/financial-express-hindi/media/media_files/2D5Cx68Cy602BysnlKLh.jpg)
UP Board Exam time table: अगले साल 10वीं और 12वीं, दोनों बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी. (Express Photo)
UP Board Exam 2025: महाकुंभ के समापन के साथ इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. 2025 में कुल 54,38,597 बच्चे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा शामिल होने वाले हैं. जिनमें 27,40,151 बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में और 26,98,446 बच्चे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे. इस साल की शुरूआत में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 के बीच कराई गई थी. अगले साल 10वीं और 12वीं, दोनों बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी.
अगर आप या आपके घर में कोई बच्चा इस बार 10वीं या 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाला है तो फरवरी-मार्च 2025 के दौरान किस दिन कौन से सब्जेक्ट के पेपर कराए जाएंगे यहां डिटेल चेक कर सकते हैं.
किस दिन होंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रमुख पेपर
24 फरवरी 2025 - हिंदी और प्रारंभिक हिंदी (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
1 मार्च 2025 - गणित (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
3 मार्च 2025 - संस्कृत (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
4 मार्च 2025 - विज्ञान (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
कृषि (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
5 मार्च 2025 - मानव विज्ञान (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
7 मार्च 2025 - अंग्रेजी (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
8 मार्च 2025 - गृह विज्ञान (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
कंप्यूटर (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
10 मार्च 2025 - चित्रकला (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
11 मार्च 2025 - सामाजिक विज्ञान (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
किस दिन होंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रमुख पेपर
24 फरवरी 2025 - हिंदी, सामान्य हिंदी (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
28 फरवरी 2025 - व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स स्ट्रीम के लिए)- गृह विज्ञान (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
1 मार्च 2025 - बैंकिंग, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
नागरिक शास्त्र (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
3 मार्च 2025 - जीव विज्ञान, गणित (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
4 मार्च 2025 - अर्थशास्त्र (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
5 मार्च 2025 - इतिहास (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
6 मार्च 2025 - भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
7 मार्च 2025 - कंप्यूटर (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
मानव विज्ञान (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
8 मार्च 2025 - बैंकिंग, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
10 मार्च 2025 - बैंकिंग, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण (प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)
भूगोल (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
11 मार्च 2025 - संस्कृत (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
12 मार्च 2025 - अंग्रेजी (द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
यूपी बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने मंगलवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अगले साल 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी. 24 फरवरी 2025 को हिंदी विषय के पेपर के साथ बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होगी.
@upboardpryj#UPBoard#madhyamik up
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) November 19, 2024
सूचनार्थ -विज्ञप्ति pic.twitter.com/HxilXkgmyn
1 मार्च 2025 को 10वीं गणित और 7 मार्च 2025 को अंग्रेजी विषय के पेपर कराए जाएंगे. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार शामिल होने वाले बच्चे 3 मार्च को जीव विज्ञान, गणित और12 मार्च को अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे.