scorecardresearch

Mahindra Scorpio-N, XUV700 समेत इन SUV के 2.80 लाख आर्डर पेंडिंग, मॉडल के आधार पर वेटिंग पीरियड और कीमत चेक करें

Mahindra SUVs Line up: मौजूदा वक्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV लाइन-अप के लिए उसके पास 2.80 लाख से अधिक ऑर्डर पेंडिंग में हैं.

Mahindra SUVs Line up: मौजूदा वक्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV लाइन-अप के लिए उसके पास 2.80 लाख से अधिक ऑर्डर पेंडिंग में हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Mahindra SUV

Mahindra SUV: महिंद्रा ऑटो निर्माता कंपनी 15 अगस्त, 2023 को स्कॉर्पियो-N पिकअप और थार EV के कॉन्सेप्ट वर्जन से पर्दा उठाएगी.

Mahindra SUVs Line up have Over 2.80 Lakh Pending Orders: जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra-M&M) ने घरेलू बाजार में मंथली आधार पर अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की. पिछले महीने भारतीय बाजार में कंपनी ने 36,205 गाड़ियां बेची. मुंबई की वाहन निर्माता ने हाल ही में बताया कि मौजूदा वक्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV लाइन-अप के लिए उसके पास 2.80 लाख से अधिक ऑर्डर पेंडिंग में हैं. ऐेसे में बुकिंग कराने के बाद ग्राहकों को डिलीवरी के लिए महिंद्रा की स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N), स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic), एक्सयूवी700 (XUV700) और थार (Thar) लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं. आइए जानते हैं कि किस मॉडल के लिए कितनी है वेटिंग पीरियड और उसकी कीमत रेंज.

महिंद्रा के पास इन SUV के लिए पेंडिंग में हैं कितने आर्डर

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ (ऑटो और फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर ने खुलासा किया कि कंपनी के पास एसयूवी के लिए 2.80 लाख से अधिक पेंडिंग ऑर्डर हैं. इनमें Scorpio-N और Scorpio Classic के लिए संयुक्त रुप से 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग में है. इसके अलावा थार के लिए 68,000 ऑर्डर, XUV700 के 77,000, XUV300 के 11,000 और बोलेरो रेंज की 8,400 गाड़ियों के लिए आर्डर पेंडिंग में हैं.

Advertisment

Also Read: Royal Enfield Himalayan 450 स्पेशल एक्सेसरीज के साथ आई नजर, नई एडवेंचर बाइक इस साल के अंत तक होगी लॉन्च

हायर वेटिंग पीरियड के बावजूद कंपनी की गाड़ियों की मांग जारी है. महिंद्रा की SUV लाइन-अप के लिए ग्राहकों की तरफ से नए आर्डर मिल रहे हैं. कंपनी के मुताबिक उन्हें हर महीने थार के लिए लगभग 10,000 नई बुकिंग मिल रही है. और 14,000 स्कॉर्पियो रेंज के लिए हर महीने ऑर्डर मिलते रहे हैं. थार के एंट्री-लेवल 2WD वैरिएंट ने इस ऑफ-रोडर की बिक्री में काफी वृद्धि की है.

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 6 से 8 महीने है. महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के लिए ग्राहकों को बुकिंग कराने के बाद करीब 12 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं महिंद्रा थार 4X4 की डिलीवरी 2-4 महीने में हो सकती है महिंद्रा थार के 2WD वेरिएंट के लिए 15 महीने का इंतजार करना होगा. कंपनी की प्रीमियम मॉडल XUV700 के लिए 14 महीने तक की वेटिंग पीरियड है. हालांकि कुछ जगहों पर मॉडल के आधार पर वेटिंग पीरियड में अलग भी हो सकती है.

महिंद्रा के इन SUV लाइन-अप की प्राइस लिस्ट

ब्रांड और मॉडलकीमत रेंज (रुपये में, एक्स-शोरूम)
Mahindra Thar10.54 लाख से 16.78 लाख तक
Mahindra XUV3008.41 लाख से 14.60 लाख तक
Mahindra Scorpio-N13.05 लाख से 24.52 लाख तक
Mahindra Scorpio Classic12.99 लाख से 16.81 लाख तक
Mahindra Bolero Neo9.63 लाख से 12.14 लाख तक
Mahindra XUV70014.01 लाख से 26.18 लाख तक
महिंद्री के गाड़ियों की प्राइस लिस्ट

महिंद्रा Scorpio-N, Scorpio Classic, Thar, XUV700 और अन्य SUV की मौजूदा कीमतें लिस्ट में दर्ज हैं. बता दें कि डिलीवरी के समय प्रचलित कीमतें खरीदारों पर लागू होगी. 15 अगस्त, 2023 को स्कॉर्पियो-N पिकअप और थार EV के कॉन्सेप्ट वर्जन से महिंद्रा ऑटो पर्दा उठाएगी.

Mahindra Mahindra Mahindra Thar Mahindra Xuv300 Mahindra Scorpio Mahindra Xuv700