/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/19/iphone-17-apple-store-2025-09-19-10-47-09.jpg)
iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गई है. इसके लिए देर रात से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु ऐपल स्टोर के बाहर लंबी कतार देखने को मिली. (Image: Reuters)
दस दिन के इंतजार के बाद आखिरकार आज से भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है. लेटेस्ट सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं. लेटेस्ट एडिशन वाले ये आईफोन देश में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु ऐपल स्टोर्स और देश के आधिकारिक रिटेलर्स पर बिक रहे हैं. जिन ग्राहकों ने इसके लिए पहले से प्री-ऑर्डर किया है, उन्हें ऐपल स्टोर्स और रिटेलर्स पर पहले लेने का मौका मिलेगा. जो लोग प्री-बुक नहीं कर पाए, उन्हें अपनी पसंद का iPhone 17 मॉडल मिलने में स्टॉक के हिसाब से इंतजार करना पड़ेगा.
जैसा कि हर बार होता है, भारत में ऐपल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों को लंबी कतारें देखी गईं. मुंबई के BKC और दिल्ली के साकेत स्टोर्स और बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया में भारी भीड़ रही. वहीं ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे Amazon, Flipkart, Vijay Sales और Reliance Digital पर नए iPhone 17 खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. Blinkit ने भी 10 मिनट में डिलीवरी का वादा किया है, बशर्ते आपके इलाके में स्टॉक उपलब्ध हो.
iPhone 17, iPhone 17 Pro मॉडल की कीमतें
भारत में iPhone 17 256GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपये से शुरू है. नई सीरीज में शामिल iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये से, iPhone 17 Pro 1,34,900 रुपये से और iPhone 17 Pro Max को1,49,900-2,29,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
कौन सॉ मॉडल किस कलर विकल्प में है मौजूद
- iPhone 17: Black, Lavender, Mist Blue, Sage, White
- iPhone Air: Space Black, Cloud White, Light Gold, Sky Blue
- iPhone 17 Pro & Pro Max: Silver, Cosmic Orange, Deep Blue
ऑफर और डिस्काउंट्स
भारत के रिटेलर्स iPhone 17 सीरीज पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं.
Reliance Digital: iPhone 17 पर 6,000 रुपये और iPhone Air/17 Pro पर 4,000 रुपये की छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस
Croma: iPhone 17 पर 6,000 रुपये की इंस्टैंट डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 12,000 रुपये तक बोनस, छह महीने की EMI विकल्प
Vijay Sales: iPhone 17 पर 6,000 रुपये और iPhone 17 Pro 2TB मॉडल पर 4,000 रुपये की छूट
लॉन्च के दिन Apple स्टोर्स के बाहर भीड़ और उत्साह देखने लायक था. मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सूर्योदय से पहले ही लोग कतार में लग गए थे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us