/financial-express-hindi/media/media_files/Q0OefRqt5i5W8appaf13.jpg)
Gold, Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए मंगलवार का दिन नरमी के नाम रहा. (Image: Pixabay)
Gold, Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए मंगलवार का दिन नरमी के नाम रहा. सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट आई. मंगलवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 50 रुपये की फिसलन और चांदी की कीमत 1000 रुपये प्रति किलो लुढ़क गई है. कीमती धातुओं में आई नरमी के लिए भारतीय बाजार में कमजोर मांग को जिम्मेदार माना जा रहा है.
दिल्ली में कितना है सोने और चांदी का भाव
स्टॉकिस्टों और व्यापारियों की ताजा बिकवाली के कारण मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई से 50 रुपये घटकर 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को सोना अपने रिकार्ड हाई 78,700 रुपये था. वहीं चांदी की कीमत 1,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछला बंद भाव 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम था.
सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 50 रुपये घटकर 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले दिन यह 78,300 रुपये पर बंद हुआ था. सोने के भाव में आई मामूली गिरावट के बीच आपके शहर में 22 कैरेट सोने का कितना दाम है यहा लिस्ट में चेक कर सकते हैं.
आपके शहर में कितना है 22 कैरेट गोल्ड का भाव
सिटी | 22 कैरेट का सोन |
Ahmedabad | ₹69,868 |
Amritsar | ₹69,758 |
Aurangabad | ₹69,758 |
Bangalore | ₹69,832 |
Belgaum | ₹69,813 |
Bhopal | ₹69,832 |
Bhubaneswar | ₹69,786 |
Chandigarh | ₹69,758 |
Chennai | ₹69,960 |
Coimbatore | ₹69,960 |
Delhi | ₹69,639 |
Faridabad | ₹69,538 |
Gurgaon | ₹69,740 |
Guwahati | ₹69,905 |
Hyderabad | ₹69,868 |
Indore | ₹69,832 |
Jaipur | ₹69,749 |
Kanpur | ₹69,777 |
Kerala | ₹69,969 |
Kochi | ₹69,969 |
Kolhapur | ₹69,758 |
Kolkata | ₹69,667 |
Lucknow | ₹69,777 |
Ludhiana | ₹69,758 |
Madurai | ₹69,960 |
Mangalore | ₹69,813 |
Meerut | ₹69,777 |
Mumbai | ₹69,758 |
Mysore | ₹69,813 |
Nagpur | ₹69,758 |
Nashik | ₹69,758 |
Odisha | ₹69,777 |
Patna | ₹69,722 |
Pune | ₹69,758 |
Punjab | ₹69,758 |
Rajahmundry | ₹69,868 |
Rajkot | ₹69,850 |
Surat | ₹69,850 |
Thane | ₹69,758 |
Thiruvananthapuram | ₹69,969 |
Thrissur | ₹69,969 |
Tirupati | ₹69,868 |
Vadodara | ₹69,850 |
Varanasi | ₹69,777 |
Vijayawada | ₹69,868 |
Visakhapatnam | ₹69,868 |
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 54 रुपये या 0.07 फीसदी बढ़कर 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला चांदी की कीमत 101 रुपये या 0.11 फीसदी फिसलकर 90,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. सोने के भाव में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कॉमेक्स में 2,640 अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद इसमें तेजी आई. डॉलर इंडेक्स की सकारात्मक शुरुआत के कारण शुरुआती बिकवाली का दबाव देखा गया. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने बताया कि डॉलर के नरम होने से सोने को समर्थन मिला और यह 2,640 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2,655 अमेरिकी डॉलर हो गया.