruti Suzuki WagonR: पिछले साल समान अवधि की तुलना में फरवरी 2023 में WagonR की बिक्री में 15% की वृद्धि हुई है. फरवरी 2023 में 16,889 WagonR बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 14,669 ही ये कार बिकीं थी.Maruti Suzuki Dzire: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 4% घटी है. फरवरी 2023 में 16,798 Dzire बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 17,438 कारें बिकीं थीं.Maruti Suzuki Vitara Brezza: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 71% बढ़ी है. फरवरी 2023 में 15,787 Vitara Brezza बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 9,256 हीं कारें बिकीं थीं.Tata Motors Nexon: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 14% बढ़ी है. फरवरी 2023 में 13,914 Nexon बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 12,259 हीं कारें बिकीं थीं.Maruti Suzuki Eeco: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 24% बढ़ी है. फरवरी 2023 में 11,352 Eeco बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 9,190 हीं कारें बिकीं थीं.Tata Motors Punch: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 16% बढ़ी है. फरवरी 2023 में 11,169 Punch बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 9,592 हीं ये कार बिकीं थीं.Hyundai Creta: इस मॉडल के कार की बिक्री फरवरी 2023 में पिछले साल समान अवधि के मुकाबले 8% बढ़ी है. फरवरी 2023 में 10,421 Creta बिकीं जबकि फरवरी 2022 में 9,606 हीं ये कार बिकीं थीं.