/financial-express-hindi/media/post_banners/FAfOm8I7YiSfUpuLWGxM.jpg)
ICC World Cup 2023: इस बार विश्व कप मुकाबलों में शमिल सभी टीमों की तैयारी पूरी लग रही है. (file image)
ICC World Cup 2023 Updates: World Cup 2023 Schedule, Match Fixtures, Points Table: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अब अपने रंग में है. टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमें अपना एक-एक मैच खेल चुकी हैं. शुरूआती मुकाबलों से जो ट्रेंड मिल रहा है, उससे लग रहा है कि इस बार किसी टीम के लिए कुछ भी आसान नहीं होने जा रहा है. पहले ही मैच में पिछली बार की विजेता इग्लैंड को न्यूजीलैंड ने जिस तरह से हराया है, उससे साफ है कि हर टीम अपनी तैयारी पूरी कर आई है. पाकिस्तान के लिए नीदरलैंड से भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से मैच आसान नहीं रहा है. भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी है. सुनने में यह एकतरफा लगता है, लेकिन अगर टीम इंडिया अपना चौथा विकेट भी जल्द खो देती तो नतीजा कुछ भी हो सकता था. फिलहाल अबतक की बात करें तो प्वॉइंट टेबल पर न्यूजीलैंड सबसे आगे है, वहीं पाकिस्तान रन रेट रैंकिंग में भारत से ऊपर है.
टीम | Match | Win | Lose | NRR | Point |
न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | +2.149 | 2 |
साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | +2.140 | 2 |
पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | +1.620 | 2 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | +1.438 | 2 |
भारत | 1 | 1 | 0 | +0.883 | 2 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 0 | 1 | -0.833 | 0 |
अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | -1.438 | 0 |
नीदरलैंड | 1 | 0 | 1 | -1.620 | 0 |
श्रीलंका | 1 | 0 | 1 | -2.140 | 0 |
इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | -2.149 | 0 |
कहां देख सकते हैं मुकाबला
वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच अगर आपको फ्री में देखना है तो इसके लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप अपने फोन पर इंस्टाल करना होगा. हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे. लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी पर अगर आप हॉटस्टार के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं. ओटीटी के अलावा अगर आप इन मैचों का लुत्फ टीवी पर उठाना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर जाना होगा. जहां आप कॉमेंट्री के साथ मैच का मजा ले पाएंगे.
Star Sports 1
Star Sports 1 HD
Star Sports 1 HINDI
Star Sports 1 HINDI HD
Star Sports 1 TELUGU
Star Sports 1 TELUGU HD
Star Sports 1 TAMIL
Star Sports 1 TAMIL
HD Star Sports 1 KANNADA
भारत के मैच कब कब खेले जाएंगे
8 अक्टूबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्ली
14 अक्टूबर 2023: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर 2023: भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर 2023: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर 2023: भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर 2023: भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरू
टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
टिकट खरीदने से पहले फैंस को आईसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. अगर आप भी वर्ल्ड कप के किसी मैच को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- सबसे पहले cricketworldcup.com/register पर लॉग-ऑन करें.
- बॉक्स में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और देश का नाम) भरें.
- इसके बाद उन शहरों का चयन करें जहां आप विश्व कप मैच देखना चाहते हैं. मुख्य विश्व कप खेलों की मेजबानी करने वाले 10 शहरों के साथ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को सूची में जोड़ा गया है क्योंकि इन दोनों शहरों के स्टेडियम अभ्यास खेलों की मेजबानी करेंगे. आप एक या ए से अधिक शहरों का चयन कर सकते हैं.
- शहरों का चयन करने के बाद, आपको उस टीम या टीमों का चयन करना होगा जिनके मैच या मैच टिकट आप खरीदना चाहते हैं.
- इसके बाद आपको info@icc-cricket-news.com से एक ईमेल प्राप्त होना चाहिए. ईमेल में विश्व कप टिकटों की बिक्री का शेड्यूल होगा.
- इन स्टेप्स के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. आगे के प्रोसेस के लिए आपको ICC के तरफ से कुछ दिनों बाद मैसेज आएगा.
(BookmyShow, PayTM और ICC वेबसाइट से भी ऑनलाइन टिकट मिलेगा.)
ICC World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शिड्यूल
मैच की तारीख | ICC WC 2023 फिक्स्चर | स्टेडियम का नाम |
5 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | अहमदाबाद |
6 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम नीदरलैंड | हैदराबाद |
7 अक्टूबर 2023 | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | धर्मशाला |
7 अक्टूबर 2023 | साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका | दिल्ली |
8 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
9 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड | हैदराबाद |
10 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | धर्मशाला |
10 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम श्रीलंका | हैदराबाद |
11 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम अफगानिस्तान | दिल्ली |
12 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | लखनऊ |
13 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | चेन्नई |
14 अक्टूबर 2023 | IND बनाम PAK | अहमदाबाद |
15 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | दिल्ली |
16 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | लखनऊ |
17 अक्टूबर 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड | धर्मशाला |
18 अक्टूबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | चेन्नई |
19 अक्टूबर 2023 | IND बनाम BAN | पुणे |
20 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक | बेंगलुरु |
21 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम एसए | मुंबई |
21 अक्टूबर 2023 | नीदरलैंड बनाम श्रीलंका | लखनऊ |
22 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
23 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम अफगानिस्तान | चेन्नई |
24 अक्टूबर 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | मुंबई |
25 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड | दिल्ली |
26 अक्टूबर 2023 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | बेंगलुरु |
27 अक्टूबर 2023 | पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका | चेन्नई |
28 अक्टूबर 2023 | नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश | कोलकाता |
28 अक्टूबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
29 अक्टूबर 2023 | भारत बनाम इंग्लैंड | लखनऊ |
30 अक्टूबर 2023 | अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | पुणे |
31 अक्टूबर 2023 | PAK बनाम BAN | कोलकाता |
01 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | पुणे |
02 नवंबर 2023 | भारत बनाम श्रीलंका | मुंबई |
03 नवंबर 2023 | नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान | लखनऊ |
04 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | अहमदाबाद |
04 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम पाक | बेंगलुरु |
05 नवंबर 2023 | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता |
06 नवंबर 2023 | BAN बनाम श्रीलंका | दिल्ली |
07 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | मुंबई |
08 नवंबर 2023 | इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड | पुणे |
09 नवंबर 2023 | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | बेंगलुरु |
10 नवंबर 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
11 नवंबर 2023 | आईएनडी बनाम नीदरलैंड | बेंगलुरु |
12 नवंबर 2023 | इंग्लैंड बनाम पाक | कोलकाता |
12 नवंबर 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम BAN | पुणे |
15 नवंबर 2023 | सेमीफाइनल 1 | मुंबई |
16 नवंबर 2023 | सेमीफाइनल 2 | कोलकाता |
19 नवंबर 2023 | Final | अहमदाबाद |