/financial-express-hindi/media/media_files/Q0OefRqt5i5W8appaf13.jpg)
Gold Rate: सिर्फ सितंबर के आंकड़ों को देखें तो इस महीने सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 3950 रुपये बढ़ा है. (Image: Reuters)
Gold, Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना अपने रिकार्ड हाई 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच स्थिर है. वहीं चांदी की कीमत में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला सोमवार को थम गया और यह 2,000 रुपये घटकर 92,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. पिछले बंद भाव में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 42 रुपये यानी 0.06 फीसदी बढ़कर 74,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 586 रुपये यानी 0.64 फीसदी टूटकर 90,812 रुपये प्रति किलोग्राम रही. कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी (सहायक उपाध्यक्ष) कायनात चैनवाला ने कहा कि महंगाई दर के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई.
पिछले हफ्ते, उपभोक्ता विश्वास में उल्लेखनीय गिरावट के कारण सोना 2,708.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थीं. वहीं चांदी 0.30 फीसदी नरम रूख के साथ 31.72 डॉलर प्रति औंस पर रही. चैनवाला ने कहा कि जिओ पॉलिटिकल टेंशन, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष के चलते सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की डिमांड बढ़ गई है.
आपके शहर में 22 कैरेट सोने का कितना है दाम
सिर्फ सितंबर के आंकड़ों को देखें तो इस महीने सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 3950 रुपये बढ़ा है. इस साल अगस्त में आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं आज सितंबर महीने के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने अपने रिकॉर्ड हाई 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. इस बीच आपके शहर में 22 कैरेट सोने का भाव कितना है यहां सिटी के हिसाब से डिटेल चेक कर सकते हैं.
शहर | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
---|---|---|
Ahmedabad | ₹69,291 | ₹75,590 |
Amritsar | ₹69,199 | ₹75,490 |
Aurangabad | ₹69,172 | ₹75,460 |
Bangalore | ₹69,254 | ₹75,550 |
Belgaum | ₹69,227 | ₹75,520 |
Bhopal | ₹69,245 | ₹75,540 |
Bhubaneswar | ₹69,218 | ₹75,510 |
Chandigarh | ₹69,199 | ₹75,490 |
Chennai | ₹69,401 | ₹75,710 |
Coimbatore | ₹69,401 | ₹75,710 |
Delhi | ₹69,080 | ₹75,360 |
Faridabad | ₹69,153 | ₹75,440 |
Gurgaon | ₹69,153 | ₹75,440 |
Guwahati | ₹69,318 | ₹75,620 |
Hyderabad | ₹69,309 | ₹75,610 |
Indore | ₹69,273 | ₹75,570 |
Jaipur | ₹69,190 | ₹75,480 |
Kanpur | ₹69,218 | ₹75,510 |
Kerala | ₹69,410 | ₹75,720 |
Kochi | ₹69,383 | ₹75,690 |
Kolhapur | ₹69,172 | ₹75,460 |
Kolkata | ₹69,108 | ₹75,390 |
Lucknow | ₹69,218 | ₹75,510 |
Ludhiana | ₹69,199 | ₹75,490 |
Madurai | ₹69,401 | ₹75,710 |
Mangalore | ₹69,254 | ₹75,550 |
Meerut | ₹69,190 | ₹75,480 |
Mumbai | ₹69,199 | ₹75,490 |
Mysore | ₹69,254 | ₹75,550 |
Nagpur | ₹69,199 | ₹75,490 |
Nashik | ₹69,199 | ₹75,490 |
Odisha | ₹69,190 | ₹75,480 |
Patna | ₹69,163 | ₹75,450 |
Pune | ₹69,199 | ₹75,490 |
Punjab | ₹69,199 | ₹75,490 |
Rajahmundry | ₹69,282 | ₹75,580 |
Rajkot | ₹69,263 | ₹75,560 |
Surat | ₹69,291 | ₹75,590 |
Thane | ₹69,172 | ₹75,460 |
Thiruvananthapuram | ₹69,383 | ₹75,690 |
Thrissur | ₹69,383 | ₹75,690 |
Tirupati | ₹69,282 | ₹75,580 |
Vadodara | ₹69,291 | ₹75,590 |
Varanasi | ₹69,190 | ₹75,480 |
Vijayawada | ₹69,309 | ₹75,610 |
Visakhapatnam | ₹69,309 | ₹75,610 |