/financial-express-hindi/media/media_files/Q0OefRqt5i5W8appaf13.jpg)
(Image: Pixabay)
Gold, Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में बढ़ रही डिमांड और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद के बीच सोने का भाव अपने रिकार्ड हाई 80 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 550 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये पर पहुंच गया. जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 79,350 रुपये पर था. सोने की कीमतों में आई तेजी के लिए घरेलू स्तर पर फेस्टिव सीजन में बढ़ी डिमांड, अतरराष्ट्रीय स्तर पर फेडरल रिजर्व द्वारा फिर से ब्याज दरों की कटौती की उम्मीद, जिओ-पॉलिटिकल टेंशन को जिम्मेदार माना जा रहा है.
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है, MCX में सोने का भाव 500 रुपये उछलकर 77,600 पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव तेजी के साथ 2,710 यूएस डॉलर पर कारोबार कर रहा था. कीमती धातुओं की कीमतों में ये तेजी मुख्य रूप से अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण है. आने वाले हफ्तों में फेडरल रिजर्व फिर से ब्याज दर में कटौती कर सकता है.
जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें इस साल की शुरुआत में 68,000 रुपये से नीचे गिर गई थीं, लेकिन अब यह 77,500 रुपये से अधिक हो गई है. यह सोने की कीमत में बड़ी वृद्धि है. सोने का भाव इस साल 22% से ज्यादा बढ़ चुका है. पिछली बार की तुलना में इस बार दिवाली के आसपास यह 30% तक पहुंच गया है. सोने की कीमतें आगे भी बढ़ने की उम्मीद है, 78,500 रुपये तक पहुंच सकती हैं. नीचे की ओर 75,000 रुपये के आसपास सपोर्ट है. जब तक अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती के संकेत और जिओ-पॉलिटिकल टेंशन है, सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी.
आपके शहर में कितना है 22 कैरेट गोल्ड का दाम
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.5 फीसदी प्योरिटी वाले सोने का भाव भी 550 रुपये उछलकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 78,950 रुपये पर था. मजबूत रुख के बीच आपके शहर में 10 ग्राम सोने का दाम कितना है यहां एक-एक सिटीवाइज डिटेल चेक कर सकते हैं.
सिटी | 22 कैरेट गोल्ड का भाव |
Ahmedabad | ₹71,262 |
Amritsar | ₹71,198 |
Aurangabad | ₹71,198 |
Bangalore | ₹71,253 |
Belgaum | ₹71,253 |
Bhopal | ₹71,271 |
Bhubaneswar | ₹71,216 |
Chandigarh | ₹71,198 |
Chennai | ₹71,399 |
Coimbatore | ₹71,399 |
Delhi | ₹71,069 |
Faridabad | ₹71,179 |
Gurgaon | ₹71,179 |
Guwahati | ₹71,344 |
Hyderabad | ₹71,308 |
Indore | ₹71,271 |
Jaipur | ₹71,188 |
Kanpur | ₹71,216 |
Kerala | ₹71,408 |
Kochi | ₹71,408 |
Kolhapur | ₹71,198 |
Kolkata | ₹71,097 |
Lucknow | ₹71,216 |
Ludhiana | ₹71,198 |
Madurai | ₹71,399 |
Mangalore | ₹71,253 |
Meerut | ₹71,216 |
Mumbai | ₹71,198 |
Mysore | ₹71,253 |
Nagpur | ₹71,198 |
Nashik | ₹71,198 |
Odisha | ₹71,216 |
Patna | ₹71,152 |
Pune | ₹71,198 |
Punjab | ₹71,198 |
Rajahmundry | ₹71,308 |
Rajkot | ₹71,289 |
Surat | ₹71,289 |
Thane | ₹71,198 |
Thiruvananthapuram | ₹71,408 |
Thrissur | ₹71,408 |
Tirupati | ₹71,308 |
Vadodara | ₹71,289 |
Varanasi | ₹71,216 |
Vijayawada | ₹71,308 |
Visakhapatnam | ₹71,308 |
शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 1,000 रुपये उछलकर 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 93,500 रुपये पर स्थिर रही थी.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी वाले फ्यूचर गोल्ड का भाव 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कारोबार के दौरान सोना वायदा 77,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था. बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों की खरीदारी में तेजी के साथ घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के कारण अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी का भाव 1,231 रुपये या 1.34 फीसदी बढ़कर 92,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
अतंरराष्ट्रीय बाजार में कैसा रहा सोने-चांदी का रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो एक औंस गोल्ड का भाव 0.76 प्रतिशत बढ़कर 2,728.10 यूएस डॉलर पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव भी 1.70 फीसदी तेजी के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था.मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ हफ्ते पहले सुरक्षित निवेश की मांग के कारण कमोडिटी बाजार और घरेलू मोर्चे पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. साथ ही यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती से भी इसमें मदद मिली.