scorecardresearch

एशियाड में इंडियन मेन्स हॉकी टीम ने चौथी बार जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई

Asian Games 2023 October 6: एशियाड में टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद गोल्ड पर कब्जा किया है. इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2014, 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया था

Asian Games 2023 October 6: एशियाड में टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद गोल्ड पर कब्जा किया है. इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2014, 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया था

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Asian Games Day 13 October 6

Asian Games 2023 Day 13: चार बार गोल्ड के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994 और 2002 के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीत चुका है. (Photo:X/SAIMedia)

India at Asian Games 2023, Day 13: एशियन गेम्स में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया. जापान को 5.1 से हराकर भारतीय टीम में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है. एशियन गेम्स के हॉकी स्पर्धा में इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इंडियन मेन्स हॉकी टीम 2023 से पहले 2014, 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया था.

इन खिलाड़ियों ने दागे गोल

चीन के हांगचोओ में खेले जा रहे एशियाई खेलों के हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट) और हरमनप्रीत (59वें मिनट) ने जापान के खिलाफ गोल दागे. 23 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्स में 13वें दिन अबतक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत ने कुल 95 पदक हासिल कर लिए हैं. इनमें 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 कांस्य मेडल हासिल कर लिये हैं.

Advertisment

Also Read: Asian Games, Day 13: एशियन गेम्स में भारत सेंचुरी के करीब, अबतक झोली में आए 95 पदक

एशियाड में हॉकी टीम ने 9 बार सिल्वर और 3 बार ब्रान्ज पर कर चुका है कब्जा

एशियाई खेलों के हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरूष टीम ने नौ बार- साल 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 में सिल्वर और तीन बार - साल 1986, 2010 और 2018 में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था. इस प्रतिस्पर्धा में सबसे अधिक आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) ने पाकिस्तानी पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर चुके हैं. वहीं, आज भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चौथी बार गोल्ड जीतकर दक्षिण कोरिया की बराबरी कर ली है. 2023 एशियाई खेल के हॉकी इवेंट में हारने वाली जापान की पुरूष टीम ने एक ही बार गोल्ड जीता है.

हॉकी टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलेगा 5-5 लाख रुपये

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को 5-5 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है . पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम को उनके इस प्रदर्शन के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की . उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई . उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हॉकी वाकई भारत का खेल है. ओडिशा में हमारे दिलों में हॉकी की खास जगह है और यह ऐतिहासिक दिन हमारी स्मृतियों में हमेशा रहेगा. पेरिस ओलंपिक के लिये टीम को शुभकामना.’’ ओडिशा 2018 से भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक है.

China