/financial-express-hindi/media/media_files/5DNnoPsU4GDhdlIc3mbN.jpg)
Maruti Suzuki Sales: घरेलू बाजार में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री में मंथली आधार पर मामूली बढ़त और सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट आई है. (Image: Maruti suzuki)
Maruti Suzuki September Sales 2024: मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में मामूली सुधार देखने को मिली है. घरेलू बाजार में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री में मंथली आधार पर मामूली बढ़त और सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट आई है. सितंबर 2024 में मारुति सुजुकी ने कुल 1,84,727 गाड़ियां बेची जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी की 181,343 गाड़ियां बिकी थी. इस तरह से सालाना आधार पर मारुति की कुल बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
घरेलू बाजार में 4% घटी मारुति के यात्री वाहनों की बिक्री
पिछले महीने देश के भीतर मारुति सुजुकी के 144,962 पैसेंजर व्हीकल्स बिके जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 156,114 यूनिट था. घरेलू बाजार में सालाना आधार पर कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 4% घट गई है. इससे पहले अगस्त 2024 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 143,075 यात्री वाहन बेचे थे.
आइए जानते हैं सितंबर 2024 में मारुति के किस सेगमेंट की कितनी गाड़ियां बिकी.
किस सेगमेंट की कितनी गाड़ियां बिकी
Category:Sub-segment | Models | Sept 24 | Sept 23 | August 2024 |
A: Mini | Alto,S-Presso | 10,363 | 10,351 | 10,648 |
A: Compact | Baleno,Celerio,Dzire,Ignis, Swift, WagonR | 60,480 | 68,551 | 58,051 |
Mini+CompactSegment | 70,843 | 78,902 | 68,699 | |
A: Mid-Size | Ciaz | 662 | 1,491 | 707 |
TotalA:PassengerCars | 71,505 | 80,393 | 69,406 | |
B:Utility Vehicles | Brezza,Ertiga,Fronx,Grand Vitara, Invicto, Jimny, XL6 | 61,549 | 59,272 | 62,684 |
C: Vans | Eeco | 11,908 | 11,147 | 10,985 |
TotalDomesticPassengerVehicleSales(PV) | 144,962 | 150,812 | 143,075 | |
LightCommercialVehicles (LCV) | SuperCarry | 3,099 | 2,294 | 2,495 |
TotalDomesticSalesincludingLCV(PV+LCV) | 148,061 | 153,106 | 145,570 | |
SalestootherOEM | 8,938 | 5,726 | 10,209 | |
TotalDomesticSales(PV+LCV+OEM) | 156,999 | 158,832 | 155,779 | |
TotalExportSales | 27,728 | 22,511 | 26,003 | |
TotalSales(TotalDomestic+ Export) | 184,727 | 181,343 | 181,782 |