/financial-express-hindi/media/media_files/uONdY4WK2XJ8BAklWl3m.jpg)
Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की कीमत 400 रुपये घटकर 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.
Gold, Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. 99.5 फीसदी प्योरिटी वाले सोने के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. वहीं चांदी की कीमत 400 रुपये घटकर 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 88,200 रुपये पर बंद हुई थी. व्यापारियों ने चांदी की कीमत में आई नरमी के लिए औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय कारकों जिम्मेदार माना है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव घटा
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव नरमी के साथ 10.70 डॉलर या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 2,542.20 यूएस डॉलर पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव भी घटकर 29.93 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने बताया कि बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने का भाव थोड़ी कम रहीं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में उछाल आया. कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स में स्पॉट गोल्ड का भाव 2,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा था. सोने के भाव में आई तेजी को एफओएमसी बैठक के ब्योरे का सपोर्ट मिला. चैनवाला ने कहा कि बढ़ रहे जिओ-पॉलिटिकल टेंशन, विशेष रूप से इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच जंग ने भी सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग बढ़ा दी जिससे सोने के भाव में तेजी आई.
आपके शहर में कितना है सोने का भाव
पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली में सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखी गई थी जबकि आज यानी बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. मंगलवार को सोना 550 रुपये उछलकर 74,350 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले दिन चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 88,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. लेकिन आज इसकी कीमत 400 रुपये घटकर 87,800 रुपये पर आ गई. देश के प्रमुख हिस्सो में सोने का भाव कितना है यहां लिस्ट चेक कर सकते हैं.
शहर | 22 कैरेट सोना (10gm) | 24 कैरेट सोना (10gm) |
---|---|---|
Ahmedabad | ₹65,725 | ₹71,700 |
Amritsar | ₹65,633 | ₹71,600 |
Aurangabad | ₹65,633 | ₹71,600 |
Bangalore | ₹65,688 | ₹71,660 |
Belgaum | ₹65,688 | ₹71,660 |
Bhopal | ₹65,707 | ₹71,680 |
Bhubaneswar | ₹65,652 | ₹71,620 |
Chandigarh | ₹65,633 | ₹71,600 |
Chennai | ₹65,826 | ₹71,810 |
Coimbatore | ₹65,826 | ₹71,810 |
Delhi | ₹65,523 | ₹71,480 |
Faridabad | ₹66,028 | ₹72,030 |
Gurgaon | ₹65,615 | ₹71,580 |
Guwahati | ₹65,771 | ₹71,750 |
Hyderabad | ₹65,743 | ₹71,720 |
Indore | ₹65,707 | ₹71,680 |
Jaipur | ₹65,624 | ₹71,590 |
Kanpur | ₹65,652 | ₹71,620 |
Kerala | ₹65,835 | ₹71,820 |
Kochi | ₹65,835 | ₹71,820 |
Kolhapur | ₹65,633 | ₹71,600 |
Kolkata | ₹65,551 | ₹71,510 |
Lucknow | ₹65,652 | ₹71,620 |
Ludhiana | ₹65,633 | ₹71,600 |
Madurai | ₹65,826 | ₹71,810 |
Mangalore | ₹65,688 | ₹71,660 |
Meerut | ₹65,652 | ₹71,620 |
Mumbai | ₹65,633 | ₹71,600 |
Mysore | ₹65,688 | ₹71,660 |
Nagpur | ₹65,633 | ₹71,600 |
Nashik | ₹65,633 | ₹71,600 |
Odisha | ₹65,652 | ₹71,620 |
Patna | ₹65,597 | ₹71,560 |
Pune | ₹65,633 | ₹71,600 |
Punjab | ₹65,633 | ₹71,600 |
Rajahmundry | ₹65,743 | ₹71,720 |
Rajkot | ₹65,725 | ₹71,700 |
Surat | ₹65,725 | ₹71,700 |
Thane | ₹65,633 | ₹71,600 |
Thiruvananthapuram | ₹65,835 | ₹71,820 |
Thrissur | ₹65,835 | ₹71,820 |
Tirupati | ₹65,743 | ₹71,720 |
Vadodara | ₹65,725 | ₹71,700 |
Varanasi | ₹65,652 | ₹71,620 |
Vijayawada | ₹65,743 | ₹71,720 |
Visakhapatnam | ₹65,743 | ₹71,720 |
प्रमुख शहरों में कितनी है चांदी की कीमत
City | 1000 GM |
---|---|
Ahmedabad | ₹84,500 |
Amritsar | ₹84,410 |
Aurangabad | ₹84,270 |
Bangalore | ₹84,880 |
Belgaum | ₹84,340 |
Bhopal | ₹84,500 |
Bhubaneswar | ₹84,830 |
Chandigarh | ₹84,410 |
Chennai | ₹84,660 |
Coimbatore | ₹84,660 |